logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_Rohit jdv
Rohit jdv
Nirmali, Supaul•
1 day ago

More news from बिहार and nearby areas
  • ​नौहट्टा: जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की दूरगामी सोच और संगठन विस्तार की कड़ी में नौहट्टा प्रखंड के कद्दावर नेता और पंचायत समिति प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ पप्पू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संयोजक प्रशांत किशोर की सहमति से शमीम अख्तर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ​विकास पुरुष की छवि और जनसेवा का मिला सम्मान ​नौहट्टा प्रमुख के रूप में शमीम अख्तर की छवि हमेशा से एक विकासपरक और जमीन से जुड़े नेता की रही है। उनके कुशल नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। यह नियुक्ति न केवल उनके राजनीतिक कद को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह भर दिया है। ​​इस खबर के आते ही नौहट्टा समेत पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि शमीम अख्तर उर्फ पप्पू ने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से सीमांचल और कोसी क्षेत्र में जनसुराज की जड़ें और मजबूत होंगी। ​एक नई ऊर्जा के साथ बढ़ेंगे आगे ​अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए प्रमुख शमीम अख्तर ने कहा कि वे प्रशांत किशोर के विजन 'बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और रोजगार' को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके हक की आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
    1
    ​नौहट्टा: जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की दूरगामी सोच और संगठन विस्तार की कड़ी में नौहट्टा प्रखंड के कद्दावर नेता और पंचायत समिति प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ पप्पू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संयोजक प्रशांत किशोर की सहमति से शमीम अख्तर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
​विकास पुरुष की छवि और जनसेवा का मिला सम्मान
​नौहट्टा प्रमुख के रूप में शमीम अख्तर की छवि हमेशा से एक विकासपरक और जमीन से जुड़े नेता की रही है। उनके कुशल नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। यह नियुक्ति न केवल उनके राजनीतिक कद को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह भर दिया है।
​​इस खबर के आते ही नौहट्टा समेत पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि शमीम अख्तर उर्फ पप्पू ने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से सीमांचल और कोसी क्षेत्र में जनसुराज की जड़ें और मजबूत होंगी।
​एक नई ऊर्जा के साथ बढ़ेंगे आगे
​अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए प्रमुख शमीम अख्तर ने कहा कि वे प्रशांत किशोर के विजन 'बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और रोजगार' को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके हक की आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • नमस्कार आज की बात मिथिलेश कुमार के साथ। एक बेहद ही चिंताजनक खबर निकलकर सामने आ रही है नगर निगम क्षेत्र बैजनाथपुर के वार्ड नंबर 23 से जहां मनोज पासवान के पुत्र दिलचंद पासवान मारपीट की घटना को लेकर बैजनाथपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की 2 मई को सहरसा के विद्यापति चौक के बगल में बिजली विभाग के ठिकेदार में काम कर रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सहदेव पासवान, अभिषेक पासवान अपने अन्य साथी के साथ लोहे के रॉड से लैश होकर आया और जान मारने के नियत से मेरे सर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया उसके बाद मैं भागने का प्रयास किया तब तक में अभिषेक पासवान भी रॉड चला दिया जिससे मैं मौके पर ही बेहोश हो कर गिर गया। बेहोशी की हालत में मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज करवाया गया। घटना के असली कारणों का पता पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही चल पाएगा।
    1
    नमस्कार आज की बात मिथिलेश कुमार के साथ। एक बेहद ही चिंताजनक खबर निकलकर सामने आ रही है नगर निगम क्षेत्र बैजनाथपुर के वार्ड नंबर 23 से जहां मनोज पासवान के पुत्र दिलचंद पासवान मारपीट की घटना को लेकर बैजनाथपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की 2 मई को सहरसा के विद्यापति चौक के बगल में बिजली विभाग के ठिकेदार में काम कर रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सहदेव पासवान, अभिषेक पासवान अपने अन्य साथी के साथ लोहे के रॉड से लैश होकर आया और जान मारने के नियत से मेरे सर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया उसके बाद मैं भागने का प्रयास किया तब तक में अभिषेक पासवान भी रॉड चला दिया जिससे मैं मौके पर ही बेहोश हो कर गिर गया। बेहोशी की हालत में मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज करवाया गया। घटना के असली कारणों का पता पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही चल पाएगा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • मधेपुरा में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में रविवार को ऐतिहासिक पहल हुई। मधेपुरा और उदाकिशुनगंज में नवनिर्मित 10-10 कोर्ट भवन जी+5 तथा दो-दो ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर के मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर भवनों का लोकार्पण किया। उनके साथ निरीक्षी न्यायाधीश समेत कई न्यायाधीश मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं , महानिबंधक तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन से पहले मुख्य न्यायाधीश ने में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान कड़े इंतजाम किए गए। नवनिर्मित कोर्ट भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और अधिवक्ताओं व वादकारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। वहीं ई-सेवा केंद्र शुरू होने से केस की जानकारी, दस्तावेज एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएं अब आसानी से मिल सकेंगी। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्याय तक पहुंच केवल मुकदमा दाखिल करने से नहीं होती, बल्कि तब होती है जब हर नागरिक यह समझ सके कि उसके मुकदमे में क्या हो रहा है और आगे उसे क्या करना है। उन्होंने कहा कि ई-सेवा केंद्र इसी समझ को आसान और सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनिर्मित कोर्ट भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और अधिवक्ताओं व वादकारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। वहीं ई-सेवा केंद्र शुरू होने से केस की जानकारी, दस्तावेज एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएं अब आसानी से मिल सकेंगी। इस पहल से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और आम लोगों को समय पर व पारदर्शी न्याय मिलने का रास्ता और मजबूत होगा।
    4
    मधेपुरा में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में रविवार को ऐतिहासिक पहल हुई। मधेपुरा और उदाकिशुनगंज में नवनिर्मित 10-10 कोर्ट भवन जी+5 तथा दो-दो ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर के मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर भवनों का लोकार्पण किया। उनके साथ निरीक्षी न्यायाधीश समेत कई न्यायाधीश मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं , महानिबंधक तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन से पहले मुख्य न्यायाधीश ने में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान कड़े इंतजाम किए गए।
नवनिर्मित कोर्ट भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और अधिवक्ताओं व वादकारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। वहीं ई-सेवा केंद्र शुरू होने से केस की जानकारी, दस्तावेज एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएं अब आसानी से मिल सकेंगी।
इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्याय तक पहुंच केवल मुकदमा दाखिल करने से नहीं होती, बल्कि तब होती है जब हर नागरिक यह समझ सके कि उसके मुकदमे में क्या हो रहा है और आगे उसे क्या करना है। उन्होंने कहा कि ई-सेवा केंद्र इसी समझ को आसान और सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनिर्मित कोर्ट भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और अधिवक्ताओं व वादकारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। वहीं ई-सेवा केंद्र शुरू होने से केस की जानकारी, दस्तावेज एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएं अब आसानी से मिल सकेंगी। इस पहल से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और आम लोगों को समय पर व पारदर्शी न्याय मिलने का रास्ता और मजबूत होगा।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Suraj Kumar
    1
    Post by Suraj Kumar
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Rahul kumar
    1
    Post by Rahul kumar
    user_Rahul kumar
    Rahul kumar
    त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार•
    17 hrs ago
  • प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में एक मई से डिजिटल जनगणना कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। प्रखंड में कुल 195 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर लोगों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। वहीं, कार्य की निगरानी एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से 30 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।
    1
    प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में एक मई से डिजिटल जनगणना कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।
प्रखंड में कुल 195 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर लोगों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। वहीं, कार्य की निगरानी एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से 30 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।
    user_दीपक जी, प्रतापगंज
    दीपक जी, प्रतापगंज
    Local News Reporter प्रतापगंज, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
  • मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा सिंघेश्वर स्थान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा सिंघेश्वर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। पूरे रास्ते भक्तों द्वारा “हर-हर महादेव” और शिव भक्ति के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल एवं प्रबंधक भावेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह आयोजन बाबा सिंघेश्वर स्थान मेला ग्राउंड में किया जा रहा है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु एवं भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा एवं भक्ति रस का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। इस महायज्ञ में कथावाचक के रूप में राजस्थान से पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 संत श्री दिव्य मुरारी बापू जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को शिव महिमा का रसपान करा रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं आयोजक श्री घनश्याम जी महाराज एवं रामसेवक दास जी महाराज हैं। कलश यात्रा के बाद पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। शिव महापुराण की कथा, भजन-कीर्तन और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से पूरा मेला ग्राउंड गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    2
    मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा सिंघेश्वर स्थान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा सिंघेश्वर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। पूरे रास्ते भक्तों द्वारा “हर-हर महादेव” और शिव भक्ति के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल एवं प्रबंधक भावेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह आयोजन बाबा सिंघेश्वर स्थान मेला ग्राउंड में किया जा रहा है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु एवं भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि यह 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा एवं भक्ति रस का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
इस महायज्ञ में कथावाचक के रूप में राजस्थान से पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 संत श्री दिव्य मुरारी बापू जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को शिव महिमा का रसपान करा रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं आयोजक श्री घनश्याम जी महाराज एवं रामसेवक दास जी महाराज हैं।
कलश यात्रा के बाद पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। शिव महापुराण की कथा, भजन-कीर्तन और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से पूरा मेला ग्राउंड गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र से जहां सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल भवन जीविका द्वारा भाड़े पर लिया गया था जिसमें किसानों से अनाज सरकारी दरों पर खरीदा जा रहा था इससे किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य मिल रहा था। मगर सबसे बड़ा सवाल अब ये खड़ा हो रहा है की जब पेक्स अध्यक्ष के माध्यम से किसानों का गेहूं पहले ही खरीद कर लिया गया था ऐसे में किसानों के पास बेचने के लिए गेहूं बचा ही नहीं था फिर जीविका के माध्यम से इतनी बड़ी तादाद में गेहूं कहां से आ रहा था। कई लोगों के सूचना पर गौरतलब करते हुए ये बात सामने आई की किसान इससे पहले जिस अनाज व्यापारी के हाथों गेहूं बेचा था अब वही गेहूं व्यापारी से जीविका के माध्यम से लिया जा रहा है जिसका तस्वीर भी सामने आई है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है की सरकार किसान को फायदा दे रही है या व्यापारी को। आखिर जीविका द्वारा किसान की हकमारी क्यों की जा रही है और ये भी बात है की जब जीविका के माध्यम से व्यापारी से अनाज खरीदा जा रहा है तो ऐसे में किसानों के नाम पर सरकारी राशि कहां जा रही है। ये एक गंभीर मुद्दा और जांच का विषय है। फ़िलहाल इस मुद्दे पर जीविका से जुड़े अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। अब देखना है की आगे किस प्रकार की पहल की जाती है ताकि किसानों को उनका हक मिले।
    1
    खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र से जहां सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल भवन जीविका द्वारा भाड़े पर लिया गया था जिसमें किसानों से अनाज सरकारी दरों पर खरीदा जा रहा था इससे किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य मिल रहा था। मगर सबसे बड़ा सवाल अब ये खड़ा हो रहा है की जब पेक्स अध्यक्ष के माध्यम से किसानों का गेहूं पहले ही खरीद कर लिया गया था ऐसे में किसानों के पास बेचने के लिए गेहूं बचा ही नहीं था फिर जीविका के माध्यम से इतनी बड़ी तादाद में गेहूं कहां से आ रहा था। कई लोगों के सूचना पर गौरतलब करते हुए ये बात सामने आई की किसान इससे पहले जिस अनाज व्यापारी के हाथों गेहूं बेचा था अब वही गेहूं व्यापारी से जीविका के माध्यम से लिया जा रहा है जिसका तस्वीर भी सामने आई है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है की सरकार किसान को फायदा दे रही है या व्यापारी को। आखिर जीविका द्वारा किसान की हकमारी क्यों की जा रही है और ये भी बात है की जब जीविका के माध्यम से व्यापारी से अनाज खरीदा जा रहा है तो ऐसे में किसानों के नाम पर सरकारी राशि कहां जा रही है। ये एक गंभीर मुद्दा और जांच का विषय है। फ़िलहाल इस मुद्दे पर जीविका से जुड़े अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। अब देखना है की आगे किस प्रकार की पहल की जाती है ताकि किसानों को उनका हक मिले।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • प्रतापगंज प्रखंड में नेपाली नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब वर्षों से यहां रह रहे या भारतीय नागरिक से विवाह करने वाले नेपाली नागरिकों को भारतीय नागरिकता आवेदन प्रक्रिया में भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन की पहल पर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष सहायता काउंटर शुरू किए गए हैं, जहां हर गुरुवार और शुक्रवार को आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।
    1
    प्रतापगंज प्रखंड में नेपाली नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब वर्षों से यहां रह रहे या भारतीय नागरिक से विवाह करने वाले नेपाली नागरिकों को भारतीय नागरिकता आवेदन प्रक्रिया में भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन की पहल पर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष सहायता काउंटर शुरू किए गए हैं, जहां हर गुरुवार और शुक्रवार को आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।
    user_दीपक जी, प्रतापगंज
    दीपक जी, प्रतापगंज
    Local News Reporter प्रतापगंज, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.