logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए...सनातन और भगवान के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत के लोगों की आस्था की रक्षा करने के लिए अगर पप्पू यादव को मरना होगा, मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं।"

10 hrs ago
user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है?...FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए...सनातन और भगवान के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत के लोगों की आस्था की रक्षा करने के लिए अगर पप्पू यादव को मरना होगा, मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं।"

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सादगी की मिसाल... आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे ।।, सादगी की मिसाल... आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे, हाथ ठेला से लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं से खरीदारी की और आत्मीयता से उनका हालचाल जाना । जनता के बीच, जनता के साथ
    1
    सादगी की मिसाल...
आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे ।।,
सादगी की मिसाल...
आज लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जी जैन पैदल सब्जी मंडी पहुंचे, हाथ ठेला से लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं से खरीदारी की और आत्मीयता से उनका हालचाल जाना ।
जनता के बीच, जनता के साथ
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ट्रांसमिशन लाइन का तार चोरी कर रहे चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 300 मीटर तार और एक मारुति आर्टिगा वाहन जप्त।
    1
    ट्रांसमिशन लाइन का तार चोरी कर रहे चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 300 मीटर तार और एक मारुति आर्टिगा वाहन जप्त।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ‘*खुशियों का ओटला’ पर 90 बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री, 30 महिलाओं को मिली नई चप्पलें*
    1
    ‘*खुशियों का ओटला’ पर 90 बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री, 30 महिलाओं को मिली नई चप्पलें*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुसनेर: जो दिन में बीजेपी का गमछा डालकर रात में कांग्रेस का काम करते है ऐसे कार्यकताओं को बर्दाश्त नही किया जाएगा: जिलाध्यक्ष मालवीय मोरूखेड़ी महादेव मंदिर में भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ मजबूत करने पर जोर सुसनेर। रविवार को सुसनेर भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक मोरूखेड़ी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की हम लगातार दो विधानसभा चुनाव हारे हैं। अब हम सब कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और मतदान केंद्र को मजबूत करने में जुट जाना है। कार्यकर्ता की पीड़ा होती है, उनसे संवाद के लिए ऐसी बैठकें आवश्यक हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देव दुर्लभ है। जो पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित है। व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, लेकिन विचारधारा से नहीं, क्योंकि यह पार्टी भारत माता को परम वैभव पर ले जाने वाली विचारधारा है। राजनीतिक दल का सबसे बड़ा अभियान चुनाव होता है और वह मतदान केंद्र पर लड़ा जाता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता मतदान केंद्र मजबूत करने का काम करे। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो दिन में बीजेपी का गमछा डालकर रात में कांग्रेस का काम करते है ऐसे कार्यकताओं को बर्दाश्त नही किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन ने स्वागत भाषण में मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने, उसकी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने और आगामी तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, मंडल प्रभारी चंद्रेश शर्मा, नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ बीएस वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री लखन सेन ने किया तथा आभार महामंत्री कालूसिंह नाहरखेड़ा ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने दी।
    1
    सुसनेर: जो दिन में बीजेपी का गमछा डालकर रात में कांग्रेस का काम करते है ऐसे कार्यकताओं को बर्दाश्त नही किया जाएगा: जिलाध्यक्ष मालवीय

मोरूखेड़ी महादेव मंदिर में भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ मजबूत करने पर जोर
सुसनेर। रविवार को सुसनेर भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक मोरूखेड़ी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की हम लगातार दो विधानसभा चुनाव हारे हैं। अब हम सब कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और मतदान केंद्र को मजबूत करने में जुट जाना है। कार्यकर्ता की पीड़ा होती है, उनसे संवाद के लिए ऐसी बैठकें आवश्यक हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देव दुर्लभ है। जो पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित है। व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, लेकिन विचारधारा से नहीं, क्योंकि यह पार्टी भारत माता को परम वैभव पर ले जाने वाली विचारधारा है। राजनीतिक दल का सबसे बड़ा अभियान चुनाव होता है और वह मतदान केंद्र पर लड़ा जाता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता मतदान केंद्र मजबूत करने का काम करे। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो दिन में बीजेपी का गमछा डालकर रात में कांग्रेस का काम करते है ऐसे कार्यकताओं को बर्दाश्त नही किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन ने स्वागत भाषण में मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने, उसकी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने और आगामी तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, मंडल प्रभारी चंद्रेश शर्मा, नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ बीएस वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री लखन सेन ने किया तथा आभार महामंत्री कालूसिंह नाहरखेड़ा ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने दी।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने CJP के लीगल डिफेंस फंड और संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग की है। RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने CJP के लीगल डिफेंस फंड और संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग और केंद्रीय GST अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
    1
    RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने CJP के लीगल डिफेंस फंड और संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग की है। 
RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने CJP के लीगल डिफेंस फंड और संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग और केंद्रीय GST अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे। बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर अपराधियों को छूट नहीं रहने वाली है। बाइट - मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
    1
    बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे।

बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे।
मध्यप्रदेश की धरती पर अपराधियों को छूट नहीं रहने वाली है।
बाइट - मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मोरूखेड़ी महादेव मंदिर में भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ मजबूत करने पर जोर*
    1
    मोरूखेड़ी महादेव मंदिर में भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ मजबूत करने पर जोर*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी के प्रयास का पुलिस ने किया पर्दाफाश — त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार आगर मालवा - रात्रि में निर्माणाधीन विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार काटकर चोरी करने का प्रयास विफल, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार आरोपी मौके से गिरफ्तार।_* ▶️ *_घटनास्थल से अर्टिगा वाहन जब्त, पूर्व में हुई तार चोरी की घटना से भी जुड़े हो सकते हैं आरोपी; फरार साथियों की तलाश जारी।_* _जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा सार्वजनिक संपत्ति एवं महत्वपूर्ण विद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए निर्माणाधीन 220 केवी ट्रांसमिशन विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली आगर में अपराध क्रमांक 427/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।_ _फरियादी राकेश सिंह लोधी, जो उक्त परियोजना में लेबर कॉन्ट्रेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक्मे सोलर होल्डिंग लिमिटेड द्वारा करणीमाता कंस्ट्रक्शन के माध्यम से उदयपुर, भदवासा से पचौरा तक लगभग 27 किलोमीटर लंबी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।_ _दिनांक 01 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे, ग्राम लसुल्डी स्थित डुबकिया डोज तालाब के समीप परियोजना में तैनात सुरक्षा कर्मियों को विद्युत तार काटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 10-12 अज्ञात व्यक्ति ट्रांसमिशन लाइन के तार काट रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल अन्य कर्मचारियों, प्रोजेक्ट प्रबंधन एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चारों ओर घेराबंदी की गई।_ _पुलिस एवं परियोजना कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप चार आरोपियों को एक अर्टिगा वाहन सहित मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर कटे हुए विद्युत तार लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की।_ _प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दिनांक 30 जुलाई 2026 को इसी निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन से लगभग 600 से 700 मीटर विद्युत तार चोरी किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है ।_ *गिरफ्तारशुदा आरोपी* _1.जसवंत पिता प्रेम नारायण जाति राठौड़ (तेली) उम्र 21 साल निवासी सागडिया थाना मोहन बड़ोदिया।_ _2.उदयसिंह पिता कंवरलाल जाति मेघवाल उम्र 18 साल निवासी काशीबरड्डीया आगर।_ _3.विशाल पिता दीपक जाति गवली उम्र निवासी ब्लॉक कॉलोनी आगर_ _4.गोविंद पिता नारायण जाति सेन राजीव गांधी कॉलोनी आगर_ *जप्तशुदा संपत्ति* - 1. वाहन - मारुति आर्टिगा क्रमांक MP13AK4140 कीमती लगभग ₹10 लाख 2. 300 मीटर एल्यूमिनियम वायर कीमती लगभग ₹5 लाख *कुल कीमती लगभग ₹15 लाख का मशरूका* _पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए विद्युत तारों की बरामदगी तथा पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।_ _विद्युत ट्रांसमिशन लाइन, शासकीय अधोसंरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ अथवा चोरी जैसे अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।_ _सराहनीय भूमिका - निरीक्षक शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक दिलीप कटारा, प्र आर वकार अली, कृष्णपाल यादव, डायल 112 का चालक अरविन्द दांगी की भूमिका सराहनीय रही।_
    2
    220 केवी ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी के प्रयास का पुलिस ने किया पर्दाफाश — त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार
आगर मालवा - रात्रि में निर्माणाधीन विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार काटकर चोरी करने का प्रयास विफल, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार आरोपी मौके से गिरफ्तार।_*
▶️ *_घटनास्थल से अर्टिगा वाहन जब्त, पूर्व में हुई तार चोरी की घटना से भी जुड़े हो सकते हैं आरोपी; फरार साथियों की तलाश जारी।_*
_जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा सार्वजनिक संपत्ति एवं महत्वपूर्ण विद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए निर्माणाधीन 220 केवी ट्रांसमिशन विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली आगर में अपराध क्रमांक 427/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।_
_फरियादी राकेश सिंह लोधी, जो उक्त परियोजना में लेबर कॉन्ट्रेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक्मे सोलर होल्डिंग लिमिटेड द्वारा करणीमाता कंस्ट्रक्शन के माध्यम से उदयपुर, भदवासा से पचौरा तक लगभग 27 किलोमीटर लंबी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।_
_दिनांक 01 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे, ग्राम लसुल्डी स्थित डुबकिया डोज तालाब के समीप परियोजना में तैनात सुरक्षा कर्मियों को विद्युत तार काटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 10-12 अज्ञात व्यक्ति ट्रांसमिशन लाइन के तार काट रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल अन्य कर्मचारियों, प्रोजेक्ट प्रबंधन एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चारों ओर घेराबंदी की गई।_
_पुलिस एवं परियोजना कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप चार आरोपियों को एक अर्टिगा वाहन सहित मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर कटे हुए विद्युत तार लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की।_
_प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दिनांक 30 जुलाई 2026 को इसी निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन से लगभग 600 से 700 मीटर विद्युत तार चोरी किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है ।_
*गिरफ्तारशुदा आरोपी*
_1.जसवंत पिता प्रेम नारायण जाति राठौड़ (तेली) उम्र 21 साल निवासी सागडिया थाना मोहन बड़ोदिया।_
_2.उदयसिंह पिता कंवरलाल जाति मेघवाल उम्र 18 साल निवासी काशीबरड्डीया आगर।_
_3.विशाल पिता दीपक जाति गवली उम्र निवासी ब्लॉक कॉलोनी आगर_
_4.गोविंद पिता नारायण जाति सेन राजीव गांधी कॉलोनी आगर_
*जप्तशुदा संपत्ति* - 
1. वाहन - मारुति आर्टिगा क्रमांक MP13AK4140 कीमती लगभग ₹10 लाख 
2. 300 मीटर एल्यूमिनियम वायर कीमती लगभग ₹5 लाख
*कुल कीमती लगभग ₹15 लाख का मशरूका*
_पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए विद्युत तारों की बरामदगी तथा पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।_
_विद्युत ट्रांसमिशन लाइन, शासकीय अधोसंरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ अथवा चोरी जैसे अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।_
_सराहनीय भूमिका -  निरीक्षक शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक दिलीप कटारा, प्र आर वकार अली, कृष्णपाल यादव, डायल 112 का चालक अरविन्द दांगी की भूमिका सराहनीय रही।_
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.