मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद में 491 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 Story Headline मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजसमंद दौरा, मुख्यमंत्री ने 491 करोड़ के 347 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, भाजपा कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में किया संवाद, राजसमंद के भिक्षु नीलिया में आयोजित हुई जनसभा, Story In Detile मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम से जिले को 491 करोड़ रुपये की लागत के 347 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात प्रदान कर विकास की नई इबारत लिख दी। मुख्यमंत्री ने 369 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 266 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ रुपये की लागत के 81 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, ज़िलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल आदि मौजूद रहे। एक ही मंच से इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा वर्षों से अपेक्षित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब धरातल पर आकार लेंगी। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, नगरीय विकास, सिंचाई, खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य जिले की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, गरीब, श्रमिक और समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं किसान परिवार से जुड़े होने के कारण वे प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया है। किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्रदान किया गया है। पशुपालकों के हित में राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना लागू कर एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में युवाओं को पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान सरकार ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी अब तक पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने 410 प्रतियोगी परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। अब तक लगभग एक लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी की जा रही है तथा निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 4 लाख 82 हजार से अधिक कूपन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य भी किया गया है।

- Jodhpur : अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, जनसुनवाई के दौरान दूषित पेयजल का मुद्दा उठाया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हेराफेरी वाले बयान पर पलटवार #ashokgehlot #madanrathore #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत..... बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत रानी/नाडोल। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार शाम हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। शाम करीब 5 से 6 बजे तक लगभग एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से नाडोल सहित आसपास के गांवों का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। जिन किसानों ने पहले ही बुवाई कर दी थी, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं रही। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। लगातार उमस भरे मौसम से परेशान आमजन ने बारिश का आनंद लिया। कई स्थानों पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडी फुहारों का आनंद उठाया। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह खुशनुमा हो गया।1
- चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट की टुडे की टॉप 4 बिग न्यूज़ | टीचर्स यूनियन, भील सेना, कोर्ट जजमेंट और श्याम भजन संध्या शक्ति, भक्ति, त्याग एंड बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट से टुडे की बड़ी खबरें | टीचर्स यूनियन प्रेसिडेंट का फेलिसिटेशन, वर्ल्ड आदिवासी डे की ग्रैंड प्रिपरेशन, चेक बाउंस केस में वन ईयर इम्प्रिज़नमेंट और देर रात तक गूंजती रही श्याम भजन संध्या1
- डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाधिकारी प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।1
- भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता देगी करारा जवाब: पूर्व मंत्री जाड़ावत। कार्यकर्ताओ का उत्साह देख पर्यवेक्षक बोले ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई। बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी उत्सव भानावत एवं दिनेश अहीर थे। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान, युवा, व्यापारी और आमजन सभी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और निराशा मिली। जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई राहत कैंप, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, महिलाओं को राहत देने वाली योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ओपीएस, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा किसानों और गरीब परिवारों के हित में अनेक फैसलों ने प्रदेश की जनता का जीवन आसान बनाया। आज भी जनता उन योजनाओं को याद कर रही है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को कमजोर करने में लगी हुई है, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) युवा भाजपा के खोखले वादों और प्रचार की राजनीति को समझ चुका है। रोजगार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य की तलाश में युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में युवा शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस इन्हीं विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों के दम पर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। जाड़ावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्यकर्ता अंतिम समय तक बैठे रहे जिस पर बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने सराहते हुए कहा कि ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई है। अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बार-बार अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, एकजुटता और चुनाव जीतने के संकल्प का प्रमाण है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Nandlal purbiya new dwarkesh news channel nandoli Rajsamand Rajasthan dwara janhit mein prasarit1