logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ मे कुशला भील छात्र संगठन की बैठक सम्पन्न, सेक्शन स्वीकृति को लेकर बनाई रणनीति कुशलगढ़: राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग स्थाई सेक्सन स्वीकृति को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति,आज माता मगरी परिसर में कुशला भील छात्र संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा की अध्यक्षता में एवं पारस कटारा के मुख्य अतिथिय तथा ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र खड़िया के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय कुशलगढ़ में विज्ञान वर्ग के स्थाई सेक्सन जिसमें 120 सीटों की स्वीकृत करने को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई संगठन के संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा ने बताया कि कुशलगढ़ विधानसभा का एकमात्र महाविद्यालय मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय है जिसमें विज्ञान वर्ग के लिए सिर्फ 88 सिटे हैं और पूरे विधानसभा क्षेत्र के विज्ञान वर्ग में अध्ययन करने हेतु प्रवेश से वंचित विज्ञान वर्ग के हजारों विद्यार्थी अपने प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं और हर वर्ष विज्ञान वर्ग के बच्चों के साथ इस समस्या से जूझना पड़ता है बांसवाड़ा मुख्यालय से कुशलगढ़ 70 किलोमीटर की दूरी होने के कारण यहां के आदिवासी गरीब तबके के बच्चे निजी महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अध्ययन करने में असमर्थ हो रहे हैं यदि समय रहते मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय में 120 विज्ञान वर्ग की स्थाई सिटे नहीं बढ़ाई जाती है तो क्रमबद्ध रूप से आंदोलन करने पर संगठन को मजबूर होना पड़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र खड़िया ने बताया कि आने वाले दिनों में छात्र संगठन समाज व छात्र हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रणनीति से आंदोलन की राह पर अग्रसर होगा पारस कटारा ने आने वाले 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को कुशलगढ़ नगर में धूमधाम और रैली के साथ राजा कुशला भील की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने की बात पर जोर दिया बैठक का सफल संचालन संगठन मंत्री निलेश भाभोर द्वारा किया गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अजित डिंडोर को कुशला भील छात्र संगठन का वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी उपस्थित साथियों ने उनका माला पहनकर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की एकता और छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन मंत्री शिवम डिंडोर, परशुराम डाबी, विपिन कटारा, मनोज कटारा ,एवं हिम्मत कटारा , शैलेश डोडियार , सीता डामोर, लक्ष्मी अड, सुरेश कटारा, साहिल डोडियार , कमलेश गरासिया, अजीत गरासिया, अंकु डामोर, रामदेव मईडा, एवं कई छात्र छात्राएं और छात्र नेता मौजूद थे

8 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
8 hrs ago

कुशलगढ़ मे कुशला भील छात्र संगठन की बैठक सम्पन्न, सेक्शन स्वीकृति को लेकर बनाई रणनीति कुशलगढ़: राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग स्थाई सेक्सन स्वीकृति को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति,आज माता मगरी परिसर में कुशला भील छात्र संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा की अध्यक्षता में एवं पारस कटारा के मुख्य अतिथिय तथा ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र खड़िया के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय कुशलगढ़ में विज्ञान वर्ग के स्थाई सेक्सन जिसमें 120 सीटों की स्वीकृत करने को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई संगठन के संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा ने बताया कि कुशलगढ़ विधानसभा का एकमात्र महाविद्यालय मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय है जिसमें विज्ञान वर्ग के लिए सिर्फ 88 सिटे हैं और पूरे विधानसभा क्षेत्र के विज्ञान वर्ग में अध्ययन करने हेतु प्रवेश से वंचित विज्ञान वर्ग के हजारों विद्यार्थी अपने प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं और हर वर्ष विज्ञान वर्ग के बच्चों के साथ इस समस्या से जूझना पड़ता है बांसवाड़ा मुख्यालय से कुशलगढ़ 70 किलोमीटर की दूरी होने के कारण यहां के आदिवासी गरीब तबके के बच्चे निजी महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अध्ययन करने में असमर्थ हो रहे हैं यदि समय रहते मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय में 120 विज्ञान वर्ग की स्थाई सिटे नहीं बढ़ाई जाती है तो क्रमबद्ध रूप से आंदोलन करने पर संगठन को मजबूर होना पड़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र खड़िया ने बताया कि आने वाले दिनों में छात्र संगठन समाज व छात्र हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रणनीति से आंदोलन की राह पर अग्रसर होगा पारस कटारा ने आने वाले 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को कुशलगढ़ नगर में धूमधाम और रैली के साथ राजा कुशला भील की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने की बात पर जोर दिया बैठक का सफल संचालन संगठन मंत्री निलेश भाभोर द्वारा किया गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अजित डिंडोर को कुशला भील छात्र संगठन का वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी उपस्थित साथियों ने उनका माला पहनकर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की एकता और छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन मंत्री शिवम डिंडोर, परशुराम डाबी, विपिन कटारा, मनोज कटारा ,एवं हिम्मत कटारा , शैलेश डोडियार , सीता डामोर, लक्ष्मी अड, सुरेश कटारा, साहिल डोडियार , कमलेश गरासिया, अजीत गरासिया, अंकु डामोर, रामदेव मईडा, एवं कई छात्र छात्राएं और छात्र नेता मौजूद थे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुरंग हिंडोले में विराजे ठाकुरजी,हिंडोला पदों और भजनों से गूंजा हवेली परिसर धंबोला। पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथजी हवेली धबोला में श्रावण मास के तहत शुक्रवार एवं शनिवार को सायं 7 से 8 बजे तक सुरंग हिंडोला उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। दोनों दिन ठाकुरजी को आकर्षक सुरंग हिंडोले में विराजमान कर विशेष श्रृंगार एवं मनोरम झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णवजन उमड़े। शुक्रवार को सुरंग हिंडोला उत्सव के मनोरथी अश्विन कुमार एवं अरुण कुमार मनसुख राम पंड्या रहे। वहीं शनिवार को बृजमोहन पंड्या एवं भानुप्रसाद मगनलाल पंड्या परिवार की ओर से मनोरथ संपन्न कराया गया। उत्सव के दौरान वैष्णवजनों ने भावपूर्ण हिंडोला पदों का सामूहिक गान किया। भजन-कीर्तन और प्रभु की जय-जयकार से संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की, इस दौरान रामशंकर मगनलाल पंड्या , प्रदीप मंनसूखराम पंड्या, मुकेश रामशंकर पंड्या , मीनू,प्रीतम, जान, मानस, शिवम सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन उपस्थित रहे।
    1
    सुरंग हिंडोले में विराजे ठाकुरजी,हिंडोला पदों और भजनों से गूंजा हवेली परिसर
धंबोला। पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथजी हवेली धबोला में श्रावण मास के तहत शुक्रवार एवं शनिवार को सायं 7 से 8 बजे तक सुरंग हिंडोला उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। दोनों दिन ठाकुरजी को आकर्षक सुरंग हिंडोले में विराजमान कर विशेष श्रृंगार एवं मनोरम झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णवजन उमड़े। शुक्रवार को सुरंग हिंडोला उत्सव के मनोरथी अश्विन कुमार एवं अरुण कुमार मनसुख राम पंड्या रहे। वहीं शनिवार को बृजमोहन पंड्या एवं भानुप्रसाद मगनलाल पंड्या परिवार की ओर से मनोरथ संपन्न कराया गया। उत्सव के दौरान वैष्णवजनों ने भावपूर्ण हिंडोला पदों का सामूहिक गान किया। भजन-कीर्तन और प्रभु की जय-जयकार से संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की, इस दौरान रामशंकर मगनलाल पंड्या , प्रदीप मंनसूखराम पंड्या, मुकेश रामशंकर पंड्या , मीनू,प्रीतम, जान, मानस, शिवम सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन उपस्थित रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-भारतीय सेना में 26 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होकर अपने पैतृक निवास लौटे हीरावास निवासी राजेंद्र सिंह राठौड़ (जेसीओ) का धरियावद नगर में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से धरियावद राजमहल में आयोजित स्वागत समारोह में भानु प्रताप सिंह राणावत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का साफा एवं फूलमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तम सेवा संस्थान एवं राजमहल परिवार की ओर से भी उनका सम्मान कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा योगदान की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना गर्व का विषय है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित जीवन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। स्वागत रैली का अंत मे हिरावास उनके निवास पर जाकर समापन हुआ।
    1
    26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 
26 वर्षो की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना में रहे JCO राजेंद्र सिंह राठौड़ का धरियावद में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह 
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-भारतीय सेना में 26 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत होकर अपने पैतृक निवास लौटे हीरावास निवासी राजेंद्र सिंह राठौड़ (जेसीओ) का धरियावद नगर में विशाल स्वागत रैली एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से धरियावद राजमहल में आयोजित स्वागत समारोह में भानु प्रताप सिंह राणावत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का साफा एवं फूलमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तम सेवा संस्थान एवं राजमहल परिवार की ओर से भी उनका सम्मान कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा योगदान की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना गर्व का विषय है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित जीवन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। स्वागत रैली का अंत मे हिरावास उनके निवास पर जाकर समापन हुआ।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी; गांजा परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ाया संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है। - नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
    1
    ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार


सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी; गांजा परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ाया
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है।
- नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सुवासरा क्षेत्र के बस ई गांव के पास बनी गांव के रहने वाले युवक की बकरी को मगरमच्छ ने बनाया शिकार सुवासरा क्षेत्र के बसई के करीब बनी गांव में डेम केबकरी चरा रहे बकरी को मगरमच्छ ने बनाया शिकार युवक मगरमच्छ को देखकरअपरा तफरी मस्ती हुई नजर आई
    1
    सुवासरा क्षेत्र के बस ई गांव के पास बनी गांव के रहने वाले युवक की बकरी को मगरमच्छ ने बनाया शिकार
सुवासरा क्षेत्र के बसई के करीब बनी गांव में डेम केबकरी चरा रहे बकरी को मगरमच्छ ने बनाया शिकार युवक मगरमच्छ को देखकरअपरा तफरी मस्ती हुई नजर आई
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लव मैरिज के बाद परिजनों ने बेटी के जीवित रहते किया प्रतीकात्मक गौरनी संस्कार पूरे गांव में चर्चा बनी *लव मैरिज के बाद परिजनों ने बेटी के जीवित रहते किया प्रतीकात्मक गोरनी संस्कार, पूरे गांव में चर्चा* खाचरोद। खाचरोद तहसील के बड़ागांव में एक अनोखी और भावनात्मक घटना सामने आई है, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार, पाटीदार समाज की एक युवती स्वाति पाटीदार अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों करीब छह माह तक साथ रहे और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई-लिखाई, परवरिश और बेहतर भविष्य के लिए वर्षों तक मेहनत की। लेकिन उसके इस निर्णय से परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद वे बेटी को समझाने और वापस घर लाने पहुंचे, लेकिन युवती ने उनके साथ आने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद परिवार ने सामाजिक परंपरा के तहत बेटी के जीवित रहते ही उसका प्रतीकात्मक गोरनी संस्कार आयोजित किया। परिजनों का दावा है कि यह कार्यक्रम समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक रस्में निभाई गईं और इसके उपरांत पाटीदार समाज के लोगों के लिए सामूहिक भोजन (समाज भोज) का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर परिवार इसे अपनी भावनात्मक पीड़ा और सामाजिक परंपरा से जोड़कर देख रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज में इसे लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं।
    4
    लव मैरिज के बाद परिजनों ने बेटी के जीवित रहते किया प्रतीकात्मक गौरनी संस्कार पूरे  गांव में चर्चा  बनी  
*लव मैरिज के बाद परिजनों ने बेटी के जीवित रहते किया प्रतीकात्मक गोरनी संस्कार, पूरे गांव में चर्चा*
खाचरोद। खाचरोद तहसील के बड़ागांव में एक अनोखी और भावनात्मक घटना सामने आई है, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार, पाटीदार समाज की एक युवती स्वाति पाटीदार अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों करीब छह माह तक साथ रहे और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई-लिखाई, परवरिश और बेहतर भविष्य के लिए वर्षों तक मेहनत की। लेकिन उसके इस निर्णय से परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।
परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद वे बेटी को समझाने और वापस घर लाने पहुंचे, लेकिन युवती ने उनके साथ आने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद परिवार ने सामाजिक परंपरा के तहत बेटी के जीवित रहते ही उसका प्रतीकात्मक गोरनी संस्कार आयोजित किया।
परिजनों का दावा है कि यह कार्यक्रम समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक रस्में निभाई गईं और इसके उपरांत पाटीदार समाज के लोगों के लिए सामूहिक भोजन (समाज भोज) का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर परिवार इसे अपनी भावनात्मक पीड़ा और सामाजिक परंपरा से जोड़कर देख रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज में इसे लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं।
    user_Journalist Girdhari Lal Gehlot
    Journalist Girdhari Lal Gehlot
    Plumber खाचरोद, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रिमझिम बारिश भी नहीं रोक सकी सेवा का जज़्बा: छींच PHC में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छींच। रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदायी रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजीवनी ब्लड बैंक, बांसवाड़ा एवं छींच युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छींच में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में युवा पूरे जोश और सेवा भावना के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विकास चरपोटा ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए इसे सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य बताया। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर मोहन लाल, भारत सिंह डोडियार, शीतल पटेल, ईश्वर एवं एल.टी. नरेश मीणा सहित चिकित्सा दल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया। शिविर में अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक भावना देखने को मिली। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सुबोध पटेल, कल्याण सिंह चौहान, संजय पंड्या, भावेश त्रिवेदी, भारत सिंह, अजय शर्मा सहित अनेक समाजसेवियों एवं युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
    2
    रिमझिम बारिश भी नहीं रोक सकी सेवा का जज़्बा: छींच PHC में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छींच। रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदायी रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजीवनी ब्लड बैंक, बांसवाड़ा एवं छींच युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छींच में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में युवा पूरे जोश और सेवा भावना के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विकास चरपोटा ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए इसे सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य बताया। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर मोहन लाल, भारत सिंह डोडियार, शीतल पटेल, ईश्वर एवं एल.टी. नरेश मीणा सहित चिकित्सा दल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया।
शिविर में अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक भावना देखने को मिली।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सुबोध पटेल, कल्याण सिंह चौहान, संजय पंड्या, भावेश त्रिवेदी, भारत सिंह, अजय शर्मा सहित अनेक समाजसेवियों एवं युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सादगी की मिसाल... आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे ।।, सादगी की मिसाल... आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे, हाथ ठेला से लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं से खरीदारी की और आत्मीयता से उनका हालचाल जाना । जनता के बीच, जनता के साथ
    1
    सादगी की मिसाल...
आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे ।।,
सादगी की मिसाल...
आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे, हाथ ठेला से लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं से खरीदारी की और आत्मीयता से उनका हालचाल जाना ।
जनता के बीच, जनता के साथ
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए...सनातन और भगवान के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत के लोगों की आस्था की रक्षा करने के लिए अगर पप्पू यादव को मरना होगा, मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं।"
    1
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए...
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए...सनातन और भगवान के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत के लोगों की आस्था की रक्षा करने के लिए अगर पप्पू यादव को मरना होगा, मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं।"
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दुःखद समाचार ग्राम शिवपुर निवासी संतोष, पिता सुरेश राठौर, उम्र लगभग 9 वर्ष, की कुडेल नदी की रपट पर संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरा दुःखद समाचार रतलाम।। ग्राम शिवपुर निवासी संतोष, पिता सुरेश राठौर, उम्र लगभग 9 वर्ष, की कुडेल नदी की रपट पर संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में गिर जाने से दुःखद मृत्यु हो गई। घटना के बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।
    2
    दुःखद समाचार

ग्राम शिवपुर निवासी संतोष, पिता सुरेश राठौर, उम्र लगभग 9 वर्ष, की कुडेल नदी की रपट पर संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरा
दुःखद समाचार 
रतलाम।।
ग्राम शिवपुर निवासी संतोष, पिता सुरेश राठौर, उम्र लगभग 9 वर्ष, की कुडेल नदी की रपट पर संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में गिर जाने से दुःखद मृत्यु हो गई।
घटना के बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।
    user_राजेन्द्र सिंह सिसौदिया
    राजेन्द्र सिंह सिसौदिया
    Local News Reporter रतलाम, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.