logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने सांतपुर में जर्जर विद्यालय व उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण। आबूरोड। सांतपुर में पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने छात्रा विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दोनों भवनों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विद्यालय और उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण की मांग सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी शीघ्र नए भवन निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री करण मेवाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, लक्ष्मण देवासी, पूर्व मंडल महामंत्री सुरेश बारोट, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सीमा त्रिवेदी, बूथ अध्यक्ष विक्रम प्रजापत, हनुमान कुमावत, रमेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
19 hrs ago
dd11eec5-5fa6-4c94-a54e-43187b2d8420
200a240b-ad3f-4309-94ca-4582bfbc1598
bbfadcf4-fb3d-4349-b65f-995556160194

पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने सांतपुर में जर्जर विद्यालय व उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण। आबूरोड। सांतपुर में पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने छात्रा विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दोनों भवनों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विद्यालय और उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण की मांग सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी शीघ्र नए भवन निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री करण मेवाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, लक्ष्मण देवासी, पूर्व मंडल महामंत्री सुरेश बारोट, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सीमा त्रिवेदी, बूथ अध्यक्ष विक्रम प्रजापत, हनुमान कुमावत, रमेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
    1
    BREAKING NEWS | जालौर
कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश
जालोर, 1 अगस्त 2026।
नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई।
प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा।
नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी; गांजा परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ाया संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है। - नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
    1
    ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार


सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी; गांजा परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ाया
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है।
- नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भटेवर से कावड़ में जल भरकर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए, धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद वितरित वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटेवर में नीलकंठ महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भजनों पर नाचते गाते हुए ग्रामीणों ने नीलकंठ महादेवजी का कावड़ में लाए जल से अभिषेक किया। गांव के चारभुजा नाथ के मन्दिर से कावड़ में जल भरकर गाजे बाजे के साथ सभी भक्त नीलकंठ महादेव मन्दिर के लिए रवाना हुए।
    1
    भटेवर से कावड़ में जल भरकर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए, धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद वितरित
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटेवर में नीलकंठ महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भजनों पर नाचते गाते हुए ग्रामीणों ने नीलकंठ महादेवजी का कावड़ में लाए जल से अभिषेक किया। गांव के चारभुजा नाथ के मन्दिर से कावड़ में जल भरकर गाजे बाजे के साथ सभी भक्त नीलकंठ महादेव मन्दिर के लिए रवाना हुए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 200 साल की हिन्दी पत्रकारिता पर पुस्तक का लोकार्पण - वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों ने विचार रखे ​जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन किया गया। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के मीडिया स्कूल के सहयोग से प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित मोटूराम प्रसादम में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पीआईबी के एडिशनल डायटेक्टर डॉ धर्मेश भारती ने कहा कि पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस बदलते दौर में भारत सरकार भी मीडिया एवं पत्रकारों के लिए कई योजनाएं लाई है। वेलफेयर फंड में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक मदद की जा रही है। ​ डॉ. धर्मेश भारती ने पीआईबी और डिजिटल युग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तिका पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए चेतना का कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेएनयू के वाइस चांसलर प्रो. वी सी प्रोफेसर एच एन वर्मा ने कहा कि पुस्तक मीडिया के छात्रों ओर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी। इसमें बताया गया हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास से मीडिया जगत को जानने का मौका मिलेगा। विशिष्ठ अतिथि पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 200 साल पहले की पत्रकारिता आजादी और देश सेवा का एक मिशन थी, जो अब धीरे-धीरे बाजारवाद में तब्दील हो रही है।मीडिया के बदलते दौर में हर स्तंभ में बदलाव और गिरावट देखने को मिल रही है। ​विशिष्ठ अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि डॉक्टर, राजनेता और पत्रकार को राष्ट्रीयता और समाज के प्रति प्रेम का होना बेहद अनिवार्य है। केवल पैसा कमाने की सोच रखने वाले लोग इन क्षेत्रों में कभी सफल नहीं हो सकते। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्याम माथुर ने कहा कि तेजी से बदलती पत्रकारिता के बीच यह किताब छात्रों और नए पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं डॉ. मौलिक शाह ने पुस्तक के बारे में बताया। पुस्तक की डिजायनिंग में सहयोग करने वाले जेएनयू छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। समारोह में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर राकेश कुमार शर्मा का जार के साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, महासचिव सुरेश पारीक, संगठन मंत्री भंवर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं मणिमाला शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक श्रीमाल, जार जयपुर अध्यक्ष लेशिश जैन, महासचिव विशाल माथुर, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, अजमेर जार अध्यक्ष अकलेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जार पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    200 साल की हिन्दी पत्रकारिता पर पुस्तक का लोकार्पण
- वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों ने विचार रखे
​जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन किया गया। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के मीडिया स्कूल के सहयोग से प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित मोटूराम प्रसादम में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पीआईबी के एडिशनल डायटेक्टर डॉ धर्मेश भारती ने कहा कि पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस बदलते दौर में भारत सरकार भी मीडिया एवं पत्रकारों के लिए कई योजनाएं लाई है। वेलफेयर फंड में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक मदद की जा रही है। 
​ डॉ. धर्मेश भारती ने पीआईबी और डिजिटल युग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तिका पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए चेतना का कार्य करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेएनयू के वाइस चांसलर प्रो. वी सी प्रोफेसर एच एन वर्मा ने कहा कि पुस्तक मीडिया के छात्रों ओर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी। इसमें बताया गया हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास से मीडिया जगत को जानने का मौका मिलेगा। 
विशिष्ठ अतिथि पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 200 साल पहले की पत्रकारिता आजादी और देश सेवा का एक मिशन थी, जो अब धीरे-धीरे बाजारवाद में तब्दील हो रही है।मीडिया के बदलते दौर में हर स्तंभ में बदलाव और गिरावट देखने को मिल रही है।
​विशिष्ठ अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि डॉक्टर, राजनेता और पत्रकार को राष्ट्रीयता और समाज के प्रति प्रेम का होना बेहद अनिवार्य है। केवल पैसा कमाने की सोच रखने वाले लोग इन क्षेत्रों में कभी सफल नहीं हो सकते। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार 
श्याम माथुर ने कहा कि तेजी से बदलती पत्रकारिता के बीच यह किताब छात्रों और नए पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं डॉ. मौलिक शाह ने पुस्तक के बारे में बताया। पुस्तक की डिजायनिंग में सहयोग करने वाले जेएनयू छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। 
समारोह में  नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर राकेश कुमार शर्मा का जार के साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, महासचिव सुरेश पारीक, संगठन मंत्री भंवर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं मणिमाला शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक श्रीमाल, जार जयपुर अध्यक्ष लेशिश जैन, महासचिव विशाल माथुर, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, अजमेर जार अध्यक्ष अकलेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जार पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
    user_पत्रकार आशीष कोदली
    पत्रकार आशीष कोदली
    Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • मावली में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, नेताओ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र उदयपुर जिले के मावली में नगरपालिका के चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश चौधरी, जिला सह प्रभारी डिंपल राठौड़, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा,पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,देहात जिला प्रभारी ललित गुर्जर ,जिला मीडिया प्रभारी दिनेश ओदीच्य,जिला पदाधिकारी राजावत थे। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मावली के 20 वार्ड से इस बार युवाओं व पार्टी समर्पित व कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकिट दिया जाएगा।
    1
    मावली में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, नेताओ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उदयपुर जिले के मावली में नगरपालिका के चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश चौधरी, जिला सह प्रभारी डिंपल राठौड़, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा,पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,देहात जिला प्रभारी ललित गुर्जर ,जिला मीडिया प्रभारी दिनेश ओदीच्य,जिला पदाधिकारी राजावत थे। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मावली के 20 वार्ड से इस बार युवाओं व पार्टी समर्पित व कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकिट दिया जाएगा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मोकलसर में आदिवासी दिवस को लेकर भाखरडा बैल्ट की बैठक का हुआ आयोजन मोकलसर के टीकमदास जी महाराज के मंदिर में मोकलसर क्षेत्र एवं भाखरड़ा बेल्ट के भील समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में भील समाज के सभी जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    मोकलसर में आदिवासी दिवस को लेकर भाखरडा बैल्ट की बैठक का हुआ आयोजन 
मोकलसर के टीकमदास जी महाराज के मंदिर में मोकलसर क्षेत्र एवं भाखरड़ा बेल्ट के भील समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में भील समाज के सभी जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    10 hrs ago
  • फ्रेंडशिप डे पर हादसा – दो परिवारों में मातम विशाखापट्टनम तट पर दर्दनाक घटना फ्रेंडशिप डे की खुशियाँ दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुःख बन गईं। रविवार सुबह छह दोस्तों का समूह समुद्र तट पर घूमने पहुँचा। तस्वीरें खींचते समय अचानक तेज़ लहरें उठीं और सबको समुद्र की ओर खींच ले गईं। - नितु – पेड़जालरिपेट की रहने वाली युवती लहरों में बह गई। - रामु – नितु को बचाने के लिए समुद्र में उतरे, लेकिन खुद भी बाहर नहीं निकल पाए। - बाकी चार दोस्त किसी तरह किनारे तक पहुँचने में सफल रहे। पुलिस और बचाव अभियान घबराए दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बचाव दल और गज-ईतगाहक (लाइफगार्ड्स) नावों के सहारे समुद्र में उतरे और गुमशुदा युवती व युवक की तलाश शुरू की। परिवारों में शोक खुशियों के दिन पर हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फ्रेंडशिप डे की यादें अब उनके लिए हमेशा दर्दनाक रहेंगी।
    1
    फ्रेंडशिप डे पर हादसा – दो परिवारों में मातम
विशाखापट्टनम तट पर दर्दनाक घटना  
फ्रेंडशिप डे की खुशियाँ दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुःख बन गईं। रविवार सुबह छह दोस्तों का समूह समुद्र तट पर घूमने पहुँचा। तस्वीरें खींचते समय अचानक तेज़ लहरें उठीं और सबको समुद्र की ओर खींच ले गईं।  
- नितु – पेड़जालरिपेट की रहने वाली युवती लहरों में बह गई।  
- रामु – नितु को बचाने के लिए समुद्र में उतरे, लेकिन खुद भी बाहर नहीं निकल पाए।  
- बाकी चार दोस्त किसी तरह किनारे तक पहुँचने में सफल रहे।  
पुलिस और बचाव अभियान  
घबराए दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बचाव दल और गज-ईतगाहक (लाइफगार्ड्स) नावों के सहारे समुद्र में उतरे और गुमशुदा युवती व युवक की तलाश शुरू की।  
परिवारों में शोक  
खुशियों के दिन पर हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फ्रेंडशिप डे की यादें अब उनके लिए हमेशा दर्दनाक रहेंगी।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.