26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-भारतीय सेना में 26 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होकर अपने पैतृक निवास लौटे हीरावास निवासी राजेंद्र सिंह राठौड़ (जेसीओ) का धरियावद नगर में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से धरियावद राजमहल में आयोजित स्वागत समारोह में भानु प्रताप सिंह राणावत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का साफा एवं फूलमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तम सेवा संस्थान एवं राजमहल परिवार की ओर से भी उनका सम्मान कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा योगदान की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना गर्व का विषय है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित जीवन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। स्वागत रैली का अंत मे हिरावास उनके निवास पर जाकर समापन हुआ।
26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-भारतीय सेना में 26 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होकर अपने पैतृक निवास लौटे हीरावास निवासी राजेंद्र सिंह राठौड़ (जेसीओ) का धरियावद नगर में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से धरियावद राजमहल में आयोजित स्वागत समारोह में भानु प्रताप सिंह राणावत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का साफा एवं फूलमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तम सेवा संस्थान एवं राजमहल परिवार की ओर से भी उनका सम्मान कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा योगदान की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना गर्व का विषय है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित जीवन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। स्वागत रैली का अंत मे हिरावास उनके निवास पर जाकर समापन हुआ।
- बावलियापाड़ा में विशाल कावड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, बोल-बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र बावलियापाड़ा। श्रावण मास के पावन अवसर पर मठ मंगलेश्वर से महादेव मंदिर छोटी सरवा तक निकाली जा रही विशाल कावड़ यात्रा का बावलियापाड़ा पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। कावड़ियों के आगमन के साथ ही पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बोल-बम" के जयकारों से धर्ममय हो उठा।कावड़ यात्रा के बावलियापाडा सीमा में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के भाजपा खेड़ा धरती मण्डल कार्यकर्ताओं साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस अवसर मण्डल अध्यक्ष राकेश वड़खिया जिला परिषद सदस्य हकू देवी, एडवोकेट तोलसिंह हटीला जनपद कलावती जोड़ियांst मोर्चा के अध्यक्ष रेवन अड युवा मोर्चा के देवीसिंह कटारा, समाज सेवी भैरूभाई बसेर,अंबाराम यादव हकरु भाई जालू सिंह गामोड डिंडोर, मोहन डिंडोर विशाल बसेर रामू परमार जितेंद्र परमार जगदीश जी बसेर महेश सोलंकी लिमजी जोड़ियां पंजीलाल निनामा, रामचंद्र निनामा, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जहाँ कावड़ियों के विश्राम, जलपान और फलहार, लस्सी की विशेष व्यवस्था की गई थी।4
- सादगी की मिसाल... आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे ।।, सादगी की मिसाल... आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे, हाथ ठेला से लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं से खरीदारी की और आत्मीयता से उनका हालचाल जाना । जनता के बीच, जनता के साथ1
- भटेवर से कावड़ में जल भरकर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए, धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद वितरित वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटेवर में नीलकंठ महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भजनों पर नाचते गाते हुए ग्रामीणों ने नीलकंठ महादेवजी का कावड़ में लाए जल से अभिषेक किया। गांव के चारभुजा नाथ के मन्दिर से कावड़ में जल भरकर गाजे बाजे के साथ सभी भक्त नीलकंठ महादेव मन्दिर के लिए रवाना हुए।1
- ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी; गांजा परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ाया संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है। - नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।1
- ऑपरेशन पृथ्वी के तहत वरदा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी से भरा ट्रेलर जब्त ऑपरेशन पृथ्वी के तहत वरदा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी से भरा ट्रेलर जब्त हर खबर वागड़ कुआं डूंगरपुर | डूंगरपुर जिले में अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन पृथ्वी" के तहत पुलिस थाना वरदा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ओवरलोड बजरी से भरे ट्रेलर को जब्त किया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन को थाना परिसर में खड़ा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग, डूंगरपुर को सूचित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह एवं व्रताधिकारी वृत सागवाड़ा पारसमल के सुपरविजन में जिलेभर में अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध "ऑपरेशन पृथ्वी" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाधिकारी थाना वरदा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को थाना क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान एक संदिग्ध ट्रेलर को रुकवाकर उसकी जांच की। जांच में ट्रेलर में क्षमता से अधिक अवैध ओवरलोड बजरी भरी होना पाया गया। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेलर नंबर RJ 14 GL 1701 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग, डूंगरपुर को सूचना भेज दी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम मे वरदा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह , कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कंस्टेबल गिरिराजसिंह, पुलिस थाना वरदा रहे शामिल। हर खबर वागड़ निष्पक्ष खबर हमारी पहचान1
- भाटखेड़ी से कंजार्डा श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक निकली भव्य दसवीं पैदल यात्रा मनासा। रविवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में गांव भाटखेड़ी से कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक भव्य दसवीं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री चारभुजा मित्र मंडल द्वारा आयोजित पैदल यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधि- विधान से पूजा- अर्चना एवं भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयघोष के साथ हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालु डीजे बैंड पर भजन- कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा पेयजल, चाय और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली ओर सुख समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह पैदल यात्रा का दसवां वर्ष है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ- साथ समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना है। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।1
- रिमझिम बारिश भी नहीं रोक सकी सेवा का जज़्बा: छींच PHC में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छींच। रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदायी रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजीवनी ब्लड बैंक, बांसवाड़ा एवं छींच युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छींच में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में युवा पूरे जोश और सेवा भावना के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विकास चरपोटा ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए इसे सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य बताया। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर मोहन लाल, भारत सिंह डोडियार, शीतल पटेल, ईश्वर एवं एल.टी. नरेश मीणा सहित चिकित्सा दल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया। शिविर में अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक भावना देखने को मिली। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सुबोध पटेल, कल्याण सिंह चौहान, संजय पंड्या, भावेश त्रिवेदी, भारत सिंह, अजय शर्मा सहित अनेक समाजसेवियों एवं युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।2
- विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, माताओं को किया गया जागरूक नीमच में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. प्रशांत राठौर एवं डॉ. संगीता भारती ने जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्तनपान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।1
- बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे। बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर अपराधियों को छूट नहीं रहने वाली है। बाइट - मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव1