नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए मतदान जारी पार्षद कर रहे हैं मतदान कांग्रेस से सुनील सैनी भाजपा से वीरेंद्र शर्मा चुनाव मैदान में करौली नगरपरिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और वोटिंग दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पार्षद अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और सभापति के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का 1 और 15 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से सुनील सैनी उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सैनी पूर्व सभापति प्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षदों की आवाजाही और गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए मतदान जारी पार्षद कर रहे हैं मतदान कांग्रेस से सुनील सैनी भाजपा से वीरेंद्र शर्मा चुनाव मैदान में करौली नगरपरिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और वोटिंग दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पार्षद अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और सभापति के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का 1 और 15 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से सुनील सैनी उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सैनी पूर्व सभापति प्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षदों की आवाजाही और गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
- टोडाभीम में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय ललिता देवी बनीं पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस-बीजेपी दोनों को चटाई धूल टोडाभीम नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी बैरवा ने इतिहास रचते हुए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी को करारी शिकस्त दी है।ललिता देवी ने 26 मत हासिल कर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर एकतरफा कब्जा जमा लिया। सोमवार पर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित मुकाबले में सत्तारूढ़ समीकरण पूरी तरह ध्वस्त नजर आए। कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी और उसका पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के खाते में महज 9 वोट ही आए। निर्दलीय ललिता देवी को कुल 26 पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे उनकी जीत बेहद निर्णायक और एकतरफा साबित हुई।ललिता देवी की ऐतिहासिक जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही नगरपालिका परिसर और कस्बे में समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ललिता देवी ने कस्बे के चहुंमुखी विकास और जनहित के कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।1
- मण्डरायल में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मण्डरायल। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ मण्डरायल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बजरी का खनन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र चंबल नदी से कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मण्डरायल कस्बे में लोहवा पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा। पुलिस वाहन को देखकर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाबू पुत्र रोशन मीणा, निवासी जाघरपुरा को गिरफ्तार किया और बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल महेन्द्र पाल, जीतेन्द्र तथा चालक हंसराज की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।4
- कृष्ण कुमार गोयल बने गंगापुर सिटी नगर परिषद सभापति, भाजपा के विजय गुप्ता को 14 मतों से हराया कांग्रेस को 37 मत, भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को मिले 23 वोट; जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव का परिणाम दोपहर करीब 12:40 बजे घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल ने भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 14 मतों से हराकर सभापति पद पर जीत दर्ज की। गोयल को कुल 37 मत मिले, जबकि विजय गुप्ता के पक्ष में 23 पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलते ही विधायक रामकेश मीणा समर्थकों के साथ नगर परिषद पहुंचे। उन्होंने कृष्ण कुमार गोयल का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह गंगापुर शहर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पिछले समय में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी थी, इसी कारण लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। अब नगर परिषद में बिना भेदभाव शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। नवनिर्वाचित सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने जीत के बाद शहर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर परिषद का कामकाज किया जाएगा। शहर के किसी भी वार्ड के साथ विकास के मामले में भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभापति के निर्वाचन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई तथा नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत किया।2
- कृष्ण कुमार गोयल बने गंगापुर सिटी नगर परिषद सभापति, भाजपा के विजय गुप्ता को 14 मतों से हराया कांग्रेस को 37 मत, भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को मिले 23 वोट; जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल नगर परिषद गंगापुर सिटी में सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव का परिणाम दोपहर करीब 12:40 बजे घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल ने भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 14 मतों से हराकर सभापति पद पर जीत दर्ज की। गोयल को कुल 37 मत मिले, जबकि विजय गुप्ता के पक्ष में 23 पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलते ही विधायक रामकेश मीणा समर्थकों के साथ नगर परिषद पहुंचे। उन्होंने कृष्ण कुमार गोयल का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह गंगापुर शहर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पिछले समय में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी थी, इसी कारण लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। अब नगर परिषद में बिना भेदभाव शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। नवनिर्वाचित सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने जीत के बाद शहर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर परिषद का कामकाज किया जाएगा। शहर के किसी भी वार्ड के साथ विकास के मामले में भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभापति के निर्वाचन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई तथा नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत किया।3
- हिण्डोन काचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दुसरे दिन शतरंज के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने विरोधियों का मुकाबला करते हुए कर रहे हैं जीत का प्रयास दुसरे दिन शतरंज के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने विरोधियों का मुकाबला करते हुए कर रहे हैं जीत का प्रयास1
- surot ke jagnata me kiratan ho rahe ha Aaj ke kirtan kesa laga1
- हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गढ़ी मौसमांबाद में परिवार पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।1
- नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए मतदान जारी पार्षद कर रहे हैं मतदान कांग्रेस से सुनील सैनी भाजपा से वीरेंद्र शर्मा चुनाव मैदान में करौली नगरपरिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और वोटिंग दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पार्षद अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और सभापति के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का 1 और 15 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से सुनील सैनी उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सैनी पूर्व सभापति प्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षदों की आवाजाही और गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।1