Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलिया पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, बिना परमिट के दौड़ रहीं 40 ट्रालियों में से एक सीज पलिया पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, बिना परमिट के दौड़ रहीं 40 ट्रालियों में से एक सीज
निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
पलिया पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, बिना परमिट के दौड़ रहीं 40 ट्रालियों में से एक सीज पलिया पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, बिना परमिट के दौड़ रहीं 40 ट्रालियों में से एक सीज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पलिया (खीरी)। क्षेत्र में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। अतरिया क्षेत्र में बिना परमिट के करीब 40 ट्रैक्टर-ट्रालियां अवैध खनन में लगी होने की चर्चा के बीच बुधवार को पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, वसारत पुत्र मुकद्दर की ट्रैक्टर-ट्राली अतरिया गांव में बालू उतार रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन को कोतवाली ले आई है, जहां उसे खड़ा करा दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में चर्चा है कि बिना किसी वैध परमिट के दर्जनों ट्रालियां लगातार बालू का परिवहन कर रही हैं, जिससे राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती से जांच करे तो अवैध खनन के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में खलबली मची हुई है।1
- क्या इस आर्मी की बात सच में सही है अगर ईरान से भारत का युद्ध हुआ तो क्या भारत के ये रोने वाले भारत के साथ होंगे या ईरान के साथ सोचने वाली बात है ,, क्या इस आर्मी की बात सच में सही है अगर ईरान से भारत का युद्ध हुआ तो क्या भारत के ये रोने वाले भारत के साथ होंगे या ईरान के साथ सोचने वाली बात है ,,1
- लखीमपुर खीरी:एडिशनल एसपी पवन गौतम ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा जनपद में विशेष ‘ट्रैक एंड ड्राइव’ अभियान चलाया जा रहा है। सभी नागरिकों से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरे जनपद को जोनवार 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।प्रशासन की ओर से सभी जनपदवासियों से अनुरोध है कि आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।1
- यह वीडियो हैदराबाद में एक निर्माणाधीन स्टील फ्लाईओवर/पुल साइट का है, रिपोर्ट्स के अनुसार यह संतोष नगर क्षेत्र का मामला है। वीडियो में दो मजदूर ऊंचाई पर चलती ट्रैफिक के ऊपर बेहद संकरे स्टील गर्डरों पर चलते नजर आ रहे हैं। एक मजदूर कंधे पर लंबी लोहे या लकड़ी की बीम उठाए बिना किसी सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट या सेफ्टी लाइन के संतुलन बनाते हुए चल रहा है, जबकि दूसरा मजदूर सामग्री को सही जगह पर लगाने में उसकी मदद कर रहा है।1
- *होली पर्व को सौहार्दपूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने एवं पुलिस प्रबंधन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री पवन गौतम की बाइट*1
- लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के केशवापुर में नशे की हालत में एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसका हाथ कटकर दूर जा गिरा।1
- पलिया नगर में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही गलियों, मोहल्लों और बाजारों में रंग और गुलाल की बौछारें देखने को मिलीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने ढोलक की थाप और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। युवाओं की टोलियां हाथों में रंग-गुलाल लिए सड़कों पर निकलीं और “होली है” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने भी घरों और मोहल्लों में पारंपरिक गीत गाकर पर्व की खुशियों को साझा किया। होली के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर गले मिलकर मुंह मीठा कराया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने शीतल पेय और मिठाइयों की व्यवस्था भी की, जिससे त्योहार की मिठास और बढ़ गई। कुल मिलाकर पलिया में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। रंगों की मस्ती और आपसी प्रेम ने पूरे नगर को एकता के रंग में रंग दिया।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- गोला गोकर्णनाथ में होली से पहले एक युवक का फूहड़ प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। अरविंद नामक युवक ने बीच चौराहे पर अर्धनग्न अवस्था में शराब के पैग बनाते हुए वीडियो तैयार किया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में युवक के सामने शराब की बोतल, सोडा, पानी और गिलास साफ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, पृष्ठभूमि में “होली खेले रघुवीरा” जैसा गीत चल रहा है, जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का अशोभनीय प्रदर्शन न केवल सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौती जैसा है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।1