ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी; गांजा परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ाया संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है। - नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी; गांजा परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ाया संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है। - नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
- 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-भारतीय सेना में 26 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होकर अपने पैतृक निवास लौटे हीरावास निवासी राजेंद्र सिंह राठौड़ (जेसीओ) का धरियावद नगर में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से धरियावद राजमहल में आयोजित स्वागत समारोह में भानु प्रताप सिंह राणावत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का साफा एवं फूलमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तम सेवा संस्थान एवं राजमहल परिवार की ओर से भी उनका सम्मान कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा योगदान की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना गर्व का विषय है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित जीवन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। स्वागत रैली का अंत मे हिरावास उनके निवास पर जाकर समापन हुआ।1
- सावन मास के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं का नांदेश्वर महादेव में भक्ति मय वातावरण श्रद्धालुओं ने किये दर्शन सावन मास में महादेव जी के मंदिरों में दर्शन करने वालों का भक्तों का ताता लग रहा है आज रविवार होने की वजह से नांदेश्वर महादेव जी के दर्शन कर भक्तों ने लाभ लिया1
- कुशलगढ़ मे कुशला भील छात्र संगठन की बैठक सम्पन्न, सेक्शन स्वीकृति को लेकर बनाई रणनीति कुशलगढ़: राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग स्थाई सेक्सन स्वीकृति को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति,आज माता मगरी परिसर में कुशला भील छात्र संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा की अध्यक्षता में एवं पारस कटारा के मुख्य अतिथिय तथा ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र खड़िया के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय कुशलगढ़ में विज्ञान वर्ग के स्थाई सेक्सन जिसमें 120 सीटों की स्वीकृत करने को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई संगठन के संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा ने बताया कि कुशलगढ़ विधानसभा का एकमात्र महाविद्यालय मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय है जिसमें विज्ञान वर्ग के लिए सिर्फ 88 सिटे हैं और पूरे विधानसभा क्षेत्र के विज्ञान वर्ग में अध्ययन करने हेतु प्रवेश से वंचित विज्ञान वर्ग के हजारों विद्यार्थी अपने प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं और हर वर्ष विज्ञान वर्ग के बच्चों के साथ इस समस्या से जूझना पड़ता है बांसवाड़ा मुख्यालय से कुशलगढ़ 70 किलोमीटर की दूरी होने के कारण यहां के आदिवासी गरीब तबके के बच्चे निजी महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अध्ययन करने में असमर्थ हो रहे हैं यदि समय रहते मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय में 120 विज्ञान वर्ग की स्थाई सिटे नहीं बढ़ाई जाती है तो क्रमबद्ध रूप से आंदोलन करने पर संगठन को मजबूर होना पड़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र खड़िया ने बताया कि आने वाले दिनों में छात्र संगठन समाज व छात्र हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रणनीति से आंदोलन की राह पर अग्रसर होगा पारस कटारा ने आने वाले 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को कुशलगढ़ नगर में धूमधाम और रैली के साथ राजा कुशला भील की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने की बात पर जोर दिया बैठक का सफल संचालन संगठन मंत्री निलेश भाभोर द्वारा किया गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अजित डिंडोर को कुशला भील छात्र संगठन का वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी उपस्थित साथियों ने उनका माला पहनकर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की एकता और छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन मंत्री शिवम डिंडोर, परशुराम डाबी, विपिन कटारा, मनोज कटारा ,एवं हिम्मत कटारा , शैलेश डोडियार , सीता डामोर, लक्ष्मी अड, सुरेश कटारा, साहिल डोडियार , कमलेश गरासिया, अजीत गरासिया, अंकु डामोर, रामदेव मईडा, एवं कई छात्र छात्राएं और छात्र नेता मौजूद थे1
- संसद परिसर में पहुंचे पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहन कर जहा राहुल गांधी और भी विपक्षी नेता सामिल थे1
- भटेवर से कावड़ में जल भरकर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए, धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद वितरित वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटेवर में नीलकंठ महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भजनों पर नाचते गाते हुए ग्रामीणों ने नीलकंठ महादेवजी का कावड़ में लाए जल से अभिषेक किया। गांव के चारभुजा नाथ के मन्दिर से कावड़ में जल भरकर गाजे बाजे के साथ सभी भक्त नीलकंठ महादेव मन्दिर के लिए रवाना हुए।1
- 200 साल की हिन्दी पत्रकारिता पर पुस्तक का लोकार्पण - वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों ने विचार रखे जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन किया गया। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के मीडिया स्कूल के सहयोग से प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित मोटूराम प्रसादम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पीआईबी के एडिशनल डायटेक्टर डॉ धर्मेश भारती ने कहा कि पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस बदलते दौर में भारत सरकार भी मीडिया एवं पत्रकारों के लिए कई योजनाएं लाई है। वेलफेयर फंड में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक मदद की जा रही है। डॉ. धर्मेश भारती ने पीआईबी और डिजिटल युग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तिका पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए चेतना का कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेएनयू के वाइस चांसलर प्रो. वी सी प्रोफेसर एच एन वर्मा ने कहा कि पुस्तक मीडिया के छात्रों ओर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी। इसमें बताया गया हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास से मीडिया जगत को जानने का मौका मिलेगा। विशिष्ठ अतिथि पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 200 साल पहले की पत्रकारिता आजादी और देश सेवा का एक मिशन थी, जो अब धीरे-धीरे बाजारवाद में तब्दील हो रही है।मीडिया के बदलते दौर में हर स्तंभ में बदलाव और गिरावट देखने को मिल रही है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि डॉक्टर, राजनेता और पत्रकार को राष्ट्रीयता और समाज के प्रति प्रेम का होना बेहद अनिवार्य है। केवल पैसा कमाने की सोच रखने वाले लोग इन क्षेत्रों में कभी सफल नहीं हो सकते। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्याम माथुर ने कहा कि तेजी से बदलती पत्रकारिता के बीच यह किताब छात्रों और नए पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं डॉ. मौलिक शाह ने पुस्तक के बारे में बताया। पुस्तक की डिजायनिंग में सहयोग करने वाले जेएनयू छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। समारोह में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर राकेश कुमार शर्मा का जार के साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, महासचिव सुरेश पारीक, संगठन मंत्री भंवर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं मणिमाला शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक श्रीमाल, जार जयपुर अध्यक्ष लेशिश जैन, महासचिव विशाल माथुर, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, अजमेर जार अध्यक्ष अकलेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जार पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।1
- बावलियापाड़ा में विशाल कावड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, बोल-बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र बावलियापाड़ा। श्रावण मास के पावन अवसर पर मठ मंगलेश्वर से महादेव मंदिर छोटी सरवा तक निकाली जा रही विशाल कावड़ यात्रा का बावलियापाड़ा पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। कावड़ियों के आगमन के साथ ही पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बोल-बम" के जयकारों से धर्ममय हो उठा।कावड़ यात्रा के बावलियापाडा सीमा में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के भाजपा खेड़ा धरती मण्डल कार्यकर्ताओं साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस अवसर मण्डल अध्यक्ष राकेश वड़खिया जिला परिषद सदस्य हकू देवी, एडवोकेट तोलसिंह हटीला जनपद कलावती जोड़ियांst मोर्चा के अध्यक्ष रेवन अड युवा मोर्चा के देवीसिंह कटारा, समाज सेवी भैरूभाई बसेर,अंबाराम यादव हकरु भाई जालू सिंह गामोड डिंडोर, मोहन डिंडोर विशाल बसेर रामू परमार जितेंद्र परमार जगदीश जी बसेर महेश सोलंकी लिमजी जोड़ियां पंजीलाल निनामा, रामचंद्र निनामा, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जहाँ कावड़ियों के विश्राम, जलपान और फलहार, लस्सी की विशेष व्यवस्था की गई थी।4
- मावली में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, नेताओ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र उदयपुर जिले के मावली में नगरपालिका के चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश चौधरी, जिला सह प्रभारी डिंपल राठौड़, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा,पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,देहात जिला प्रभारी ललित गुर्जर ,जिला मीडिया प्रभारी दिनेश ओदीच्य,जिला पदाधिकारी राजावत थे। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मावली के 20 वार्ड से इस बार युवाओं व पार्टी समर्पित व कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकिट दिया जाएगा।1
- पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने सांतपुर में जर्जर विद्यालय व उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण। आबूरोड। सांतपुर में पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने छात्रा विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दोनों भवनों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विद्यालय और उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण की मांग सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी शीघ्र नए भवन निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री करण मेवाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, लक्ष्मण देवासी, पूर्व मंडल महामंत्री सुरेश बारोट, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सीमा त्रिवेदी, बूथ अध्यक्ष विक्रम प्रजापत, हनुमान कुमावत, रमेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।4