आईटीआई पलवल में नशा निषेध जागरूकता सेमिनार आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश* *-जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ रहे मुख्य अतिथि* *-रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी किए वितरित पलवल/माथुर : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी तथा महासचिव डा. सुनील कुमार के निर्देशन में जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता और सचिव महेश गुप्ता की देखरेख में बुधवार को आईटीआई पलवल में मादक पदार्थों के सेवन निषेध विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में महाविद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मधुबन से इंस्पेक्टर डा. अशोक वर्मा ने नशे के विभिन्न प्रकार, इसके समाज में फैलने के तरीके तथा युवाओं पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर-1933 पर की जा सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ नशा विरोधी अभियानों से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। सरकारी अस्पताल पलवल की मनोचिकित्सक डॉ. मधु डागर ने बताया कि नशे की लत से ग्रस्त लोगों के लिए सरकारी अस्पताल पलवल में काउंसलिंग और दवाओं के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लोगों को नशे से मुक्ति दिलाने में मदद मिलती है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश गुप्ता ने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए आमजन को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के जीवन में आर्थिक, सामाजिक और कानूनी समस्याएं पैदा करता है। इससे परिवार टूटते हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है और अपराध तथा घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ती हैं। डॉ. मयंक ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति केवल खुद को ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार को भी गरीबी और संकट की स्थिति में धकेल देता है। वहीं जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ हमारे सपनों को समाप्त कर देते हैं। उन्होंने कहा कि डीईएडी का अर्थ है - ड्रग एंड ऑल ड्रीम्स इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए। पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार यादव ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार, समाज और देश सभी के लिए हानिकारक है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। *-बॉक्स:-* *-रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन, 50 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान :* *-दो दिन तक चलेगा रक्तदान शिविर* इसी कड़ी में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और बैज देकर सम्मानित किया। *बॉक्स:-* *-56 दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए सहायक उपकरण* इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए सहायक उपकरण भी वितरित किए गए, जिसमें बैंत, कान की मशीन, व्हील चेयर आदि सहायक उपकरण शामिल हैं। जिला रेडक्रॉस सचिव ने बताया कि 40 प्रतिशत से कम दिव्यांगता रखने वाले व्यक्ति को बैटरी वाली ट्राई साइकिल प्राप्त करने के लिए नवादा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने मुख्य अतिथि और सभी वक्ताओं तथा प्रतिभागियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल से अंजलि भयाना, अनीता, हेमवती, अशोक, ऊषा, हरबंश, सूर्यकांत, आरती मौर्य, सुनैना, भूरी, सुमित सहित अन्य अध्यापकों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा। 000

- Post by माथुर पत्रकार1
- पलवल आगामी जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आज लघु सचिवालय पलवल में जिला अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त पलवल डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह द्वारा दिया गया, जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसका पहला चरण 10 और 11 मार्च को दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया, नियमों और डिजिटल माध्यम से होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को जिले में व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। जनगणना की बेसिक जानकारी और कानूनी प्रावधानों पर दिया गया जोर प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों को सबसे पहले जनगणना से संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान की गई। इसमें जनगणना की बेसिक डेफिनिशन, उसके उद्देश्य तथा जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और आवासीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और कानूनों के तहत किया जाता है, जिनका पालन करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होता है। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना के दौरान प्राप्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय होती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से होगा जनगणना कार्य का डिजिटल प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य के प्रबंधन के लिए विकसित किए गए सीएमएमएस पोर्टल (जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि आने वाली जनगणना में डिजिटल तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा और अधिकांश कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगे चलकर गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) के प्रशिक्षण, हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग से संबंधित कार्यों तथा अन्य जनगणना गतिविधियों का प्रबंधन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इन सभी कार्यों का संचालन और निगरानी चार्ज अधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि जनगणना के डिजिटल स्वरूप को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में जब जनगणना का कार्य शुरू हो तो इसे सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जिले में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान जिला एवं प्रभार अधिकारियों ने मौजूद रहकर ट्रेनिंग ली।1
- गदपुरी टोल प्लाजा के पास बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा... विधानसभा में विधायक रघुबीर तेवतिया की मांग पर मुख्यमंत्री की मंजूरी पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा विधानसभा सत्र में उठाए गए मुद्दे के बाद पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए बस अड्डा बनाने की स्वीकृति दे दी। विधानसभा में विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि National Highway 19 पर पलवल से बल्लभगढ़ तक लगभग 20 किलोमीटर का क्षेत्र पृथला विधानसभा के अंतर्गत आता है। इस मार्ग पर आल्हापुर, बघौला, पृथला, सीकरी और झाडसेंतली जैसे बड़े फ्लाईओवर बन चुके हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसें पुलों के ऊपर से गुजर जाती हैं, जिसके कारण नीचे बसे गांवों के बस स्टॉप पर बसें नहीं रुक पातीं और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने मांग रखी कि रोडवेज बसों को पुलों के नीचे से चलाया जाए ताकि आसपास के लगभग 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिल सके और वे आसानी से फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों तक यात्रा कर सकें। साथ ही उन्होंने पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास गदपुरी में हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा बनाए जाने की मांग भी रखी। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में खड़े होकर बस अड्डा बनाने की मंजूरी दे दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। सरकार की ओर से विकास एवं पंचायत मंत्री ने भी आश्वासन दिया कि हाईवे पर बने पुलों के पास हरियाणा रोडवेज के इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि बसों का संचालन पुलों के नीचे से कराया जा सके और गांवों के यात्रियों को सुविधा मिल सके। विधायक रघुबीर तेवतिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह विपक्ष के विधायक जरूर हैं, लेकिन जनता ने उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुना है। इसलिए वह जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।3
- बढ़ा महेशपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, एक दर्जन घायल . . . . #palwaliya________♠️♠️ #hodal #news #faridabad #ncrnews1
- मेवात में बनी नल्हड मेडिकल कॉलेज में, उस तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही, जिस तरह मिलने का हक है !1
- Mewat- मेघालय पुलिस की गोली लगने से तारीफ मेवाती घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती... - अभी हालात में बताया जा रहा सुधार। #mewatireel #महापंचायत #mewati #highlights #मेवाती #mewativiral Ch. Aftab Ahmed Engineer Mamman Khan MLA CMO Haryana Hidayat Khan Choudhary Rahish Khan Mla Punhana Mohammad Ilyas1
- पनेहड़ा खुर्द में मनाया गया ब्रिगेडियर चंदन सिंह का 112वां जन्मदिन । फरीदाबाद जिले के गांव पनेहड़ा खुर्द में वीर सैनिक ब्रिगेडियर चंदन सिंह का 112वां जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने देश की समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद ब्रिगेडियर चंदन सिंह के चित्र पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और वक्ताओं ने ब्रिगेडियर चंदन सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि ब्रिगेडियर चंदन सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन के उपलक्ष्य में जलपान और भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेमचंद प्रसाद, पूर्व सरपंच मानिकचंद, समाजसेवी नानक चंद, एसीपी राजेश लोहान, दक्षिणा शर्मा, धैर्य डालचंद और पार्षद संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ब्रिगेडियर चंदन सिंह को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- Post by माथुर पत्रकार1