Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dinesh Kumar
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dinesh Kumar1
- सुजानपुर इंजीनियर नरेंद्र ठाकुर ने आज जारी बयान में कहा कि मेले से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब “कुर्सी खरीद घोटाला” सामने आ रहा है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या महंगी कुर्सियों की खरीद के लिए उपयोग किया गया धन केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को प्राप्त राशि से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को सम्मानित करने के प्रयास का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि इस कार्यक्रम में खर्च की गई राशि का स्रोत क्या है। संबंधित विधायक यह बताएं कि क्या यह धन उनकी विधायक निधि से आया है ? प्रदेश सरकार से प्राप्त हुआ है? या फिर केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास हेतु भेजी गई राशि का उपयोग विकास खंड कार्यालय अधिकारी द्वारा गलत तरीके डाइवर्ट कर किया गया है। नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि यदि पंचायतों के विकास के लिए आए धन को गैर-संवैधानिक तरीके से ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के माध्यम से महंगी दरों पर कुर्सियां खरीदने में लगाया गया है, तो यह निंदनीय है और गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी हैं, तो जिला प्रशासन को स्वयं संज्ञान लेते हुए जांच बैठानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सुजानपुर की जनता के विकास के लिए आया धन किसी भी प्रकार के घोटाले में उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करती है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो। सुजानर विधायक को राजिंदर राणा जी जिंन्होने 7 बार सुजानपुर के महिला मंडलो को अपनी निजी पूजी से सन्मानीत किया व अब 8वी बार महिला मण्डलो को सन्मानीत किया जा रहा विधायक सुजानपुर रणजीत सिंह बताये यें पैसा आपनें दो तनख्वाह से हैँ या विधायक निधि या केंदर सरकार के 15 वित्त आयोग द्वारा आये पैसे को डाइवर्ट किया गया वह पैसा हैँ.1
- मैं ब्यास देव ठाकुर आप सभी से साफ और सीधे शब्दों में कहना चाहता हूँ — अब समय आ गया है कि पंचायत में ढिलाई, लापरवाही और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाए। हमारी पंचायत का हक किसी की जागीर नहीं है, यह जनता की अमानत है — और इस अमानत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मेरी स्पष्ट चेतावनी और अपील है: पंचायत के पैसे पर किसी की नजर नहीं पड़ेगी विकास कार्यों में देरी और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी जो गांव के विकास में बाधा बनेगा, उसे जनता जवाब देगी हर निधि का एक-एक रुपया जनता के काम पर खर्च होगा हमारा नारा है — “न रुकेंगे, न झुकेंगे — पंचायत का हक लेकर रहेंगे!” 💪 अब पंचायत में सिर्फ बातें नहीं, काम होगा, हिसाब होगा और परिणाम दिखेगा। हर गली में सड़क बनेगी, हर घर तक सुविधा पहुंचेगी, हर वार्ड में विकास की रोशनी जलेगी। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ — एकजुट हो जाइए, जागरूक बनिए और पंचायत के विकास की इस लड़ाई में मेरे साथ खड़े रहिए। याद रखिए: जो पंचायत के हक को रोकेगा, उसे जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा। अब बदलाव नहीं, बल्कि जोरदार बदलाव होगा — और ध्वाली पंचायत विकास की नई मिसाल बनेगी! 🚩🔥 आपका अपना ब्यास देव ठाकु1
- घुमारवीं (बिलासपुर), मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा4
- 📍 घेराबल करसाल मेले में स्थानीय लड़कियों ने कुश्ती के अखाड़े में दिखाया अपना ज़बरदस्त दम। गांव करसाल की जिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और पूरे इलाके का नाम रोशन किया। 💪 यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक संदेश है — लड़कियां किसी से कम नहीं! 👏 जिया को जीत की ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। #BreakingNews #Dangal #GirlPower #VillagePride #Kushti #Inspiration1
- जिला ऊना मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीपक कमल में रविवार को भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की रणनीति और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। बैठक के दौरान विधायक सत्ती ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पश्चिम बंगाल में दिए बयान पर तीखा पलटवार किया। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों के रुख पर भी सवाल उठाते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरा।1
- हिमाचल एंट्री टैक्स मामले में नए अपडेट के बारे में नंगल में प्रेस कॉन्फ्रेंस |1
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण घुमारवीं (बिलासपुर), 18 अप्रैल: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सकों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।2