Shuru
Apke Nagar Ki App…
नकली vs असली कौन ईरानी के समर्थन में कौन कौन
@Nmohitvlog001
नकली vs असली कौन ईरानी के समर्थन में कौन कौन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नकली vs असली कौन ईरानी के समर्थन में कौन कौन1
- पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण/सुरक्षित सम्पन्न कराने एवं कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर फ्लैग मार्च किया गया *, * पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण/सुरक्षित सम्पन्न कराने एवं कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर फ्लैग मार्च किया गया * लखीमपुर खीरी, 01 मार्च 2026 । आगामी त्यौहार होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक खीरी, डा० ख्याति गर्ग द्वारा स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति / सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने के लिये फ्लैग मार्च किया गया एवं रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही महोदया द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर पैनी नजर रखने, त्यौहारों पर सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही करने और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देशपर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल यूपी 112 या नजदीकी थाने पर देने की अपील की गई एवं सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिये गये । साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च किया गया ।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- Post by Anurag Patel1
- पलिया (खीरी): नगर में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी खुलेआम जारी है। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे शिकायत का इन्तजार कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। दुकानदार मनमाने दाम लेकर आमजन की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। नगर के बाजारों में पांच रुपये वाली कमला पसंद की पुड़िया सात रुपये में बेची जा रही है, जबकि कमला पसंद के बड़े पैकेट पर 136 रुपये मूल्य अंकित है और इसमें 34 पाउच निकलते हैं। इसी तरह पांच रुपये वाला तुलसी तंबाकू का पाउच छह रुपये में दिया जा रहा है। तुलसी के पैकेट पर 234 रुपये मूल्य छपा है और इसमें 52 पाउच निकलते हैं, जिसके अनुसार एक पाउच की कीमत लगभग साढ़े चार रुपये बैठती है, लेकिन खुदरा बाजार में उससे डेढ़ गुना अधिक दाम वसूला जा रहा है। जब इस संबंध में थोक विक्रेता से बात की गई तो उनका कहना है कि तुलसी का पैकेट 232 रुपये में बेचा जा रहा है और अन्य पान मसाला उत्पाद भी नियंत्रण दर पर ही उपलब्ध कराए जाते हैं। हालांकि खुदरा दुकानों पर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही अतिरिक्त राशि पर उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज किया। स्थिति केवल गुटखा और तंबाकू तक सीमित नहीं है। सिगरेट के दामों में भी निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एमआरपी से अधिक मूल्य लेने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। नगरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो कालाबाजारी और बढ़ेगी। लोगों ने संबंधित विभाग से बाजार में छापेमारी कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जनता का ये भी कहना है कि या तो पान मसाला, तम्बाकू और सिगरेट का कन्ट्रोल किया जा या फिर इसे एकदम बन्द करा दिया जाए। तो न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी वाली कहावत हो जाएगी। न सिगरेट, पान मसाला रहेगा और न ही जनता को आदत रह जाएगी इसे खाने-पीने की।1
- लखीमपुर शहर में संचालित अंश हॉस्पिटल में डिलेवरी कराने आई महिला की हुईं मौत के डॉक्टर पर कब होंगी कार्यवाही। सूत्र बताते हैं कि जिला अस्पताल में तैनात एक बेहोशी देने वाले डॉक्टर के संरक्षण में चल रहा है अंश हॉस्पिटल। किराए के डॉक्टर पेट फाड़कर महिलाओं को मौत के घाट उतार रहे हैं। सीएमओ खीरी के संरक्षण में लगातार अवैध हॉस्पिटलों पर मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।1
- Post by Dilip Tripathi1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 01.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 305(ए)/324(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 146/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुये 02 नफर अभियुक्तगण 1.राहत अली पुत्र स्व0 कमरूद्दीन निवासी मो0 इस्लामनगर गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी 2.फरदीन पुत्र अशफाक निवासी मो0 गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी सुई धागा पीली धातु, एक हाय सफेद धातु व कुल 8000/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.राहत अली पुत्र स्व0 कमरूद्दीन निवासी मो0 इस्लामनगर गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी 2.फरदीन पुत्र अशफाक निवासी मो0 गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी *बरामदगी का विवरण* 1.मु0अ0सं0 45/2026 धारा 305(ए)/324(4)/ 317(2) बीएनएस से संबंधित कुल 8000/- रूपये 2.मु0अ0सं0 146/2026 धारा 331(4)/305(ए)/ 317(2) बीएनएस से संबंधित दो जोङी पायल सफेद धातु, एक जोडी सुई धागा पीली धातु, एक हाय सफेद धातु *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.उ0नि0 गौरव कुमार कोत0 सदर जनपद खीरी 2.उ0नि0 उमाशंकर कोत0 सदर जनपद खीरी 3.हे0का0 दिलीप कुमारकोत0 सदर जनपद खीरी 4.का0 सचिन कुमार कोत0 सदर जनपद खीरी1