Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला नगर थाना कांड संख्या 43/26 से जुड़ा है, जो बीते 9 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद अमन आलम को गिरफ्तार किया है। अमन आलम, पिता मोहम्मद असगर आलम, शहर के मधपड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क नजर आ रही है।
Himanshi Singh
पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला नगर थाना कांड संख्या 43/26 से जुड़ा है, जो बीते 9 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद अमन आलम को गिरफ्तार किया है। अमन आलम, पिता मोहम्मद असगर आलम, शहर के मधपड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क नजर आ रही है।
More news from झारखंड and nearby areas
- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली जमानत, कार्यकर्ताओं में जश्न बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खबर सामने आते ही पाकुड़ सहित पूरे संताल परगना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस फैसले की प्रतीक्षा कर रहे समर्थकों ने खबर मिलते ही जगह-जगह जश्न मनाना शुरू कर दिया। पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर अबीर-गुलाल उड़ाए गए तथा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। पाकुड़ शहर सहित आसपास के इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखा गया, जहां “आलमगीर आलम जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर शुरू से पूरा विश्वास था और अंततः सत्य की जीत हुई है। नेताओं ने कहा कि जनाब आलमगीर आलम हमेशा गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। यही कारण है कि आज भी क्षेत्र की जनता के दिलों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास कायम है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि आलमगीर आलम के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिन्हें जनता आज भी याद करती है। उनके समर्थकों ने इस अवसर पर भावुक होकर कहा “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। जमानत की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। कई नेताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में आलमगीर आलम फिर से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला नगर थाना कांड संख्या 43/26 से जुड़ा है, जो बीते 9 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद अमन आलम को गिरफ्तार किया है। अमन आलम, पिता मोहम्मद असगर आलम, शहर के मधपड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क नजर आ रही है।1
- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत,कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न ◆ केंद्र सरकार ने चुनावी फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों का किया था दुरुपयोग :बरकत खान। बरहरवा:-झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जहाँ पूरे झारखंड में कांग्रेसी नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,वहीं पूर्व मंत्री के निजी विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बड़हरवा नगर पंचायत के राजमहल रोड स्थित कांग्रेस के साहिबगंज जिला अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के कार्यालय परिसर में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि "सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं " केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को साजिश के तहत फसाया ताकि उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सके! केंद्र सरकार चुनाव में अपनी सीट बचाने के लिए असंवैधानिक रूप से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को फंसा कर जेल भिजवाया क्योंकि आलमगीर आलम ने अपने राजनैतिक अनुभव और अपने विचारधाराओं से जनता के बीच मजवूत पकड़ बनाई है,और इसी भय से केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत उन्हें फसाकर जेल भिजवाने का काम किया गया था ,ईडी कोर्ट में आज तक कुछ साबित नही कर पा रही है,और न ही श्री आलम के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश कर पाई है। इसके बावजूद भी जनता के आशीर्वाद से विधायक निसात आलम को भारी मतों से जीत हासिल हुई।आज न्याय के मंदिर में ये साबित हो गया कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एक ईमानदार नेता है।और हमेशा रहेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता कमल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग के ऐसे रवैये के खिलाफ आगे जनांदोलन तय की जाएगी और काँग्रेस जनहित के लिए इसके खिलाफ लड़ती रहेगी।कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से "जेल का ताला टूट गया आलमगीर आलम छूट गया" के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की।कार्यकर्ताओ ने उच्चतम न्यायालय के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया। मौके पर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब रब्बानी,कमलआर्य,मो.नसीरुद्दीन,इस्तेखार आलम,बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास,नगर अध्यक्ष मनोज घोष,मिथुन मंडल,निताई सरकार,अश्वनी आनंद,अनंत लाल भगत,राकेश महतो,सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। क्या था मामला:- केंद्रीय एजेंसी ईडी ने टेंडर कमीशन के मनी लांड्रिंग मामले में वर्ष 2024 में की थी गिरफ्तारी।लगभग दो वर्षों से जेल में थे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम।इसी मामले में उनके आप्त सचिव संजीव लाल को भी जमानत मिल गई है।4
- जनहित मुद्दों पर उपायुक्त ने साझा की विकास एवं प्रशासनिक कार्ययोजना साहिबगंज। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सोमवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक संवाद के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, सड़क निर्माण, जल निकासी, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यटन विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा उठाए गए जनहित से संबंधित विभिन्न सवालों का उपायुक्त ने तथ्यात्मक एवं सकारात्मक जवाब देते हुए प्रशासन की आगामी कार्ययोजना साझा की। उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र भ्रमण के दौरान साक्षरता मोड़ से मदनशाही होते हुए सकरीगली जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति एवं जलजमाव की समस्या संज्ञान में आई थी। इस संबंध में 13 अप्रैल को आयोजित दिशा समिति की बैठक में उक्त सड़क को DMFT अथवा अन्य जिला स्तरीय फंड से दुरुस्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग (REO) द्वारा लगभग 3.8 किलोमीटर सड़क एवं ड्रेन निर्माण के लिए करीब 9 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद इस सप्ताह टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा एनएच से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। विस्थापित क्षेत्र स्थित आर एंड आर कॉलोनी में जलजमाव की समस्या को लेकर उपायुक्त ने कहा कि विशेष ड्रेनेज योजना तैयार की जा रही है। गंगा तट एवं लो-लाइंग क्षेत्र होने के कारण जल निकासी प्रभावित होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए ‘एल’ आकार की नाली निर्माण की योजना बनाई गई है, ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। शहर में पर्यटन एवं मनोरंजन सुविधाओं के विकास पर उपायुक्त ने कहा कि गंगा विहार पार्क का शीघ्र निरीक्षण कर वहां बैठने की व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क में सौंदर्यीकरण एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है। आगामी मानसून को देखते हुए उपायुक्त ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान एवं वन महोत्सव आयोजित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे स्थलों का चयन किया जाएगा, जहां पौधारोपण सफलतापूर्वक हो सके तथा इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग, चेन लगाने एवं अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। मल्टी-मोडल टर्मिनल (पोर्ट) परियोजना पर जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि डेडिकेटेड फीडर रेल लाइन एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों को आगामी तीन महीनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने कहा कि अस्पतालों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- दुमका से बड़ी खबर,पुलिस ने हत्यारों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल, पुलिस कप्तान ने किया काण्ड का उद्भेदन दुमका रामगढ़ ============================== दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी एवं दोन्दिया गांव के पास डंगाल में बीते दिन पुलिस ने एक शव बरामद किया था। शव का पहचान दिनेश राय के रूप में हुई थी।शव को देखने एवं छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होना पाया गया था और पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में पोस्टमार्टम कराया गया। रामगढ़ थाना पुलिस ने मृतक दिनेश कुमार राय की पत्नी ललिता देवी के फर्दब्यान के आधार पर रामगढ़ थाना मे अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। SIT के द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि मृतक दिनेश कुमार राय एवं अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी एवं उसके पति देवा गृही से पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर दोनो ने अपने अन्य सहयोगी 1. जोगेश्वर देहरी एवं 2. आशिक गृही के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर दिनेश कुमार राय की हत्या करने की बात स्वीकार किये।जिस पर पुलिस ने सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।1
- गोड्डा जिले के बसंतराय में सड़कें नाली के पानी में डूबी हुई हैं। आवाजाही के लिए लोगों को भारी परेशानी हो रही है और सड़क का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा।1
- गोड्डा जिले के मेहरमा में एक शिक्षक पर छात्रों के एडमिशन के लिए मोटी रकम वसूलने का आरोप लगा है। इस घटना से अभिभावकों में भारी आक्रोश है और वे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- मुम्बई एयरपोर्ट पर यात्रियों से जाँच में मिले करोड़ो के मादक पदार्थ ,हीरे व जेवरात,पुलिस ने किया जब्त1