logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अब भारत देश में देश के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, नियमावली सरकार को लागू करनी ही चाहिए।जिससे शासन प्रशासन अधिकारियों विभागों आमजन में और पत्रकारों को भी अपने अधिकारों का विस्तृत पता रहे। अब भारत देश में देश के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, नियमावली सरकार को लागू करनी ही चाहिए।जिससे शासन प्रशासन अधिकारियों विभागों आमजन में और पत्रकारों को भी अपने अधिकारों का विस्तृत पता रहे।

20 hrs ago
user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
20 hrs ago

अब भारत देश में देश के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, नियमावली सरकार को लागू करनी ही चाहिए।जिससे शासन प्रशासन अधिकारियों विभागों आमजन में और पत्रकारों को भी अपने अधिकारों का विस्तृत पता रहे। अब भारत देश में देश के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, नियमावली सरकार को लागू करनी ही चाहिए।जिससे शासन प्रशासन अधिकारियों विभागों आमजन में और पत्रकारों को भी अपने अधिकारों का विस्तृत पता रहे।

  • user_Raju,U,
    Raju,U,
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश
    ♥️♥️
    10 hrs ago
  • user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    Bahraich, Uttar Pradesh
    @पत्रकारों के सम्मान में मैदान में उतरे AIPJA संगठन के संयोजक फराज़ अंसारी, दिल्ली की घटना पर जताया आक्रोश
    15 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबागंज में चरदा तिराहे से स्टेशन मार्ग तक चला विशेष सफाई अभियान ​वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने के लिए बाबागंज में चरदा तिराहे से स्टेशन मार्ग तक चला विशेष सफाई अभियान* ​वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी, 'शांति मेडिकल' के प्रोपराइटर और दैनिक जागरण के पत्रकार पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में आज बाबागंज क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ​इस अभियान के तहत चरदा तिराहे से लेकर मुख्य स्टेशन मार्ग तक सड़कों के किनारे जमे कचरे, पॉलीथिन और सिल्ट की व्यापक सफाई कराई गई। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर अक्सर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ​जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंकज अग्रवाल ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर इस सफाई कार्य को अपनी देखरेख में पूरा कराया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने उनके इस सराहनीय कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इस कार्य से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ बरसात के मौसम में आवागमन भी सुगम होगा।
    1
    बाबागंज में चरदा तिराहे से स्टेशन मार्ग तक चला विशेष सफाई अभियान
​वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने के लिए
बाबागंज में चरदा तिराहे से स्टेशन मार्ग तक चला विशेष सफाई अभियान*
​वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी, 'शांति मेडिकल' के प्रोपराइटर और दैनिक जागरण के पत्रकार पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में आज बाबागंज क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
​इस अभियान के तहत चरदा तिराहे से लेकर मुख्य स्टेशन मार्ग तक सड़कों के किनारे जमे कचरे, पॉलीथिन और सिल्ट की व्यापक सफाई कराई गई। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर अक्सर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
​जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंकज अग्रवाल ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर इस सफाई कार्य को अपनी देखरेख में पूरा कराया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने उनके इस सराहनीय कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इस कार्य से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ बरसात के मौसम में आवागमन भी सुगम होगा।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से अधिक के 107 खोए मोबाइल बरामद रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच। जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने सभी थानों से समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार के CEIR पोर्टल की लगातार मॉनीटरिंग की। इसके बाद विभिन्न कंपनियों के 107 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने के बाद स्वामियों ने बहराइच पुलिस और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं और IMEI नंबर एवं जरूरी दस्तावेजों के साथ CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें। वहीं, 107 मोबाइल फोन की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।
    4
    बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से अधिक के 107 खोए मोबाइल बरामद
रिपोर्ट / नूर आलम वारसी
बहराइच। जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने सभी थानों से समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार के CEIR पोर्टल की लगातार मॉनीटरिंग की। इसके बाद विभिन्न कंपनियों के 107 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने के बाद स्वामियों ने बहराइच पुलिस और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं और IMEI नंबर एवं जरूरी दस्तावेजों के साथ CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें। वहीं, 107 मोबाइल फोन की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।
    user_NN VOICE 24X7 NEWS
    NN VOICE 24X7 NEWS
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • *जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 107 खोये हुए मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द* *जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 107 खोये हुए मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द* रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र विवरण- पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 107 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) है, बरामद किये गये । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल 107 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री तनिष्क आर जामकर(IPS) व अन्य पुलिस अधिकारी कर्माचारी उपस्थित रहे।
    1
    *जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 107 खोये हुए मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द*


*जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 107 खोये हुए मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द*
रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र
विवरण-
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 107 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) है, बरामद किये गये । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल 107 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री तनिष्क आर जामकर(IPS) व अन्य पुलिस अधिकारी कर्माचारी उपस्थित रहे।
    user_Mohd Islam journalist
    Mohd Islam journalist
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • बहराइच 26 लाख के 107 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे बहराइच, 6 सितंबर। जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। जनपदीय सर्विलांस टीम ने सभी थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की नियमित निगरानी की। इसी के आधार पर विभिन्न कंपनियों के 107 गुम मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जनपदीय पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल की लें मदद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल स्थानीय थाने में सूचना दें और मोबाइल के बिल/IMEI नंबर, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। CEIR के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI को ब्लॉक कराया जा सकता है और डिवाइस के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त की जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से अपने मोबाइल में ‘संचार सारथी’ एप डाउनलोड करने की भी अपील की है, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में आवश्यक जानकारी और सेवाओं का लाभ लिया जा सके।
    4
    बहराइच 26 लाख के 107 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे

बहराइच, 6 सितंबर। जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। जनपदीय सर्विलांस टीम ने सभी थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की नियमित निगरानी की। इसी के आधार पर विभिन्न कंपनियों के 107 गुम मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जनपदीय पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।
मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल की लें मदद
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल स्थानीय थाने में सूचना दें और मोबाइल के बिल/IMEI नंबर, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। CEIR के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI को ब्लॉक कराया जा सकता है और डिवाइस के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस ने नागरिकों से अपने मोबाइल में ‘संचार सारथी’ एप डाउनलोड करने की भी अपील की है, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में आवश्यक जानकारी और सेवाओं का लाभ लिया जा सके।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ अभद्रता के विरोध में एसडीएम बहराइच को सौंपा ज्ञापन दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ अभद्रता के विरोध में एसडीएम बहराइच को सौंपा ज्ञापन
    1
    दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ अभद्रता के विरोध में एसडीएम बहराइच को सौंपा ज्ञापन 
दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ अभद्रता के विरोध में एसडीएम बहराइच को सौंपा ज्ञापन
    user_Jan express Live
    Jan express Live
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली की घटना के विरोध में बहराइच के पत्रकार लामबंद सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बहराइच में दिल्ली की घटना के विरोध में पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। पत्रकार शाहिन खान और नफीसा खान के साथ थाने में कथित अभद्रता के मामले को लेकर जिले के तमाम पत्रकार एक बैनर तले एकजुट हुए। पत्रकारों ने जिला प्रशासन के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही स्पष्ट कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा— पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित हो। पत्रकार एकता जिंदाबाद।
    4
    दिल्ली की घटना के विरोध में बहराइच के पत्रकार लामबंद
सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बहराइच में दिल्ली की घटना के विरोध में पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। पत्रकार शाहिन खान और नफीसा खान के साथ थाने में कथित अभद्रता के मामले को लेकर जिले के तमाम पत्रकार एक बैनर तले एकजुट हुए।
पत्रकारों ने जिला प्रशासन के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं।
पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही स्पष्ट कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा— पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित हो। पत्रकार एकता जिंदाबाद।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बहराइच लाल निशान के पार हुई सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 367600.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 367600.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। रविवार सुबह शारदा बैराज से 168408, गिरजा बैराज से 183738 व सरयू बैराज से 15454 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.36 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 29 सेमी ज्यादा है।
    1
    बहराइच लाल निशान के पार हुई सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 367600.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू
बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 367600.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। रविवार सुबह शारदा बैराज से 168408, गिरजा बैराज से 183738 व सरयू बैराज से 15454 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.36 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 29 सेमी ज्यादा है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चुनौती बहराइच। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बहराइच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद श्रावस्ती से ₹25,000 का इनामी घोषित कुख्यात अपराधी एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अनवर अली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लंबे समय से फरार चल रहा यह शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन थाना रानीपुर पुलिस की सतर्कता और रणनीतिक कार्रवाई के आगे उसकी एक न चली। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना रानीपुर पुलिस टीम ने दुर्गूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनवर अली पुत्र रमजान अली निवासी बेनीपुरवा दा. सरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट, अवैध हथियार रखने, धमकी, मारपीट और अन्य संगीन धाराओं में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराध की दुनिया में उसका नाम लंबे समय से सक्रिय अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। उसके खिलाफ बहराइच, श्रावस्ती और गोण्डा जनपदों के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए श्रावस्ती पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी और उसकी गिरफ्तारी को बड़ी चुनौती माना जा रहा था। आखिरकार रानीपुर पुलिस की मुस्तैदी और सटीक सूचना तंत्र के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई। थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश जाएगा कि कानून से बचना अब आसान नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराध के खिलाफ बड़ी जीत बताया है। थाना रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और फरार अपराधियों की तलाश में अभियान लगातार जारी रहेगा। 1.थानाध्यक्ष श्री हरेन्र नाथ राय 2.व0उ0नन0 श्री रामकेश 3.उ0नन0 श्री रनव प्रकाश नसंह 4.का0 भगवानदीन 5.का0 राकेश भारती 6.का0 नंर नकशोर यादव 7.का0 राहुल गौड
    2
    बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चुनौती

बहराइच। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बहराइच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद श्रावस्ती से ₹25,000 का इनामी घोषित कुख्यात अपराधी एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अनवर अली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लंबे समय से फरार चल रहा यह शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन थाना रानीपुर पुलिस की सतर्कता और रणनीतिक कार्रवाई के आगे उसकी एक न चली।
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना रानीपुर पुलिस टीम ने दुर्गूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अनवर अली पुत्र रमजान अली निवासी बेनीपुरवा दा. सरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट, अवैध हथियार रखने, धमकी, मारपीट और अन्य संगीन धाराओं में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराध की दुनिया में उसका नाम लंबे समय से सक्रिय अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। उसके खिलाफ बहराइच, श्रावस्ती और गोण्डा जनपदों के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए श्रावस्ती पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी और उसकी गिरफ्तारी को बड़ी चुनौती माना जा रहा था। आखिरकार रानीपुर पुलिस की मुस्तैदी और सटीक सूचना तंत्र के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश जाएगा कि कानून से बचना अब आसान नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराध के खिलाफ बड़ी जीत बताया है।
थाना रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और फरार अपराधियों की तलाश में अभियान लगातार जारी रहेगा।
1.थानाध्यक्ष श्री हरेन्र नाथ राय
2.व0उ0नन0 श्री रामकेश
3.उ0नन0 श्री रनव प्रकाश नसंह
4.का0 भगवानदीन
5.का0 राकेश भारती
6.का0 नंर नकशोर यादव
7.का0 राहुल गौड
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.