अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, बिना परमिट के दौड़ रहीं 40 ट्रालियों में से एक सीज पलिया (खीरी)। क्षेत्र में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। अतरिया क्षेत्र में बिना परमिट के करीब 40 ट्रैक्टर-ट्रालियां अवैध खनन में लगी होने की चर्चा के बीच बुधवार को पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, वसारत पुत्र मुकद्दर की ट्रैक्टर-ट्राली अतरिया गांव में बालू उतार रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन को कोतवाली ले आई है, जहां उसे खड़ा करा दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में चर्चा है कि बिना किसी वैध परमिट के दर्जनों ट्रालियां लगातार बालू का परिवहन कर रही हैं, जिससे राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती से जांच करे तो अवैध खनन के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में खलबली मची हुई है।

- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- मोहम्मदी खीरी मेहंदी बाग तालाब के पास एक झोपड़ी पड़ी थी जिसमें मछली पालन से चौकीदार रहते थे उसमें तमाम सामान रखा था जानकारी करने पर पता चला कि एक दर्जन अधिक हुड़दंग करने वाले लड़के आए पहले तो झगड़ा हुआ उसके बाद चले गए फिर दोबारा पुनः आने पर झोपड़ी में आग लगा दी अपरा तफरी का माहौल पुलिस मौके पर मौजूद भारी संख्या में भीड़ एकत्रित1
- होलिका दहन को लेकर अभद्र टिप्पणी से सनातन प्रेमियों में आक्रोश धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी से जनता में रोष पूजा गांव निवासी एक व्यक्ति ने किया सनातन धर्म की संस्कृति का अपमान दो समुदायों को आपस में लड़ाने की फिराक में सनातन विरोधी, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल मामला थाना फूलबेहड़ क्षेत्र का है1
- ya ghatna Fatehpur Lakhimpur khiri ki Hai Jo vyakti bahut hi buri tarike se Gali de raha hai aur Marne ka prayas Kiya Hai jiska ek pair bahut hi Gambhir Roop se samasya hai1
- यूपी: बस्ती जिले में एक सिरफिरा घर में घुसा और 12वी की छात्रा को दो गोली मारी। सिरफिरे ने एक गोली सिर और दूसरी गोली सीने में मारी। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी मुकदमेंबाजी का निकलकर आ रहा है।1
- पलिया पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, बिना परमिट के दौड़ रहीं 40 ट्रालियों में से एक सीज1
- हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का पर्व, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लखीमपुर खीरी में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल और अबीर लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं, वहीं होलियारों की टोलियां डीजे की धुन पर झूमती नजर आ रही हैं। त्योहार को देखते हुए जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है और अलग-अलग क्षेत्रों में टोलियों के साथ पुलिस के जवान मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1