भारत सेवाश्रम पाथरा में रगबी फुटबाल खेल को लेकर छात्रों को कराया गया अवगत रानेश्वर/निज संवाददाता। भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर पाथरा (रानेश्वर) में रगबी फुटबॉल को लेकर सोमवार को एक प्रेरणादायक खेल कक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पहली बार रगबी फुटबॉल खेल का परिचय बच्चों को कराया गया। जिससे छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में अंडर-20 रगबी फुटबॉल कोच सोयलेन टुडू के दिशा-निर्देशन में विद्यालय के स्टेडियम में खेल का प्रदर्शन एवं अभ्यास कराया गया। इस दौरान बच्चों को रगबी फुटबॉल के नियम, तकनीक, अनुशासन एवं खेल की बारीकियों से अवगत कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। वहीं भारत सेवाश्रम संघ के सचिव ने बच्चों को खेल के नए अवसरों को अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करता है। मौके पर खेलप्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में सोयलेन टुडू, रवि हांसदा, शिक्षक टेकलाल मरांडी, श्यामदेव हेमब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव बास्की, असीम हेमब्रम, फिजिकल अकादमी के सुरेश हेमब्रम एवं नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी मंगल सोरेन, शिक्षक जयदेव दे, बोध बोदरा, प्रणव भकत, अरिजीत प्रमाणिक, प्रशांत कुमार मुर्मू, प्रमिला टुडू, नीतू मुर्मू, सुनाराम मुर्मू एवं देवाशीष राय आदि मौजूद थे।
भारत सेवाश्रम पाथरा में रगबी फुटबाल खेल को लेकर छात्रों को कराया गया अवगत रानेश्वर/निज संवाददाता। भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर पाथरा (रानेश्वर) में रगबी फुटबॉल को लेकर सोमवार को एक प्रेरणादायक खेल कक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पहली बार रगबी फुटबॉल खेल
का परिचय बच्चों को कराया गया। जिससे छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में अंडर-20 रगबी फुटबॉल कोच सोयलेन टुडू के दिशा-निर्देशन में विद्यालय के स्टेडियम में खेल का प्रदर्शन एवं अभ्यास कराया गया। इस दौरान बच्चों को रगबी फुटबॉल के नियम, तकनीक, अनुशासन एवं खेल की बारीकियों से अवगत
कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। वहीं भारत सेवाश्रम संघ के सचिव ने बच्चों को खेल के नए अवसरों को अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करता है। मौके पर खेलप्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में
सोयलेन टुडू, रवि हांसदा, शिक्षक टेकलाल मरांडी, श्यामदेव हेमब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव बास्की, असीम हेमब्रम, फिजिकल अकादमी के सुरेश हेमब्रम एवं नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी मंगल सोरेन, शिक्षक जयदेव दे, बोध बोदरा, प्रणव भकत, अरिजीत प्रमाणिक, प्रशांत कुमार मुर्मू, प्रमिला टुडू, नीतू मुर्मू, सुनाराम मुर्मू एवं देवाशीष राय आदि मौजूद थे।
- दुमका से बड़ी खबर,पुलिस ने हत्यारों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल, पुलिस कप्तान ने किया काण्ड का उद्भेदन दुमका रामगढ़ ============================== दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी एवं दोन्दिया गांव के पास डंगाल में बीते दिन पुलिस ने एक शव बरामद किया था। शव का पहचान दिनेश राय के रूप में हुई थी।शव को देखने एवं छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होना पाया गया था और पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में पोस्टमार्टम कराया गया। रामगढ़ थाना पुलिस ने मृतक दिनेश कुमार राय की पत्नी ललिता देवी के फर्दब्यान के आधार पर रामगढ़ थाना मे अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। SIT के द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि मृतक दिनेश कुमार राय एवं अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी एवं उसके पति देवा गृही से पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर दोनो ने अपने अन्य सहयोगी 1. जोगेश्वर देहरी एवं 2. आशिक गृही के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर दिनेश कुमार राय की हत्या करने की बात स्वीकार किये।जिस पर पुलिस ने सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।1
- सरना धर्म कोड से लेकर महंगाई तक केंद्र पर बरसे मंत्री इरफान अंसारी । आदिवासी सम्मान के लिए दिल्ली कूच और जंतर-मंतर धरने की चेतावनी, सोना खरीद और बढ़ती तेल कीमतों पर पीएम मोदी को घेरा; केरल में कांग्रेस नेतृत्व चयन पर भी दिया बयान। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter Sirfsuch News - Jharkhand Irfan Ansari #Congress #bjp सरना धर्म कोड से लेकर महंगाई तक केंद्र पर बरसे मंत्री इरफान अंसारी । आदिवासी सम्मान के लिए दिल्ली कूच और जंतर-मंतर धरने की चेतावनी, सोना खरीद और बढ़ती तेल कीमतों पर पीएम मोदी को घेरा; केरल में कांग्रेस नेतृत्व चयन पर भी दिया बयान। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter Sirfsuch News - Jharkhand Irfan Ansari #Congress #bjp1
- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली जमानत, कार्यकर्ताओं में जश्न बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खबर सामने आते ही पाकुड़ सहित पूरे संताल परगना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस फैसले की प्रतीक्षा कर रहे समर्थकों ने खबर मिलते ही जगह-जगह जश्न मनाना शुरू कर दिया। पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर अबीर-गुलाल उड़ाए गए तथा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। पाकुड़ शहर सहित आसपास के इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखा गया, जहां “आलमगीर आलम जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर शुरू से पूरा विश्वास था और अंततः सत्य की जीत हुई है। नेताओं ने कहा कि जनाब आलमगीर आलम हमेशा गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। यही कारण है कि आज भी क्षेत्र की जनता के दिलों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास कायम है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि आलमगीर आलम के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिन्हें जनता आज भी याद करती है। उनके समर्थकों ने इस अवसर पर भावुक होकर कहा “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। जमानत की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। कई नेताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में आलमगीर आलम फिर से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला नगर थाना कांड संख्या 43/26 से जुड़ा है, जो बीते 9 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद अमन आलम को गिरफ्तार किया है। अमन आलम, पिता मोहम्मद असगर आलम, शहर के मधपड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क नजर आ रही है।1
- झारखंड के धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान ने SP प्रभात कुमार पर कोयले के अवैध व्यापार में हिस्सेदारी का गंभीर आरोप लगाया है। खान ने दावा किया कि SP धनबाद में अपराधों को बढ़ावा देते हैं और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। धनबाद में खुलेआम हो रहे अवैध कोयला व्यापार को देखते हुए इन आरोपों की जांच जरूरी हो गई है।1
- सावधान ! फेसबुक पर Salman Rajveer के नाम से बड़ा फ्रॉड? सच्चाई देखें) (पूरी सावधान ! फेसबुक पर Salman Rajveer के नाम से बड़ा फ्रॉड? सच्चाई देखें) (पूरी #CyberCrimeAwareness #OnlineFraud #SocialAwareness #FacebookScam #StaySafe Cybersecurity and Infrastructure Security Agency डिस्क्लेमरः यह वीडियो केवल जनहित और जागरूकता के लिए है। हमारा उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले जालसाजों से जनता को बचाना है। किसी भी विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहें।1
- झारखंड के बासुकीनाथ धाम स्थित शिवगंगा की हालत बदतर है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण यहाँ गंदगी का अंबार लगा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। लोगों ने वीडियो वायरल कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- सरना धर्म कोड से लेकर महंगाई तक केंद्र पर बरसे मंत्री इरफान अंसारी सरना धर्म कोड से लेकर महंगाई तक केंद्र पर बरसे मंत्री इरफान अंसारी आदिवासी सम्मान के लिए दिल्ली कूच और जंतर-मंतर धरने की चेतावनी, सोना खरीद और बढ़ती तेल कीमतों पर पीएम मोदी को घेरा; केरल में कांग्रेस नेतृत्व चयन पर भी दिया बयान।1