Shuru
Apke Nagar Ki App…
छपारा में आधी रात वारदात: बाड़ी में खड़े ट्रैक्टर को किया आग के हवाले, दहशत में ग्रामीण
BS News Network
छपारा में आधी रात वारदात: बाड़ी में खड़े ट्रैक्टर को किया आग के हवाले, दहशत में ग्रामीण
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- कव्वाली की रात और इबादत का दिन, उर्स में दिखेगा अद्भुत नज़ारा अकीदतमंदों से शामिल होने की अपील1
- आयुष्मान भारत के पात्रो को अब नहीं लगाना पड़ेगा ओपीडी की लंबी कतारें करना होगा ये, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज1
- चौरई के रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। विद्यालय की छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है1
- कटंगी वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की 7 वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका गोंदिया में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे के आसपास की है।1
- *बांद्रा गाँव के एक घर में भीषण आग* *गांव वालों ने आग पर पाया काबू, जब तक घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख* अमरवाड़ा - ग्राम बांद्रा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आशा पति रामभरोस कमरे के घर में नरवाई (पराली) की वजह से भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में सब कुछ तबाह कर दिया। इस आगजनी की घटना में घर का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि घर में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस घर में महिला निवास करती थी, वहां करीब 8 एकड़ की फसल काटकर एकत्रित करके रखी गई थी। अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को भी राख में बदल दिया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। यह हादसा एक बार फिर नरवाई जलाने की खतरनाक परंपरा पर सवाल खड़े करता है, जिससे हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। *प्रशासन से मांग:* ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।4
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा1
- *पानी के लिए तरस रहे लोग: लगातार शिकायतों के बाद भी नहीं आ रहे नल, जिम्मेदार बेपरवाह* सिंगोड़ी: क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नल नहीं आने से परेशान ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं और अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, फिर भी जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। कई-कई दिन बीतने के बाद जब नल आते भी हैं तो समय पर नहीं और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता। पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल नल योजना के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाए और लापरवाह कर्मचारियों-अधिकारियों पर कार्रवाई हो। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- हज़रत फूल शाह मियाँ का 80वां उर्स,उर्स में गूंजेगी इबादत और कव्वाली, चमन टेकरी में खास आयोजन1