धामपुर शुगर मिल द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण धामपुर। शुगर मिल प्रबंधन के द्वारा विकास खंड अल्हैपुर के मीटिंग हॉल में कुंवर अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा तथा धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी, त्रिलोकचंद एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा रानी की उपस्थिति में विभिन्न गांवों के कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मिर्जापुर पल्ला, अमखेड़ा, नौरंगाबाद,पूरनपुर मिलक,नंगला, अलाउद्दीनपुर,भटपुरा, मिलक जहांगीराबाद, भूतपुरी, कोपा, नसीरपुर बनवारी, मोहम्मदपुर सुल्तान, गांवडी, टिप्पर जोत, हकीमपुर चंदन, पीपलसाना, केदारपुर, नंगला नैंसी,हुसैनपुर हमीद,उमरपुर बांगड़, जमालपुर उदय चंद, एवं रायपुर मिलक सहित विभिन्न गांवों के लगभग 33 लाभार्थी बच्चों को बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार पोषण पोटली प्रदान की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा बच्चों एवं माताओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य एवं मौद्रिक सहायता से संबंधित सरकारी नीतियों और सेवाओं के लाभों के साथ-साथ इन योजनाओं के समुचित उपयोग पर भी जोर दिया, साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी को बच्चों की प्रति माह प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर धामपुर शुगर मिल की ओर से श्री मुकेश कश्यप, विवेक सिंह यादव, विनोद सिंह राणा, श्याम सुंदर शर्मा, स्मृति यादव, अरुण कुमार चौहान,विशेष शर्मा, अजय कुमार पांडेय,शुभम,मनीष, पप्पू ,राजेश एवं वीरेंद्र सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
धामपुर शुगर मिल द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण धामपुर। शुगर मिल प्रबंधन के द्वारा विकास खंड अल्हैपुर के मीटिंग हॉल में कुंवर अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा तथा धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी, त्रिलोकचंद एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा रानी की उपस्थिति में विभिन्न गांवों के कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मिर्जापुर पल्ला, अमखेड़ा, नौरंगाबाद,पूरनपुर मिलक,नंगला, अलाउद्दीनपुर,भटपुरा, मिलक जहांगीराबाद, भूतपुरी, कोपा,
नसीरपुर बनवारी, मोहम्मदपुर सुल्तान, गांवडी, टिप्पर जोत, हकीमपुर चंदन, पीपलसाना, केदारपुर, नंगला नैंसी,हुसैनपुर हमीद,उमरपुर बांगड़, जमालपुर उदय चंद, एवं रायपुर मिलक सहित विभिन्न गांवों के लगभग 33 लाभार्थी बच्चों को बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार पोषण पोटली प्रदान की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा बच्चों एवं माताओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य एवं मौद्रिक सहायता से संबंधित सरकारी नीतियों और सेवाओं के लाभों के साथ-साथ इन योजनाओं के समुचित उपयोग पर भी जोर
दिया, साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी को बच्चों की प्रति माह प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर धामपुर शुगर मिल की ओर से श्री मुकेश कश्यप, विवेक सिंह यादव, विनोद सिंह राणा, श्याम सुंदर शर्मा, स्मृति यादव, अरुण कुमार चौहान,विशेष शर्मा, अजय कुमार पांडेय,शुभम,मनीष, पप्पू ,राजेश एवं वीरेंद्र सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
- Post by नीरज कुमार1
- धामपुर शुगर मिल ने कुपोषित बच्चों को वितरित की पोषण पोटली1
- जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में भीम आर्मी का सीएमओ कार्यालय का घिराव पप्रदर्शन1
- नहटौर:जनपद के नहटौर में आज चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माँ चामुंडा देवी मंदिर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर यहाँ एक मैले का भी आयोजन किया जा रहा है जो दशमी तिथि तक चलेगा।1
- बिजनोर: हिन्दू नवसप्ताम्बर के साथ ही आज से चैत्र नवरात्रों का आगाज हो गया है। आज प्रातः से ही मन्दिरो में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। आने वाले नो दिनों तक माँ के जय जयकार उदघोष मंदिरों में सुनाई देंगे।1
- ग्राम राजा का ताजपुर मैं ईदगाह रोड जो की कन्हैरी. पोटा. पोटी को जा रही है. बस अड्डे से थोड़ी दूर पर पानी भरा रहता है. जिससे आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब ईद आने वाली है यही रोड ईदगाह रोड कहलाती है. जब ये कंडीशन रहेगी तो कैसे लोग ईदगाह जायेंगे. ये समस्या आज की नहीं है. पहले भी लोगों ने इस जल भराव की वीडियो बनाई है मगर कुछ नहीं हुआ. विदित रहे की अगर बारिश हो जाती है तो यहाँ तालाब बन जाता है. वीडियो संलग्न है3
- Post by HNNK News Sabir1
- Post by नीरज कुमार5