logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संसद परिसर में पहुंचे पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहन कर जहा राहुल गांधी और भी विपक्षी नेता सामिल थे

2 hrs ago
user_UDAIPUR UPDATE
UDAIPUR UPDATE
News Anchor Badgaon, Udaipur•
2 hrs ago

संसद परिसर में पहुंचे पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहन कर जहा राहुल गांधी और भी विपक्षी नेता सामिल थे

More news from Udaipur and nearby areas
  • संसद परिसर में पहुंचे पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहन कर जहा राहुल गांधी और भी विपक्षी नेता सामिल थे
    1
    संसद परिसर में पहुंचे पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहन कर जहा राहुल गांधी और भी विपक्षी नेता सामिल थे
    user_UDAIPUR UPDATE
    UDAIPUR UPDATE
    News Anchor Badgaon, Udaipur•
    2 hrs ago
  • ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ
    1
    ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त
ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    23 hrs ago
  • 200 साल की हिन्दी पत्रकारिता पर पुस्तक का लोकार्पण - वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों ने विचार रखे ​जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन किया गया। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के मीडिया स्कूल के सहयोग से प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित मोटूराम प्रसादम में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पीआईबी के एडिशनल डायटेक्टर डॉ धर्मेश भारती ने कहा कि पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस बदलते दौर में भारत सरकार भी मीडिया एवं पत्रकारों के लिए कई योजनाएं लाई है। वेलफेयर फंड में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक मदद की जा रही है। ​ डॉ. धर्मेश भारती ने पीआईबी और डिजिटल युग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तिका पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए चेतना का कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेएनयू के वाइस चांसलर प्रो. वी सी प्रोफेसर एच एन वर्मा ने कहा कि पुस्तक मीडिया के छात्रों ओर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी। इसमें बताया गया हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास से मीडिया जगत को जानने का मौका मिलेगा। विशिष्ठ अतिथि पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 200 साल पहले की पत्रकारिता आजादी और देश सेवा का एक मिशन थी, जो अब धीरे-धीरे बाजारवाद में तब्दील हो रही है।मीडिया के बदलते दौर में हर स्तंभ में बदलाव और गिरावट देखने को मिल रही है। ​विशिष्ठ अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि डॉक्टर, राजनेता और पत्रकार को राष्ट्रीयता और समाज के प्रति प्रेम का होना बेहद अनिवार्य है। केवल पैसा कमाने की सोच रखने वाले लोग इन क्षेत्रों में कभी सफल नहीं हो सकते। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्याम माथुर ने कहा कि तेजी से बदलती पत्रकारिता के बीच यह किताब छात्रों और नए पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं डॉ. मौलिक शाह ने पुस्तक के बारे में बताया। पुस्तक की डिजायनिंग में सहयोग करने वाले जेएनयू छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। समारोह में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर राकेश कुमार शर्मा का जार के साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, महासचिव सुरेश पारीक, संगठन मंत्री भंवर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं मणिमाला शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक श्रीमाल, जार जयपुर अध्यक्ष लेशिश जैन, महासचिव विशाल माथुर, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, अजमेर जार अध्यक्ष अकलेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जार पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    200 साल की हिन्दी पत्रकारिता पर पुस्तक का लोकार्पण
- वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों ने विचार रखे
​जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन किया गया। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के मीडिया स्कूल के सहयोग से प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित मोटूराम प्रसादम में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पीआईबी के एडिशनल डायटेक्टर डॉ धर्मेश भारती ने कहा कि पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस बदलते दौर में भारत सरकार भी मीडिया एवं पत्रकारों के लिए कई योजनाएं लाई है। वेलफेयर फंड में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक मदद की जा रही है। 
​ डॉ. धर्मेश भारती ने पीआईबी और डिजिटल युग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तिका पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए चेतना का कार्य करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेएनयू के वाइस चांसलर प्रो. वी सी प्रोफेसर एच एन वर्मा ने कहा कि पुस्तक मीडिया के छात्रों ओर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी। इसमें बताया गया हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास से मीडिया जगत को जानने का मौका मिलेगा। 
विशिष्ठ अतिथि पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 200 साल पहले की पत्रकारिता आजादी और देश सेवा का एक मिशन थी, जो अब धीरे-धीरे बाजारवाद में तब्दील हो रही है।मीडिया के बदलते दौर में हर स्तंभ में बदलाव और गिरावट देखने को मिल रही है।
​विशिष्ठ अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि डॉक्टर, राजनेता और पत्रकार को राष्ट्रीयता और समाज के प्रति प्रेम का होना बेहद अनिवार्य है। केवल पैसा कमाने की सोच रखने वाले लोग इन क्षेत्रों में कभी सफल नहीं हो सकते। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार 
श्याम माथुर ने कहा कि तेजी से बदलती पत्रकारिता के बीच यह किताब छात्रों और नए पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं डॉ. मौलिक शाह ने पुस्तक के बारे में बताया। पुस्तक की डिजायनिंग में सहयोग करने वाले जेएनयू छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। 
समारोह में  नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर राकेश कुमार शर्मा का जार के साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, महासचिव सुरेश पारीक, संगठन मंत्री भंवर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं मणिमाला शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक श्रीमाल, जार जयपुर अध्यक्ष लेशिश जैन, महासचिव विशाल माथुर, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, अजमेर जार अध्यक्ष अकलेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जार पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
    user_पत्रकार आशीष कोदली
    पत्रकार आशीष कोदली
    Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद में 491 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 Story Headline मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजसमंद दौरा, मुख्यमंत्री ने 491 करोड़ के 347 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, भाजपा कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में किया संवाद, राजसमंद के भिक्षु नीलिया में आयोजित हुई जनसभा, Story In Detile मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम से जिले को 491 करोड़ रुपये की लागत के 347 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात प्रदान कर विकास की नई इबारत लिख दी। मुख्यमंत्री ने 369 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 266 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ रुपये की लागत के 81 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, ज़िलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल आदि मौजूद रहे। एक ही मंच से इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा वर्षों से अपेक्षित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब धरातल पर आकार लेंगी। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, नगरीय विकास, सिंचाई, खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य जिले की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, गरीब, श्रमिक और समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं किसान परिवार से जुड़े होने के कारण वे प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया है। किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्रदान किया गया है। पशुपालकों के हित में राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना लागू कर एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में युवाओं को पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान सरकार ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी अब तक पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने 410 प्रतियोगी परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। अब तक लगभग एक लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी की जा रही है तथा निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 4 लाख 82 हजार से अधिक कूपन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य भी किया गया है।
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद में 491 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
Story Headline
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजसमंद दौरा, 
मुख्यमंत्री ने 491 करोड़ के  347 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, 
भाजपा कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में किया संवाद, 
राजसमंद के भिक्षु नीलिया में आयोजित  हुई जनसभा,
Story In Detile
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम से जिले को 491 करोड़ रुपये की लागत के 347 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात प्रदान कर विकास की नई इबारत लिख दी। मुख्यमंत्री ने 369 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 266 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ रुपये की लागत के 81 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, ज़िलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल आदि मौजूद रहे। 
एक ही मंच से इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा वर्षों से अपेक्षित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब धरातल पर आकार लेंगी। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, नगरीय विकास, सिंचाई, खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य जिले की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, गरीब, श्रमिक और समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं किसान परिवार से जुड़े होने के कारण वे प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया है। किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्रदान किया गया है। पशुपालकों के हित में राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना लागू कर एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में युवाओं को पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान सरकार ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी अब तक पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने 410 प्रतियोगी परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। अब तक लगभग एक लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी की जा रही है तथा निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं।  मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 4 लाख 82 हजार से अधिक कूपन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य भी किया गया है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 436 करोड़ की सौगात तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों से राजसमंद को मिलेगी 436 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात "लोकार्पण, शिलान्यास' सहित 'कर्तव्य पथ संवाद' कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा रविवार का दिन राजसमंद जिले के लिए ऐतिहासिक होगा। जिले को एक साथ 436 करोड़ के विकास कार्यों और परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जिला मुख्यालय स्थित 100 फीट मार्ग पर भिक्षु निलयम में आयोजित मुख्य समारोह में जिले को लगभग 436 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस अवसर पर वे 313.95 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 263 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122.40 करोड़ रुपये की लागत से 81 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12:30 बजे भिक्षु निलयम पहुंचकर मुख्य समारोह में भाग लेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण करेंगे। मुख्य समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री भिक्षु निलयम में ही आयोजित "कर्तव्य पथ संवाद : नेतृत्व व निष्ठा का मिलन" कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व एवं पश्चात वे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन-प्रस्थान करेंगे।
    2
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 436 करोड़ की सौगात
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644
माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों से राजसमंद को मिलेगी 436 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
"लोकार्पण, शिलान्यास' सहित 'कर्तव्य पथ संवाद' कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 
रविवार का दिन राजसमंद जिले के लिए ऐतिहासिक होगा। जिले को एक साथ 436 करोड़ के विकास कार्यों और परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। 
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जिला मुख्यालय स्थित 100 फीट मार्ग पर भिक्षु निलयम में आयोजित मुख्य समारोह में जिले को लगभग 436 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। 
इस अवसर पर वे 313.95 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 263 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122.40 करोड़ रुपये की लागत से 81 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12:30 बजे भिक्षु निलयम पहुंचकर मुख्य समारोह में भाग लेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण करेंगे।
मुख्य समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री भिक्षु निलयम में ही आयोजित "कर्तव्य पथ संवाद : नेतृत्व व निष्ठा का मिलन" कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व एवं पश्चात वे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन-प्रस्थान करेंगे।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मुंडोल में दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, धर्म का बेटा ही निकला मां-बेटी का कातिल, आरोपी गिरफ्तार वल्लभनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका लूंगा बाई के धर्म के मुंहबोले बेटे जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर संपत्ति व जेवर हड़पने की नीयत से वृद्ध महिला एवं उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री की हत्या की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 1 अगस्त को मुंडोल निवासी नानालाल गायरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।
    1
    मुंडोल में दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, धर्म का बेटा ही निकला मां-बेटी का कातिल, आरोपी गिरफ्तार
वल्लभनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका लूंगा बाई के धर्म के मुंहबोले बेटे जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर संपत्ति व जेवर हड़पने की नीयत से वृद्ध महिला एवं उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री की हत्या की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 1 अगस्त को मुंडोल निवासी नानालाल गायरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.