logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।

2 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • संशोधन विधेयक गिर गया। उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया। भारत ने देख लिया। INDIA ने रोक दिया। जय संविधान।
    1
    संशोधन विधेयक गिर गया।
उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया।
भारत ने देख लिया।
INDIA ने रोक दिया।
जय संविधान।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    2 hrs ago
  • Post by DK. Kumar
    1
    Post by DK. Kumar
    user_DK. Kumar
    DK. Kumar
    Farmer Shahpur, Bhopal•
    7 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी नेता ने परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर की विवादित टिप्पणी, बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    1
    आजाद समाज पार्टी नेता ने परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर की विवादित टिप्पणी, बढ़ा विवाद
सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।”
उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” 
इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोधना में ट्रांसफार्मर हटाकर जेई पर अवैध वसूली का आरोप: किसानों से कहा—‘पैसे दो, तभी लगेगी बिजली’”कलेक्टर से शिकायत मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत गोधना से शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की उन्होंने जहां बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर बलराम पंवार पर किसानों के साथ अवैध वसूली और दबाव बनाने के आरोप लगाया हैं। बताया जा रहा है कि सेमल नाला के पास बस्तीराम करोचे के खेत में लगा ट्रांसफार्मर जेई द्वारा जबरन निकलवा लिया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने इसका विरोध किया और बिजली कनेक्शन लेने की बात कहते हुए ट्रांसफार्मर न हटाने की अपील भी की, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। किसानों का आरोप है कि जेई बलराम पंवार उनसे खुलेआम पैसे की मांग कर रहे हैं और साफ तौर पर कह रहे हैं कि “पैसे दोगे तभी ट्रांसफार्मर लगेगा।” गांव के कई किसानों—चंदन यादव, आशीष यादव, कुलदीप यादव, रामदेव और बृजलाल—के पास बिजली कनेक्शन की रसीदें भी मौजूद हैं, इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई है। इतना ही नहीं, सुमरत कुमरे नामक किसान से 21,500 रुपये लेने के बाद भी आज तक कोई रसीद नहीं दी गई। पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों का यह भी आरोप है कि जेई उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं कि “उनकी ऊपर तक पहुंच है, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” पिछले 10 दिनों से इलाके में बिजली ठप है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और वे भारी परेशानी झेल रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा, या किसानों को यूं ही शोषण का सामना करना
    1
    गोधना में ट्रांसफार्मर हटाकर जेई पर अवैध वसूली का आरोप: किसानों से कहा—‘पैसे दो, तभी लगेगी बिजली’”कलेक्टर से शिकायत 
मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत गोधना से शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की उन्होंने जहां बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर बलराम पंवार पर किसानों के साथ अवैध वसूली और दबाव बनाने के आरोप लगाया हैं।
बताया जा रहा है कि सेमल नाला के पास बस्तीराम करोचे के खेत में लगा ट्रांसफार्मर जेई द्वारा जबरन निकलवा लिया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने इसका विरोध किया और बिजली कनेक्शन लेने की बात कहते हुए ट्रांसफार्मर न हटाने की अपील भी की, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
किसानों का आरोप है कि जेई बलराम पंवार उनसे खुलेआम पैसे की मांग कर रहे हैं और साफ तौर पर कह रहे हैं कि “पैसे दोगे तभी ट्रांसफार्मर लगेगा।”
गांव के कई किसानों—चंदन यादव, आशीष यादव, कुलदीप यादव, रामदेव और बृजलाल—के पास बिजली कनेक्शन की रसीदें भी मौजूद हैं, इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई है।
इतना ही नहीं, सुमरत कुमरे नामक किसान से 21,500 रुपये लेने के बाद भी आज तक कोई रसीद नहीं दी गई।
पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
किसानों का यह भी आरोप है कि जेई उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं कि “उनकी ऊपर तक पहुंच है, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
पिछले 10 दिनों से इलाके में बिजली ठप है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और वे भारी परेशानी झेल रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा, या किसानों को यूं ही शोषण का सामना करना
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • बाइक पर घूम कर कन्नौद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सूने मकान को टारगेट कर नकबजनी चोरी करने वाली वाली गैंग का खुलासा आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस ने खंगाले लगभग 500 सीसीटीव्ही कैमरे ग्रामीण क्षेत्रों में घरो की रेकी कर करते थे, चोरी की वारदात चकमा देने के लिए करते थे हेलमेट और दो-तीन शर्ट का उपयोग 4 बरामद किया लाखों रूपये का चोरी गया मश्रुका कन्नौद,थाना कन्नौद क्षेत्र अंतर्गत 15 दिन के अंदर दिन में ग्रामीण क्षेत्रों में सुने मकानों में चोरी की वारदात होने से पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन तथा अनु विभागीय अधिकारी आदित्य तिवारी को इस प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध कार्य योजना बनाकर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था शुक्रवार शाम 5:00 बजे कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम किलोदापी तथा कलवार मैं हुई चोरी की घटना पर घटनास्थल का निरीक्षण तथा अपराधियों का रूट मैप ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे ग्रामीण क्षेत्र के 500 सीसीटीवी कैमरा के आधार पर तैयार किया गया इसके अतिरिक्त पुलिस के परंपरागत तरीकों तथा तकनीकी आधारों पर पुलिस टीम द्वारा यह पता कर लिया गया कि उक्त घटना देवास जिले के पीपलरावा के अपराधियो द्वारा की गई है पुलिस थाना कन्नौद की पुलिस टीम द्वारा कंजर डेरा पिपलरावा में दबिश दी गई परंतु आरोपी पुलिस की सूचना पाकर भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस टीम द्वारा विशाल पिता फुलसिंह उर्फ सुनिल कंजर निवासी कंजर डेरा पिपलरावा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना कन्नौद क्षेत्र के ग्राम कलवार, किलोदा पी व अन्य स्थानों पर बाइक से घूम कर ग्रामीण क्षेत्रों में जो मकान में ताला लगा होता था उसे तुरंत तोड़कर सोना चांदी की चोरी करना रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपीगण पुलिस को चकमा देने तथा पहचान छुपाने हेतु हेलमेट तथा दो-तीन शर्ट पहनते थे कुछ दूरी तय करने के बाद शर्ट वगेरा चेंज कर देते हैं परंतु पुलिस टीम को चकमा नहीं दे पाए और पकड़ में आ गए पुलिस टीम द्वारा आरोपी से लगभग 7,00000/- चोरी किया गया मशरूका बरामद किया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में उनि राहुल रावत, प्र.आर. 599 दीपक अग्निहोत्री, आर योगेन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह राजपूत व थाना पिपलरावा के उनि अरूण पिपल्दे, आर 118 अजय मालवीय, आर. 955 बलराम, आर. 416 महेन्द्र जलोदिया, आर 1030 मनोज, आर 1025 रविन्द्र सायबर सेल आरक्षक सोनू का सराहनीय योगदान रहा।
    2
    बाइक पर घूम कर कन्नौद क्षेत्र के  ग्रामीण इलाकों में
सूने मकान को टारगेट कर नकबजनी  चोरी करने वाली वाली गैंग का खुलासा
आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस ने खंगाले लगभग 500 सीसीटीव्ही कैमरे
ग्रामीण क्षेत्रों में घरो की रेकी कर करते थे, चोरी की वारदात
चकमा देने के लिए करते थे हेलमेट और दो-तीन शर्ट का उपयोग
4 बरामद किया लाखों रूपये का चोरी गया मश्रुका 
कन्नौद,थाना कन्नौद क्षेत्र अंतर्गत 15 दिन के अंदर दिन में ग्रामीण क्षेत्रों में सुने मकानों में चोरी की वारदात होने से पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन तथा अनु विभागीय अधिकारी  आदित्य तिवारी को इस प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध कार्य योजना बनाकर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था
शुक्रवार शाम 5:00 बजे कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि  पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम किलोदापी तथा कलवार मैं हुई चोरी की घटना पर घटनास्थल का निरीक्षण तथा अपराधियों का रूट मैप ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे ग्रामीण क्षेत्र के 500 सीसीटीवी कैमरा के आधार पर तैयार किया गया इसके अतिरिक्त पुलिस के परंपरागत तरीकों तथा तकनीकी आधारों पर पुलिस टीम द्वारा यह पता कर लिया गया कि उक्त घटना देवास जिले के पीपलरावा के अपराधियो द्वारा की गई है  पुलिस थाना कन्नौद की  पुलिस टीम द्वारा कंजर डेरा पिपलरावा में दबिश दी गई परंतु आरोपी पुलिस की सूचना पाकर भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस टीम द्वारा  विशाल पिता फुलसिंह उर्फ सुनिल कंजर निवासी कंजर डेरा पिपलरावा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना कन्नौद क्षेत्र के ग्राम कलवार, किलोदा पी व अन्य स्थानों पर बाइक से घूम कर ग्रामीण क्षेत्रों में जो मकान में ताला लगा होता था उसे तुरंत तोड़कर सोना चांदी की चोरी करना  रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपीगण पुलिस को चकमा देने तथा पहचान छुपाने हेतु हेलमेट तथा दो-तीन शर्ट पहनते थे कुछ दूरी तय करने के बाद शर्ट वगेरा चेंज कर देते हैं परंतु पुलिस टीम को चकमा नहीं दे पाए और पकड़ में आ गए  पुलिस टीम द्वारा आरोपी से लगभग 7,00000/- चोरी किया गया मशरूका बरामद किया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि राहुल रावत, प्र.आर. 599 दीपक अग्निहोत्री, आर योगेन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह राजपूत व थाना पिपलरावा के उनि अरूण पिपल्दे, आर 118 अजय मालवीय, आर. 955 बलराम, आर. 416 महेन्द्र जलोदिया, आर 1030 मनोज, आर 1025 रविन्द्र सायबर सेल आरक्षक सोनू का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • घोड़ाडोंगरी के पास रहस्यमयी हादसा: अज्ञात शख्स की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत, पहचान बनी बड़ी पहेली” बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से एक रहस्यमयी और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरूवार देर रात करीब 9 बजे एक लगभग 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उसे घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे तुरंत बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शुक्रवार तड़के जिला अस्पताल में भर्ती इस अज्ञात व्यक्ति की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को बैतूल जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। हैरानी की बात यह है कि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। न तो उसके पास कोई पहचान पत्र मिला और न ही कोई ऐसा सुराग, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं—यह सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं या इससे जुड़ी कोई जानकारी रखते हैं, तो तत्काल अस्पताल चौकी पुलिस, बैतूल से संपर्क करें। पहचान होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई यही जानना चाहता है—आखिर कौन है ये अज्ञात शख्स, और कैसे हुई इसकी मौत?
    1
    घोड़ाडोंगरी के पास रहस्यमयी हादसा: अज्ञात शख्स की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत, पहचान बनी बड़ी पहेली”
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से एक रहस्यमयी और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरूवार देर रात करीब 9 बजे एक लगभग 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उसे घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे तुरंत बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
शुक्रवार तड़के जिला अस्पताल में भर्ती इस अज्ञात व्यक्ति की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को बैतूल जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।
हैरानी की बात यह है कि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। न तो उसके पास कोई पहचान पत्र मिला और न ही कोई ऐसा सुराग, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं—यह सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं या इससे जुड़ी कोई जानकारी रखते हैं, तो तत्काल अस्पताल चौकी पुलिस, बैतूल से संपर्क करें। पहचान होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई यही जानना चाहता है—आखिर कौन है ये अज्ञात शख्स, और कैसे हुई इसकी मौत?
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • ग्राम गूजरखेड़ी निवासी 18 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी सोहागपुर के ग्राम गूजरखेड़ी में एक युवक की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे पिता कारेलाल मालवीय (18 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    ग्राम गूजरखेड़ी निवासी 18 वर्षीय युवक की जहरीला  पदार्थ सेवन करने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सोहागपुर के ग्राम गूजरखेड़ी में एक युवक की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे पिता कारेलाल मालवीय (18 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    2
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.