Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गढ़ी मौसमांबाद में परिवार पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।
Hanis Sheikh
हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गढ़ी मौसमांबाद में परिवार पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।
More news from Karauli and nearby areas
- हिण्डोन काचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दुसरे दिन शतरंज के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने विरोधियों का मुकाबला करते हुए कर रहे हैं जीत का प्रयास दुसरे दिन शतरंज के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने विरोधियों का मुकाबला करते हुए कर रहे हैं जीत का प्रयास1
- surot ke jagnata me kiratan ho rahe ha Aaj ke kirtan kesa laga1
- हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गढ़ी मौसमांबाद में परिवार पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।1
- पानी की टंकी बनी शोपीस, 4 साल बाद भी नहीं मिली जल सप्लाई: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,एईएन को सौंपा ज्ञापन... हिंडौन सिटी। ग्राम पंचायत मुख्यालय फुलवाड़ा में ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए चार साल पहले लगभग 9 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से निर्मित पानी की टंकी विभाग की अनदेखी के चलते आज भी शोपीस बनी हुई है। निर्माण के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी टंकी से पानी की सप्लाई शुरू नहीं होने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया, जिसके विरोध में रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवाड़ी की अगुवाई में ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के पश्चात सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवाड़ी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा और स्थिति से अवगत कराया। ज्ञापन में मांग की गई कि टंकी और पाइपलाइन व्यवस्था की जल्द जांच करा कर ग्रामीणों को घरों तक टंकी से तत्काल जल आपूर्ति शुरू की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उच्च स्तर से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान गुड्डी,भगवती,कश्मीरा, मछला, राजकुमारी, दयाराम, हेमराज, सुरेंद्र जाटव, शिवचरण जाटव,प्रवीण जाटव, मुरारी, करण, साहब सिंह, सुरेश, हरलाल, शेर सिंह, बने सिंह,धूप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए मतदान जारी पार्षद कर रहे हैं मतदान कांग्रेस से सुनील सैनी भाजपा से वीरेंद्र शर्मा चुनाव मैदान में करौली नगरपरिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और वोटिंग दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पार्षद अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और सभापति के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का 1 और 15 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से सुनील सैनी उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सैनी पूर्व सभापति प्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षदों की आवाजाही और गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।1
- मण्डरायल में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मण्डरायल। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ मण्डरायल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बजरी का खनन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र चंबल नदी से कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मण्डरायल कस्बे में लोहवा पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा। पुलिस वाहन को देखकर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाबू पुत्र रोशन मीणा, निवासी जाघरपुरा को गिरफ्तार किया और बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल महेन्द्र पाल, जीतेन्द्र तथा चालक हंसराज की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।4
- दौसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान से 18,500 से अधिक बेटियां और महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा एक माह तक विशेष ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 20 अगस्त 2026 से 20 सितंबर 2026 तक जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान जिले के करीब 280 स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। पुलिस टीमों एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की विभिन्न टीमों ने सीधे संपर्क कर 18,500 से अधिक छात्राओं, बालिकाओं, महिलाओं, एनसीसी/एनएसएस सदस्यों एवं सुरक्षा सखियों को महिला सुरक्षा, कानून, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला अपराधों और नए कानूनों की जानकारी विशेष कार्यशालाओं में महिला पुलिस अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा नए कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को बिना भय के रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। छोटे बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में सरल एवं संवेदनशील तरीके से समझाया गया, ताकि वे सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझ सकें तथा किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत परिजनों अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी दे सकें। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को कानून एवं तकनीकी जानकारी से सशक्त बनाकर सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना रहा।साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों को देखते हुए ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। पुलिस ने विद्यार्थियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। फोन या इंटरनेट पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), यूपीआई पिन अथवा बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाता है तो घबराए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते बैंक खाते को फ्रीज करवाकर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके। राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए राजस्थान पुलिस के आधिकारिक राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई। शिविरों में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं के मोबाइल फोन में पुलिस टीमों ने मौके पर ही ऐप डाउनलोड एवं इंस्टॉल करवाया। उन्हें बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में इस ऐप के माध्यम से किस प्रकार तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार दौसा पुलिस ने संकट अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं एवं छात्राओं को इन्हें याद रखने की सलाह दी गई— - 112 – पुलिस आपातकालीन सहायता - 1090 – गरिमा महिला हेल्पलाइन - 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन - 1930 – साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन नशे से दूर रहने और यातायात नियमों की सीख अभियान के तहत केवल महिला सुरक्षा ही नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने का भी प्रयास किया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के जानलेवा दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालना करने, हेलमेट पहनने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई। जिला पुलिस अधीक्षक का संदेश जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक और भय को दूर करना है। दौसा पुलिस सुरक्षित, भयमुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के औपचारिक समापन के बाद भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक और सतर्क बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जिले में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। “जागरूक नारी–सुरक्षित नारी, सशक्त महिला–सुरक्षित समाज।”2
- ब्राइट ग्रुप फरीदाबाद प्रधान ने तिवारी सदन कामवन पर नवनिर्वाचित सभापति का किया स्वागत सम्मान कामवन निर्विरोध नगर पालिका चेयरमैन सत्यदेव शर्मा गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्रीनाथ शर्मा को फेंटा दुपट्टा फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में किशोर तिवारी पार्षद लालाराम पीटीआई,अशोक पुजारी,यतेंद्र शर्मा दीपक बोहरे गोविंद गुर्जर पप्पू धोबी मनमोहन गुप्ता जी पत्रकार, मोहित गर्ग जितेंद्र भारद्वाज बंटी दीपक उपमन को बृजेश तिवारी प्रधान ब्राइट ग्रुप फरीदाबाद व शिवम तिवारी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया कामवन निर्विरोध नगर पालिका चेयरमैन सत्यदेव शर्मा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्रीनाथ शर्मा को फेंटा दुपट्टा फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में किशोर तिवारी पार्षद लालाराम पीटीआई,अशोक पुजारी,यतेंद्र शर्मा दीपक बोहरे गोविंद गुर्जर पप्पू धोबी मनमोहन गुप्ता पत्रकार, मोहित गर्ग जितेंद्र भारद्वाज बंटी दीपक उपमन को बृजेश तिवारी प्रधान ब्राइट ग्रुप फरीदाबाद व शिवम तिवारी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया3