बामनवास की पहली नगर सरकार पर कांग्रेस का कब्जा, रेखा मीणा बनीं पहली अध्यक्ष बामनवास, सवाईमाधोपुर : नगर पालिका बामनवास के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मीणा ने भाजपा की संतरा मीणा को चार मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। रेखा मीणा को 12, जबकि संतरा मीणा को 8 वोट मिले। इसके साथ ही रेखा मीणा बामनवास नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनीं। मतदान के दौरान रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर गौरव मित्तल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। वहीं मतदान केंद्र के बाहर विधायक इंद्रा मीणा के पहुंचने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी देखने को मिली। इसी दौरान विधायक इंद्रा मीणा और एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर के बीच बहस भी हुई। विधायक ने प्रशासन पर अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हटाकर माहौल शांत कराया। अब 22 सितंबर को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से 5 बजे तक मतदान होगा और तत्पश्चात मतगणना की जाएगी।
बामनवास की पहली नगर सरकार पर कांग्रेस का कब्जा, रेखा मीणा बनीं पहली अध्यक्ष बामनवास, सवाईमाधोपुर : नगर पालिका बामनवास के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मीणा ने भाजपा की संतरा मीणा को चार मतों के अंतर से हराकर
जीत दर्ज की। रेखा मीणा को 12, जबकि संतरा मीणा को 8 वोट मिले। इसके साथ ही रेखा मीणा बामनवास नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनीं। मतदान के दौरान रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर गौरव मित्तल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। वहीं मतदान केंद्र के बाहर विधायक इंद्रा मीणा के पहुंचने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी देखने को मिली। इसी दौरान विधायक इंद्रा मीणा और एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर के बीच बहस भी हुई। विधायक ने प्रशासन पर
अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हटाकर माहौल शांत कराया। अब 22 सितंबर को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से 5 बजे तक मतदान होगा और तत्पश्चात मतगणना की जाएगी।
- सिकराय विधानसभा में भाजपा का दबदबा, दोनों नगर पालिकाओं में बना भाजपा का बोर्ड सिकराय। सिकराय विधानसभा क्षेत्र की दोनों नगर पालिकाओं सिकराय और भांडारेज में भाजपा का बोर्ड बनने से क्षेत्र में पार्टी का दबदबा नजर आया है। दोनों निकायों में भाजपा का बोर्ड बनने को विधायक विक्रम बंशीवाल की चुनावी मेहनत से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान विधायक ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रियता दिखाई, जिसका परिणाम दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के बोर्ड के रूप में सामने आया। सिकराय नगर पालिका में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के दौरान खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा के 10 पार्षद और तीन निर्दलीय पार्षद एक साथ एक वाहन में सवार होकर मतदान करने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। वहीं कांग्रेस के तीन पार्षद अलग-अलग मतदान करने पहुंचे, जबकि नौ कांग्रेस पार्षद एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। सिकराय में भाजपा ने कैलाश बैरवा को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस की ओर से भी कैलाश बैरवा प्रत्याशी रहे। दोनों प्रत्याशियों का नाम एक होने से चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर रहा। मतदान के दौरान नगर पालिका कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। वहीं भांडारेज नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनने से स्थानीय राजनीति में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पुष्पेंद्र घूमना पत्रकार1
- गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी, सिलेंडर-डायरी और नकदी लेकर युवक फरार गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी, सिलेंडर-डायरी और नकदी लेकर युवक फरार नांगलशेरपुर गुढ़ाचंद्रजी कस्बे के बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक बुजुर्ग महिला से युवक द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला शांति देवी महावर बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर लेने के लिए इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और सिलेंडर दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा। महिला के अनुसार युवक ने उनसे खाली गैस सिलेंडर, गैस डायरी और पैसे ले लिए तथा कुछ दूरी तक उनके साथ चला। इसके बाद युवक सिलेंडर, डायरी और पैसे लेकर फरार हो गया। महिला काफी देर तक बस स्टैंड पर युवक के लौटने का इंतजार करती रही। जब युवक वापस नहीं आया तो उन्होंने गैस वितरक की गाड़ी के पास जाकर जानकारी ली, लेकिन वहां भी युवक नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मुख्य बाजार, गलियों और आसपास के इलाकों में युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में स्थानीय लोगों ने महिला को समझाकर घर भेज दिया।1
- टोडाभीम में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय ललिता देवी बनीं पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस-बीजेपी दोनों को चटाई धूल टोडाभीम नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी बैरवा ने इतिहास रचते हुए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी को करारी शिकस्त दी है।ललिता देवी ने 26 मत हासिल कर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर एकतरफा कब्जा जमा लिया। सोमवार पर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित मुकाबले में सत्तारूढ़ समीकरण पूरी तरह ध्वस्त नजर आए। कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी और उसका पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के खाते में महज 9 वोट ही आए। निर्दलीय ललिता देवी को कुल 26 पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे उनकी जीत बेहद निर्णायक और एकतरफा साबित हुई।ललिता देवी की ऐतिहासिक जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही नगरपालिका परिसर और कस्बे में समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ललिता देवी ने कस्बे के चहुंमुखी विकास और जनहित के कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।1
- मण्डरायल में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मण्डरायल। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ मण्डरायल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बजरी का खनन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र चंबल नदी से कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मण्डरायल कस्बे में लोहवा पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा। पुलिस वाहन को देखकर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाबू पुत्र रोशन मीणा, निवासी जाघरपुरा को गिरफ्तार किया और बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल महेन्द्र पाल, जीतेन्द्र तथा चालक हंसराज की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।4
- दौसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान से 18,500 से अधिक बेटियां और महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा एक माह तक विशेष ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 20 अगस्त 2026 से 20 सितंबर 2026 तक जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान जिले के करीब 280 स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। पुलिस टीमों एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की विभिन्न टीमों ने सीधे संपर्क कर 18,500 से अधिक छात्राओं, बालिकाओं, महिलाओं, एनसीसी/एनएसएस सदस्यों एवं सुरक्षा सखियों को महिला सुरक्षा, कानून, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला अपराधों और नए कानूनों की जानकारी विशेष कार्यशालाओं में महिला पुलिस अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा नए कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को बिना भय के रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। छोटे बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में सरल एवं संवेदनशील तरीके से समझाया गया, ताकि वे सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझ सकें तथा किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत परिजनों अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी दे सकें। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को कानून एवं तकनीकी जानकारी से सशक्त बनाकर सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना रहा।साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों को देखते हुए ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। पुलिस ने विद्यार्थियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। फोन या इंटरनेट पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), यूपीआई पिन अथवा बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाता है तो घबराए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते बैंक खाते को फ्रीज करवाकर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके। राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए राजस्थान पुलिस के आधिकारिक राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई। शिविरों में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं के मोबाइल फोन में पुलिस टीमों ने मौके पर ही ऐप डाउनलोड एवं इंस्टॉल करवाया। उन्हें बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में इस ऐप के माध्यम से किस प्रकार तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार दौसा पुलिस ने संकट अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं एवं छात्राओं को इन्हें याद रखने की सलाह दी गई— - 112 – पुलिस आपातकालीन सहायता - 1090 – गरिमा महिला हेल्पलाइन - 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन - 1930 – साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन नशे से दूर रहने और यातायात नियमों की सीख अभियान के तहत केवल महिला सुरक्षा ही नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने का भी प्रयास किया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के जानलेवा दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालना करने, हेलमेट पहनने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई। जिला पुलिस अधीक्षक का संदेश जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक और भय को दूर करना है। दौसा पुलिस सुरक्षित, भयमुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के औपचारिक समापन के बाद भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक और सतर्क बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जिले में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। “जागरूक नारी–सुरक्षित नारी, सशक्त महिला–सुरक्षित समाज।”2
- कुंवर सिंह निषाद को यूपी कांग्रेस मीडिया व प्रचार-प्रसार चेयरमैन बनने पर सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह कश्यप ने दी बधाई... कुंवर सिंह निषाद को यूपी कांग्रेस मीडिया व प्रचार-प्रसार चेयरमैन बनने पर सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह कश्यप ने दी बधाई... हिंडौन सिटी। कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह निषाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग एवं प्रचार-प्रसार का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में हिंडौन निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह कश्यप ने कुंवर सिंह निषाद से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर इस नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हुकम सिंह कश्यप ने उम्मीद जताई कि निषाद के नेतृत्व में पार्टी का मीडिया एवं प्रचार-प्रसार विभाग प्रदेश में मजबूती से जनता की आवाज उठाएगा और संगठन को नई दिशा देगा। इस अवसर पर कई अन्य प्रमुख लोग और स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कुंवर सिंह निषाद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनियुक्त चेयरमैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।3
- नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए मतदान जारी पार्षद कर रहे हैं मतदान कांग्रेस से सुनील सैनी भाजपा से वीरेंद्र शर्मा चुनाव मैदान में करौली नगरपरिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और वोटिंग दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पार्षद अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और सभापति के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का 1 और 15 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से सुनील सैनी उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सैनी पूर्व सभापति प्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षदों की आवाजाही और गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।1
- सूरौठ नगर पालिका चुनाव: कांटे की टक्कर में भाजपा की कमला देवी महावर बनीं पहली अध्यक्ष,दो वोटों से मारी बाजी.. हिंडौन सिटी। करौली जिले की नवसृजित नगर पालिका सूरौठ में सोमवार को अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बेहद ही दिलचस्प और कड़े मुकाबले में भाजपा की प्रत्याशी कमला देवी महावर ने कांग्रेस प्रत्याशी को 2 मतों के अंतर से पराजित कर नगर पालिका के पहले अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर और माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। 20 वार्डों वाली इस नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की कमला देवी महावर को 11 और कांग्रेस की सोमोती देवी को 9 मत मिले। इस तरह भाजपा की कमला देवी महावर 2 मतों से विजयी हुई। गौरतलब है कि सूरौठ नगर पालिका के पार्षद चुनावों के परिणाम काफी रोचक रहे थे। इसमें कांग्रेस के 02,भाजपा के 02 और 16 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते। मात्र 2-2 पार्षदों वाली भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। ऐसे में 16 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल करना दोनों ही खेमों के लिए बेहद जरूरी था। रणनीतिक बढ़त बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी कमला देवी महावर ने बहुमत का 11 का आंकड़ा हासिल किया और दो वोटों से जीत दर्ज की।4
- हिण्डोन काचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दुसरे दिन शतरंज के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने विरोधियों का मुकाबला करते हुए कर रहे हैं जीत का प्रयास दुसरे दिन शतरंज के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने विरोधियों का मुकाबला करते हुए कर रहे हैं जीत का प्रयास1