logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमानत पर छूटे आरोपियों द्वारा गवाह को धमकी देने का आरोप हत्या मामले के गवाह को धमकी देने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू वाराणसी। वर्ष 2019 के हुकुलगंज स्थित जूता कारोबारी अरविंद हत्याकांड से जुड़े एक गवाह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गवाह का आरोप है कि दिनांक 1 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5 बजे, मामले में जमानत पर रिहा चल रहे आरोपी उसके घर पहुंचे और आगामी 9 फरवरी को न्यायालय में गवाही न देने की चेतावनी दी। गवाह के अनुसार, आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि उसने अदालत में बयान दिया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गनीमत यह रही कि गवाह के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कुछ लोग घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें गवाह ने आरोपी के रूप में पहचाना है। यह वीडियो अब पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मौके पर पहुंचने के दौरान आसपास लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर वे बिना किसी अप्रिय घटना के वहां से चले गए। घटना के बाद गवाह और उसके परिवार ने असुरक्षा की भावना जताई है। इस संबंध में गवाह ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना लालपुर–पांडेयपुर प्रभारी ने भी प्रकरण को गंभीर बताते हुए जांच शुरू होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में हुकुलगंज क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान जूता कारोबारी अरविंद ने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ युवक लौटे और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपियों के जमानत पर बाहर होने और गवाह को धमकी दिए जाने के आरोपों ने एक बार फिर मामले को चर्चा में ला दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

2 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
2 hrs ago

जमानत पर छूटे आरोपियों द्वारा गवाह को धमकी देने का आरोप हत्या मामले के गवाह को धमकी देने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू वाराणसी। वर्ष 2019 के हुकुलगंज स्थित जूता कारोबारी अरविंद हत्याकांड से जुड़े एक गवाह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गवाह का आरोप है कि दिनांक 1 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5 बजे, मामले में जमानत पर रिहा चल रहे आरोपी उसके घर पहुंचे और आगामी 9 फरवरी को न्यायालय में गवाही न देने की चेतावनी दी। गवाह के अनुसार, आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि उसने अदालत में बयान दिया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गनीमत यह रही कि गवाह के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कुछ लोग घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें गवाह ने आरोपी के रूप में पहचाना है। यह वीडियो अब पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मौके पर पहुंचने के दौरान आसपास लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर वे बिना किसी अप्रिय घटना के वहां से चले गए। घटना के बाद गवाह और उसके परिवार ने असुरक्षा की भावना जताई है। इस संबंध में गवाह ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना लालपुर–पांडेयपुर प्रभारी ने भी प्रकरण को गंभीर बताते हुए जांच शुरू होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में हुकुलगंज क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान जूता कारोबारी अरविंद ने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ युवक लौटे और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपियों के जमानत पर बाहर होने और गवाह को धमकी दिए जाने के आरोपों ने एक बार फिर मामले को चर्चा में ला दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • user_Kaliprasad
    Kaliprasad
    Sadar, Varanasi
    👏
    50 min ago
More news from Varanasi and nearby areas
  • वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग में चार कारतूस बरामद, यात्री ने लाइसेंस दिखाया; भूलवश साथ होने की बात स्वीकारी वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बैगेज स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को विमान में सवार होने से रोकते हुए पूछताछ की। घटना शाम करीब 05:10 बजे की बताई जा रही है। बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र (ग्राम चौकियां) निवासी 55 वर्षीय मंजूर आलम स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-330 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंड बैग की तलाशी लेने पर 32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। कारतूस मिलने की सूचना पर सीआईएसएफ ने तत्काल फूलपुर थाना पुलिस को अवगत कराया। पूछताछ के दौरान यात्री ने बताया कि उसके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और कारतूस अनजाने में बैग में रह गए थे। फूलपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें शस्त्र लाइसेंस वैध पाया गया। यात्री ने अपनी गलती स्वीकार की है। बरामद कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है।
    1
    वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग में चार कारतूस बरामद, यात्री ने लाइसेंस दिखाया; भूलवश साथ होने की बात स्वीकारी
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बैगेज स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को विमान में सवार होने से रोकते हुए पूछताछ की।
घटना शाम करीब 05:10 बजे की बताई जा रही है। बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र (ग्राम चौकियां) निवासी 55 वर्षीय मंजूर आलम स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-330 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंड बैग की तलाशी लेने पर 32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
कारतूस मिलने की सूचना पर सीआईएसएफ ने तत्काल फूलपुर थाना पुलिस को अवगत कराया। पूछताछ के दौरान यात्री ने बताया कि उसके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और कारतूस अनजाने में बैग में रह गए थे।
फूलपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें शस्त्र लाइसेंस वैध पाया गया। यात्री ने अपनी गलती स्वीकार की है। बरामद कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    51 min ago
  • जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के पुरेव गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाउंड्री वॉल टूटने और गेट न होने से आवारा छोटा पशु के आतंक से स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में पशुओं के तमाम गोबरों से गंदगी और कूड़ा दिख रहा है चारो बगल सबसे बड़ी बात यह है कि इस गंदगी और कूड़ा में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ बैठकर मरीजों को देते हैं दवा ऐसे में बड़ा सवाल मरीज ठीक होने के बजाय मरीज और गंदगी से हो सकते हैं बीमार
    1
    जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के पुरेव गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाउंड्री वॉल टूटने और गेट न होने से आवारा छोटा पशु के आतंक से स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में  पशुओं के तमाम गोबरों से गंदगी और कूड़ा दिख रहा है चारो बगल सबसे बड़ी बात यह है कि इस गंदगी और कूड़ा में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ बैठकर मरीजों को देते हैं दवा ऐसे में बड़ा सवाल मरीज ठीक होने के बजाय मरीज और गंदगी से हो सकते हैं बीमार
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आधार कार्ड अपडेट।
    1
    आधार कार्ड अपडेट।
    user_Priyanshu
    Priyanshu
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • अजय सामाजिक सेवा समिति के नेतृत्व में SRS कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
    1
    अजय सामाजिक सेवा समिति के नेतृत्व में SRS कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भदोही। जनपद में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा जिला शवगृह में नवनिर्मित पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल का विधिवत उद्घाटन किया गया। निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव के नेतृत्व में संचालित इस सेल के माध्यम से अब पोस्टमार्टम की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। इससे विशेष रूप से दहेज मृत्यु, पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु तथा अन्य संदिग्ध और संवेदनशील मामलों में साक्ष्यों की विश्वसनीयता और मजबूती सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी से जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की शंका या विवाद की संभावना कम होगी। आवश्यकतानुसार इन वीडियो साक्ष्यों को न्यायालय अथवा संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को बल मिलेगा। नवस्थापित सेल अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम एवं आधुनिक वीडियोग्राफी उपकरणों से सुसज्जित है। डिजिटल माध्यम से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है, जिससे साक्ष्यों का सुव्यवस्थित संरक्षण संभव हो सके। पुलिस अधीक्षक भदोही ने सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, तकनीकी दक्षता बनाए रखने तथा साक्ष्यों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल को जनपद में न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    1
    भदोही। जनपद में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा जिला शवगृह में नवनिर्मित पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल का विधिवत उद्घाटन किया गया।
निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव के नेतृत्व में संचालित इस सेल के माध्यम से अब पोस्टमार्टम की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। इससे विशेष रूप से दहेज मृत्यु, पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु तथा अन्य संदिग्ध और संवेदनशील मामलों में साक्ष्यों की विश्वसनीयता और मजबूती सुनिश्चित की जा सकेगी।
अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी से जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की शंका या विवाद की संभावना कम होगी। आवश्यकतानुसार इन वीडियो साक्ष्यों को न्यायालय अथवा संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को बल मिलेगा।
नवस्थापित सेल अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम एवं आधुनिक वीडियोग्राफी उपकरणों से सुसज्जित है। डिजिटल माध्यम से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है, जिससे साक्ष्यों का सुव्यवस्थित संरक्षण संभव हो सके।
पुलिस अधीक्षक भदोही ने सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, तकनीकी दक्षता बनाए रखने तथा साक्ष्यों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस पहल को जनपद में न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • dedicate to army 🪖 and police. all india content no 9559811276
    1
    dedicate to army 🪖 and police. all  india  content no 9559811276
    user_Rony Roy singer Varanasi
    Rony Roy singer Varanasi
    Singer सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by @karanBhaskar
    1
    Post by @karanBhaskar
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    4 hrs ago
  • हत्या मामले के गवाह को धमकी देने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू वाराणसी। वर्ष 2019 के हुकुलगंज स्थित जूता कारोबारी अरविंद हत्याकांड से जुड़े एक गवाह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गवाह का आरोप है कि दिनांक 1 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5 बजे, मामले में जमानत पर रिहा चल रहे आरोपी उसके घर पहुंचे और आगामी 9 फरवरी को न्यायालय में गवाही न देने की चेतावनी दी। गवाह के अनुसार, आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि उसने अदालत में बयान दिया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गनीमत यह रही कि गवाह के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कुछ लोग घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें गवाह ने आरोपी के रूप में पहचाना है। यह वीडियो अब पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मौके पर पहुंचने के दौरान आसपास लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर वे बिना किसी अप्रिय घटना के वहां से चले गए। घटना के बाद गवाह और उसके परिवार ने असुरक्षा की भावना जताई है। इस संबंध में गवाह ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना लालपुर–पांडेयपुर प्रभारी ने भी प्रकरण को गंभीर बताते हुए जांच शुरू होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में हुकुलगंज क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान जूता कारोबारी अरविंद ने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ युवक लौटे और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपियों के जमानत पर बाहर होने और गवाह को धमकी दिए जाने के आरोपों ने एक बार फिर मामले को चर्चा में ला दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    हत्या मामले के गवाह को धमकी देने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
वाराणसी। वर्ष 2019 के हुकुलगंज स्थित जूता कारोबारी अरविंद हत्याकांड से जुड़े एक गवाह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गवाह का आरोप है कि दिनांक 1 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5 बजे, मामले में जमानत पर रिहा चल रहे आरोपी उसके घर पहुंचे और आगामी 9 फरवरी को न्यायालय में गवाही न देने की चेतावनी दी।
गवाह के अनुसार, आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि उसने अदालत में बयान दिया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गनीमत यह रही कि गवाह के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कुछ लोग घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें गवाह ने आरोपी के रूप में पहचाना है। यह वीडियो अब पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के मौके पर पहुंचने के दौरान आसपास लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर वे बिना किसी अप्रिय घटना के वहां से चले गए। घटना के बाद गवाह और उसके परिवार ने असुरक्षा की भावना जताई है।
इस संबंध में गवाह ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना लालपुर–पांडेयपुर प्रभारी ने भी प्रकरण को गंभीर बताते हुए जांच शुरू होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि अगस्त 2019 में हुकुलगंज क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान जूता कारोबारी अरविंद ने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ युवक लौटे और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
वर्तमान में आरोपियों के जमानत पर बाहर होने और गवाह को धमकी दिए जाने के आरोपों ने एक बार फिर मामले को चर्चा में ला दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.