Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व उपप्रधान श्री सुनील जी गौतम पैदल यात्रा पर निकले। 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सुकेत सें पहुंचेंगे रायपुर(मध्यप्रदेश) रायपुर पिपलिया बालाजी के करेंगे दर्शन,सुकेत के समृद्ध विकास की कामना।।
Kishan Lal jangid
पूर्व उपप्रधान श्री सुनील जी गौतम पैदल यात्रा पर निकले। 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सुकेत सें पहुंचेंगे रायपुर(मध्यप्रदेश) रायपुर पिपलिया बालाजी के करेंगे दर्शन,सुकेत के समृद्ध विकास की कामना।।
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Kishan Lal jangid1
- जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज लोक संस्कृति के सबसे बड़े उत्सव गणगौर का पर्व पूरे उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। गुलाबी नगरी के चप्पे-चप्पे पर लोकगीतों की गूंज और उत्सव का माहौल देखने को मिला। शहर में कार्यक्रमों की रही धूम त्योहार के अवसर पर जयपुर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने विधि-विधान से ईसर-गणगौर की पूजा की और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर लोक गीतों पर नृत्य किया। शहर के विभिन्न सामुदायिक केंद्रों और मोहल्लों में सुबह से ही उत्सव जैसा नजारा रहा। राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली सवारी उत्सव का मुख्य आकर्षण सिटी पैलेस से निकलने वाली पारंपरिक शाही सवारी रही। इसे देखने के लिए शहरवासियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक भी उमड़ पड़े। जोरदार लवाजमा: सवारी में सजे-धजे हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे शामिल थे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: राजस्थान के कोने-कोने से आए लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, कालबेलिया और गैर नृत्य के जरिए समां बांध दिया। जनसैलाब: त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम ईसर-गणगौर की एक झलक पाने को बेताब नजर आया। प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शाम होते-होते पूरा शहर गणगौर के रंग में रंगा नजर आया।2
- Post by Yogesh Kumar Gupta4
- नादौती उपखण्ड की ग्राम पंचायत रौंसी में रविवार सुबह किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी। किसान को खेत में बिल्ली के बच्चे मिले सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके। हालांकि, बच्चों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लंबे समय तक खेत में जुटी रही। वन विभाग ने अपील की कि ऐसे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं, ताकि उनका प्राकृतिक जीवन सुरक्षित रह सके।3
- मंडावरी | कस्बे में गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन माता की सवारी पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। भक्ति, परंपरा और उत्साह के संगम के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। भजनों की स्वर लहरियों और आतिशबाजी के साथ निकला कारवां नगर पालिका कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई गणगौर माता की सवारी में बैंड-बाजे भजनों की मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। मुख्य बाजार से गुजरते समय शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। आसमान में होती आतिशबाजी और माता के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई ब्राह्मणी माता की छतरी पहुंची, जहाँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। प्रशासनिक अमला और जनसैलाब रहा मौजूद इस सांस्कृतिक आयोजन के दौरान नगर पालिका का समस्त स्टाफ और कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शोभायात्रा में मुख्य रूप से: अधिशासी अधिकारी (EO): शंभूलाल मीणा सहायक लेखा अधिकारी: राकेश मीणा अन्य कर्मचारी: ललिता बैरवा, राम खिलाड़ी मीणा, कैलाश शिवाजी, प्रेम शर्मा। साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और रंग-बिरंगे पारंपरिक लिबास में सजी कस्बे की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। नवाचार: महिलाओं को भेंट की गई 'सब्जी बास्केट' शोभायात्रा का समापन पुनः नगर पालिका कार्यालय पर हुआ। यहाँ नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल देखने को मिली। उत्सव में सम्मिलित हुई महिलाओं को नगर पालिका की ओर से सब्जी की बास्केट (टोकनी) उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस उपहार को पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्रशासन के इस व्यवहार की सराहना की। चर्चा का केंद्र रहा ईओ का प्रबंधन कस्बेवासियों के बीच गणगौर की इस भव्य सवारी और अभूतपूर्व उत्साह को लेकर विशेष चर्चा रही। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सफल आयोजन और व्यवस्थाओं के पीछे अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और सराहनीय योगदान रहा है। उनके प्रयासों से ही इस बार गणगौर उत्सव ने एक नया स्वरूप लिया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी2
- प्रतिमा अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व आचार्यों ने की शिरकत – कन्हैया पद दंगल व प्रसादी वितरण के साथ भव्य आयोजन, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत कुण्डल (दौसा) तहसील मुख्यालय स्थित आदर्श कॉलोनी के गुरुजी फार्म हाउस पर शनिवार को प्रतिमा अनावरण समारोह, कन्हैया पद दंगल एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य महंत अवधेशाचार्य महाराज, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, प्रोटेम स्पीकर एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, सांसद मुरारीलाल मीना, विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल एवं विधायक अनिता जाटव ने विधि-विधान से शिक्षाविद् पं. शम्भूदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व रोडवेज बस स्टैंड से गुरुजी फार्म हाउस तक अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने अस्पताल रोड स्थित जमवाय माता परिसर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की। अनावरण के बाद मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना अत्यंत आवश्यक है। कस्बेवासियों ने रोडवेज बस स्टैंड होकर हाइवे निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर सांसद ने इसे लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी, राखी राठौड़, बिरदी चंद शर्मा, महेश शर्मा, विनोद बिहारी शर्मा, संदीप शर्मा, दुर्गाशंकर, गजेन्द्र खटाणा, रोहित मीना सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान आयोजित कन्हैया पद दंगल में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भंडारे में कुण्डल व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। एसडी परमार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैम्प में सैकड़ों लोगों को परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।4
- सड़क पर स्टंटबाजी रीलबाजी करने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग हनुमान दास जी महाराज राजस्थान से वायरल है...! सोचिए...बाबा..साधू...महाराज भी इस गंभीर बीमारी से बच न सके..! इन्हें क्या पड़ी थी स्टंट करने की ... क्या कार्यवाही होनी चाहिए महाराज जी पर..?1
- Post by Kishan Lal jangid1
- जयपुर। राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आज रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जौहरी बाजार में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्रित हुए। इस वर्ष का रमजान विशेष रहा क्योंकि पूरे महीने में 5 जुमे पड़े, जिसे काफी शुभ माना जा रहा है। अलविदा जुमे के अवसर पर जयपुर की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। सड़कों पर पढ़ी गई नमाज मस्जिदों के भीतर जगह कम पड़ने के कारण, हजारों लोगों ने सड़कों पर ही सफें (कतारें) बिछाकर नमाज अदा की। जौहरी बाजार और आसपास के इलाकों में नमाज के दौरान विशेष इंतजाम देखे गए ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।1