logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर: जौहरी बाजार में अदा की गई 'अलविदा जुमे' की नमाज, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब ​जयपुर। राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आज रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जौहरी बाजार में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्रित हुए। ​इस वर्ष का रमजान विशेष रहा क्योंकि पूरे महीने में 5 जुमे पड़े, जिसे काफी शुभ माना जा रहा है। अलविदा जुमे के अवसर पर जयपुर की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। ​सड़कों पर पढ़ी गई नमाज ​मस्जिदों के भीतर जगह कम पड़ने के कारण, हजारों लोगों ने सड़कों पर ही सफें (कतारें) बिछाकर नमाज अदा की। जौहरी बाजार और आसपास के इलाकों में नमाज के दौरान विशेष इंतजाम देखे गए ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।

13 hrs ago
user_Neha Chaturvedi
Neha Chaturvedi
Local News Reporter Amber, Jaipur•
13 hrs ago

जयपुर: जौहरी बाजार में अदा की गई 'अलविदा जुमे' की नमाज, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब ​जयपुर। राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आज रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जौहरी बाजार में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्रित हुए। ​इस वर्ष का रमजान विशेष रहा क्योंकि पूरे महीने में 5 जुमे पड़े, जिसे काफी शुभ माना जा रहा है। अलविदा जुमे के अवसर पर जयपुर की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। ​सड़कों पर पढ़ी गई नमाज ​मस्जिदों के भीतर जगह कम पड़ने के कारण, हजारों लोगों ने सड़कों पर ही सफें (कतारें) बिछाकर नमाज अदा की। जौहरी बाजार और आसपास के इलाकों में नमाज के दौरान विशेष इंतजाम देखे गए ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • यूजीसी कानून को समाप्त करने के लिए सांसदो के घेराव की शुरुवात जयपुर से हो चुकी है , राजस्थान में अब सवर्ण समाज द्वारा अपने सांसदो के घेराव की करो तैयारी शुरू कर दी है । सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी को हटाने को लेकर जयपुर सहित देश भर में जोरो शोरों से विरोध किया जा रहा है
    1
    यूजीसी कानून को समाप्त करने के लिए सांसदो के घेराव की शुरुवात जयपुर से हो चुकी है , राजस्थान में अब सवर्ण समाज द्वारा अपने सांसदो के घेराव की करो तैयारी शुरू कर दी है । सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी को हटाने को लेकर जयपुर सहित देश भर में जोरो शोरों से विरोध किया जा रहा है
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Jaipur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by Just Jaipur Live
    1
    Post by Just Jaipur Live
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    4
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नादौती उपखण्ड की ग्राम पंचायत रौंसी में रविवार सुबह किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी। किसान को खेत में बिल्ली के बच्चे मिले सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके। हालांकि, बच्चों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लंबे समय तक खेत में जुटी रही। वन विभाग ने अपील की कि ऐसे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं, ताकि उनका प्राकृतिक जीवन सुरक्षित रह सके।
    3
    नादौती उपखण्ड की ग्राम पंचायत रौंसी में रविवार सुबह किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं।
यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।
किसान को खेत में बिल्ली के बच्चे मिले
सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी
जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके।
हालांकि, बच्चों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लंबे समय तक खेत में जुटी रही। वन विभाग ने अपील की कि ऐसे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं, ताकि उनका प्राकृतिक जीवन सुरक्षित रह सके।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्रतिमा अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व आचार्यों ने की शिरकत – कन्हैया पद दंगल व प्रसादी वितरण के साथ भव्य आयोजन, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत कुण्डल (दौसा) तहसील मुख्यालय स्थित आदर्श कॉलोनी के गुरुजी फार्म हाउस पर शनिवार को प्रतिमा अनावरण समारोह, कन्हैया पद दंगल एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य महंत अवधेशाचार्य महाराज, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, प्रोटेम स्पीकर एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, सांसद मुरारीलाल मीना, विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल एवं विधायक अनिता जाटव ने विधि-विधान से शिक्षाविद् पं. शम्भूदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व रोडवेज बस स्टैंड से गुरुजी फार्म हाउस तक अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने अस्पताल रोड स्थित जमवाय माता परिसर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की। अनावरण के बाद मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना अत्यंत आवश्यक है। कस्बेवासियों ने रोडवेज बस स्टैंड होकर हाइवे निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर सांसद ने इसे लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी, राखी राठौड़, बिरदी चंद शर्मा, महेश शर्मा, विनोद बिहारी शर्मा, संदीप शर्मा, दुर्गाशंकर, गजेन्द्र खटाणा, रोहित मीना सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान आयोजित कन्हैया पद दंगल में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भंडारे में कुण्डल व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। एसडी परमार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैम्प में सैकड़ों लोगों को परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
    4
    प्रतिमा अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व आचार्यों ने की शिरकत 
– कन्हैया पद दंगल व प्रसादी वितरण के साथ भव्य आयोजन, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
कुण्डल (दौसा)
तहसील मुख्यालय स्थित आदर्श कॉलोनी के गुरुजी फार्म हाउस पर शनिवार को प्रतिमा अनावरण समारोह, कन्हैया पद दंगल एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य महंत अवधेशाचार्य महाराज, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, प्रोटेम स्पीकर एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, सांसद मुरारीलाल मीना, विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल एवं विधायक अनिता जाटव ने विधि-विधान से शिक्षाविद् पं. शम्भूदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया।
इससे पूर्व रोडवेज बस स्टैंड से गुरुजी फार्म हाउस तक अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने अस्पताल रोड स्थित जमवाय माता परिसर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की।
अनावरण के बाद मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना अत्यंत आवश्यक है। कस्बेवासियों ने रोडवेज बस स्टैंड होकर हाइवे निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर सांसद ने इसे लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी, राखी राठौड़, बिरदी चंद शर्मा, महेश शर्मा, विनोद बिहारी शर्मा, संदीप शर्मा, दुर्गाशंकर, गजेन्द्र खटाणा, रोहित मीना सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान आयोजित कन्हैया पद दंगल में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भंडारे में कुण्डल व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। एसडी परमार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैम्प में सैकड़ों लोगों को परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • सड़क पर स्टंटबाजी रीलबाजी करने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग हनुमान दास जी महाराज राजस्थान से वायरल है...! सोचिए...बाबा..साधू...महाराज भी इस गंभीर बीमारी से बच न सके..! इन्हें क्या पड़ी थी स्टंट करने की ... क्या कार्यवाही होनी चाहिए महाराज जी पर..?
    1
    सड़क पर स्टंटबाजी रीलबाजी करने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग हनुमान दास जी महाराज राजस्थान से वायरल है...!
सोचिए...बाबा..साधू...महाराज भी इस गंभीर बीमारी से बच न सके..!
इन्हें क्या पड़ी थी स्टंट करने की ... क्या कार्यवाही होनी चाहिए महाराज जी पर..?
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Jaipur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी, जयपुर देहात दक्षिण "प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" विधानसभा- बस्सी मण्डल- बस्सी पूर्वी दिनांक 21 से 22 मार्च तक बांसखोह कस्बा स्थित आर के पैराडाइज गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन यह कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष कैलाश शर्मा के नेतृत्व में किया गया इस दौरान यह प्रशिक्षण महाअभियान दो दिवसीय रहा जिसमें पहले दिन वक्ता,द्वारा जानकारी दी ओर सरल ऐप द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में पार्टी के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इसके बाद पार्टी का इतिहास एवं विकास + उद्घाटन एवं प्रास्ताविक भाजपा नेता चंद्र मोहन मीणा द्वारा बूथ प्रबंधन एवं मन की बात पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा सोशल मीडिया एवं AI, नमो एप, सरल एप श्रवण गुर्जर हमारी कार्यपध्दति भाजपा महिला उर्मी करोल व अंत्योदय से संतृप्ति (अपनी सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन)हेमन्त मीणा अनौपचारिक कार्यक्रम वैचारिक अधिष्ठान हरिमोहन शर्मा द्वारा समापन किया उस के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई इस मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, कन्हैयालाल मीणा महामंत्री,रामनारायण कोटोत्या, प्रकाश चंद जैन, दिनेश जैन, जगदीश मीणा, बनवारी लाल शर्मा, विनोद प्रजापति, निखिल जांगिड़,अन्य महिलाए द्रोपदी सैन अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे
    4
    भारतीय जनता पार्टी, जयपुर देहात दक्षिण "प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026"
विधानसभा- बस्सी
मण्डल- बस्सी पूर्वी दिनांक 21 से 22 मार्च तक 
बांसखोह कस्बा स्थित आर के पैराडाइज गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन 
यह कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष  कैलाश शर्मा के नेतृत्व में किया गया इस दौरान यह प्रशिक्षण महाअभियान दो दिवसीय रहा जिसमें पहले दिन वक्ता,द्वारा जानकारी दी ओर सरल ऐप द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में पार्टी के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इसके बाद पार्टी का इतिहास एवं विकास + उद्घाटन एवं प्रास्ताविक भाजपा नेता चंद्र मोहन मीणा द्वारा बूथ प्रबंधन एवं मन की बात पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा
सोशल मीडिया एवं AI, नमो एप, सरल एप श्रवण गुर्जर हमारी कार्यपध्दति भाजपा महिला उर्मी करोल व 
अंत्योदय से संतृप्ति (अपनी सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन)हेमन्त मीणा
अनौपचारिक कार्यक्रम वैचारिक अधिष्ठान हरिमोहन शर्मा द्वारा समापन किया उस के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई इस मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, कन्हैयालाल मीणा महामंत्री,रामनारायण कोटोत्या, प्रकाश चंद जैन, दिनेश जैन, जगदीश मीणा, बनवारी लाल शर्मा, विनोद प्रजापति, निखिल जांगिड़,अन्य महिलाए द्रोपदी सैन अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.