Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर घर तिरंगा 🇮🇳 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हजारों हाथों में एक ही तिरंगा, एक ही आवाज - भारत माता की जय! यह रैली देशभक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक बनी। आइए, हम सब मिलकर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की आन-बान-शान को ऊंचा रखें।
यश भारत
हर घर तिरंगा 🇮🇳 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हजारों हाथों में एक ही तिरंगा, एक ही आवाज - भारत माता की जय! यह रैली देशभक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक बनी। आइए, हम सब मिलकर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की आन-बान-शान को ऊंचा रखें।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छिंदवाड़ा में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसके चलते नूरी मस्जिद के समीप नए कब्रिस्तान के पास अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी की दुकान से एक ट्राली अतिक्रमण जब्त किया गया वही 24 घंटे मे बाकी बचा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे किंतु कबड्डी के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके द्वारा 30 फीट की रोड पर 15 फीट तक अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसकी शिकायत लंबे समय से निगम को प्राप्त हो रही थी जिसको तत्काल कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण दस्ता को निर्देश दिए और नए कब्रिस्तान के पास से अतिक्रमण मुक्त करवाया अब देखना होगा कि अतिक्रमण दस्ता मॉनिटरिंग करके क्षेत्र से हमेशा के लिए अतिक्रमण मुक्त करवाता है या नहीं या फिर कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रहेगी छिंदवाड़ा में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसके चलते नूरी मस्जिद के समीप नए कब्रिस्तान के पास अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी की दुकान से एक ट्राली अतिक्रमण जब्त किया गया वही 24 घंटे मे बाकी बचा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे किंतु कबड्डी के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके द्वारा 30 फीट की रोड पर 15 फीट तक अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसकी शिकायत लंबे समय से निगम को प्राप्त हो रही थी जिसको तत्काल कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण दस्ता को निर्देश दिए और नए कब्रिस्तान के पास से अतिक्रमण मुक्त करवाया अब देखना होगा कि अतिक्रमण दस्ता मॉनिटरिंग करके क्षेत्र से हमेशा के लिए अतिक्रमण मुक्त करवाता है या नहीं या फिर कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रहेगी3
- किसानो के खेतो मे लगे स्मार्ट मीटर से बिल की वसूली बंद करने और अन्य समस्याओ को लेकर सौपा ज्ञापन chhindwara आज भैय्याजी शिवारे, बबला पटेल के नेतृत्व में चंदनगांव खजरी , कुकड़ाजगत, सोमाढाना जामुनझिरी ,इमलीखेड़ा, थूनियाभांड, सर्रा के किसानों ने कनिष्ठ अभियंता कार्यालय चन्दनगांव पहुंचकर किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं की निराकरण हेतु ज्ञापन कनिष्ठ अभियंता महोदय को सौपा और एवं मांग रखी कि किसानों के खेत में पंपों पर स्मार्ट मीटर लगाकर भारी भरकम बिजली बिल जबरन वसूली की जा रही है उसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए | क्षेत्र के किसानों को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लागू किसान पंप योजना के अंतर्गत प्रति एचपी पर ₹100 प्रति माह के बिजली बिल योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की गई, किसानों के पास पूर्व से कनेक्शन लगे हुए हैं उनसे भी नए मीटर के लिए सिक्योरिटी राशि की वसूली बंद की जाए। इस अवसर पर किसान महेश अल्डक, शैलेश पाटनकर, रामनाथ डाहाके, उमेश ठाकरे,उमेश डाहाके, भगवानदास सूर्यवंशी, गोविन्द अल्डक, संजय गुप्ता, कामता सूर्यवंशी, रमेश बारसकर, विजय सूर्यवंशी, राजेश युवनाती, बिक्कु ठाकरे, रामभरोस भलावी,रामगोपाल सूर्यवंशी, उमेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे2
- हर घर तिरंगा 🇮🇳 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हजारों हाथों में एक ही तिरंगा, एक ही आवाज - भारत माता की जय! यह रैली देशभक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक बनी। आइए, हम सब मिलकर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की आन-बान-शान को ऊंचा रखें।1
- तलाक केस करने का सही समय कब होता है | तलाक का केस पति को कब फाइल करना सही रहेगा तलाक केस करने का सही समय कब होता है1
- विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने किया पौधारोपण ओर प्रतिभाओ का सम्मान किया सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम रावनवाड़ा बस्ती में बड़ा देव पूजन कर साज का पौधा लगाकर रैली प्रारंभ हुई जो भीमसेन ,न्यूटन,रमपुरी,इकलहरा, बड़कुई,चांदामेटा, होते परासिया अम्बेडकर चौक पहुँची चौक पर अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महादेवपुरी चौक होते ख़िरसाडोह बायपास हिरासुखा पेन ठाना कार्यक्रम स्थल पहुँची ,जगर जगर रैली का भव्य स्वागत हुआ,बरसात में भी आदिवासी युवा रैली में आदिवासी वेशभूषा में शामिल थे,कार्यक्रम स्थल पर प्रकृति शक्ति बड़ा देव पूजन सुमरनी कर साज ओर परसा का पौधा लगाकर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,जिसमे आदिवासी संस्कृतिक नृत्य ,आदिवासी धर्मगुरु ओर जिला पदाधिकारीयो का समाजसुधार पर उद्बोधन हुआ,जिसमे शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति,धर्मांतरण रोकने ,व्यापार सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चिंतन किया गया ,आदिवासी प्रतिभाओ को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके पश्चात भोजन प्रसाद वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश सराठी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, सोहनलाल बाल्मीक विधायक, माया धुर्वे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजेंद्र मरकाम रिटायर्ड इंजीनियरिंग ,भुनेश परानी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष,संजय सराठी जिलाउपाध्यक्ष, कार्यक्रम अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद भलावी,संरक्षक भादू सिंग कुमरे,ब्रजकुमारी सरयाम, यसवंत भलावी,राकेश सरयाम, सुभाष नर्रे,राहुल सराठी,पंडा योगेंद्र तेकाम,दुर्गा उईके, अंजू उईके, योगेश सिरसाम, रूपेश इरपाची,विजय बरकड़े,सत्यवान उईके ,इंद्रपाल कुमरे, नीलेश मर्सकोले,हरीश उईके, राखी उईके, दीना मरकाम,गीता मरकाम,मनीषा कोवाची,सुदेश भलावी,संजय कुमरे, सावन उईके,मोहित नर्रे,नवल सल्लाम,युवराज परतेती,अमन धुर्वे, यशपाल कुमरे,अतीस उईके,सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज इस कार्यक्रम में शामिल रहे1
- सौंसर सिविल अस्पताल में प्रसूता की मौत, उच्चस्तरीय जांच की मांग पांढुर्णा/सौंसर सिविल अस्पताल में एमडी डॉक्टर, संसाधनों एवं स्टाफ की कमी का खामियाजा मरीजों को अब अपनी जान चुकाकर देना पड़ रहा है। सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं की रक्षा सुरक्षा को लेकर करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत होना स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता है। बुधवार को प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। करीना शेंडे नामक महिला के सीजर ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत और नागपुर में इलाज के दौरान हुई उसकी मौत ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद से क्षेत्र के नागरिकों और परिजनों में भारी रोष है, तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। परिजनों के अनुसार, करीना शेंडे को प्रसव के लिए सौंसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार होने के कारण चिकित्सक के उपलब्ध न होने पर असमंजस की स्थिति बनी और बाद में सावरने से महिला डॉक्टर को बुलाकर सीजर किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और ब्लड प्रेशर गिर गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। पहले छिंदवाड़ा और फिर नागपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। परिजनों का स्पष्ट मानना है कि सौंसर अस्पताल में बरती गई लापरवाही और अनुचित प्रबंधन, नहीं होने के कारण ही के कारण ही यह दिन देखना पड़ा है। डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सौंसर सरकारी अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं? स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों, ब्लड बैंक की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विगत भारी 22 वर्षों से सौंसर का स्वास्थ्य केंद्र एमडी डॉक्टर और संसाधनों के लिए जूझ रहा है। बीएमओ डॉ. रूपेश बोकाडे द्वारा यह कहना कि डिलीवरी विभाग में उनका प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं है। परंतु मेरे द्वारा अस्पताल में आये मरीजों की निरंतर इलाज की व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रयास किया जाता है। निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता जनता और परिजनों ने मांग की है कि जिला स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों के द्वारा इस पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा करना चाहिए, महिला की मेडिकल हिस्ट्री, ऑपरेशन रिकॉर्ड, रेफरल नोट और नागपुर-छिंदवाड़ा के चिकित्सा दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। जांच में किसी भी स्तर पर चिकित्सीय लापरवाही या प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। पांढुर्णा सिविल अस्पताल की स्थिति भी बेहद दयनीय बनी हुई है जहां अस्पताल की मशीनें धूल खा रही हैं। यहाँ जब भी गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं, तो उन्हें अंतिम समय में रैफर कर दिया जाता है। अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन से लेकर अन्य सभी जरूरी मशीनें पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। भाजपा सरकार और भाजपा के स्थानीय नेताओं एवं विपक्ष के नेताओं की अनदेखी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। यहाँ के चिंधीचोर नेताओं की आंखें बंद हैं और देश का चौथा स्तंभ कही जाने वाली मीडिया भी चुप बैठी है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार लोगों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जिससे गरीब और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- पुलिस जिला-छिन्दवाड़ा "उम्मीद थी बाकी, तलाश रंग लाई रक्षाबंधन के पूर्व छिंदवाड़ा पुलिस ने बहनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 501 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए मोवाइल पाकर नागरिकों के चेहरे में आई मुस्कान पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में जिला सायबर सेल टीम द्वारा गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। विगत कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कुल 501 मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1,00,06,000.00 रुपये है, विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों को आज पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। बहनों को अपने मोबाइल लौटाकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान- रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए। इनमें कई बहनें भी शामिल रहीं, जिन्हें उनके अपने गुम मोबाइल वापस संपि गए। रक्षाबंधन से पहले अपना मोबाइल वापस पाकर बहनों एवं अन्य नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली। यह कोई पहली पहल नहीं है- इससे पूर्व भी छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम मोबाइल संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 501 मोबाइल फोन की बरामदगी जिला सायबर सेल की तकनीकी दक्षता एवं टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इसी तारतम्य में रक्षा बंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में, खोए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर फिर एक बार मुस्कान लौट आई। इन मोबाइल धारकों में शासकीय सेवक, शिक्षक, अधिवक्ता, प्राइवेट कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, आर्मी मेन, व्यापारी, दुकानदार, छात्र, ऑटो ट्रैक्टर चालक, श्रमिक, गृहिणी किसान और अन्य शामिल हैं। इनका रहा विशेष योगदान - उपरोक्त मोबाईल को बरामद करने में सायबर सेल टीम से आर. आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर, राहुल डडोरे, अंकित शर्मा एवं मोहित चन्द्रवंशी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सायबर फ्रॉड से बचने का संकल्प, ना ओटीपी साझा करेंगे, ना अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स पर भरोसा करेंगे और ना ही अनजान अंबर से आये लिंक/एपीके (.APK) फाइल्स डाउनलोड करेंगे। सहयोगी जनता सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज पुलिस जिला-छिन्दवाड़ा "उम्मीद थी बाकी, तलाश रंग लाई रक्षाबंधन के पूर्व छिंदवाड़ा पुलिस ने बहनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 501 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए मोवाइल पाकर नागरिकों के चेहरे में आई मुस्कान पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में जिला सायबर सेल टीम द्वारा गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। विगत कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कुल 501 मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1,00,06,000.00 रुपये है, विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों को आज पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। बहनों को अपने मोबाइल लौटाकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान- रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए। इनमें कई बहनें भी शामिल रहीं, जिन्हें उनके अपने गुम मोबाइल वापस संपि गए। रक्षाबंधन से पहले अपना मोबाइल वापस पाकर बहनों एवं अन्य नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली। यह कोई पहली पहल नहीं है- इससे पूर्व भी छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम मोबाइल संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 501 मोबाइल फोन की बरामदगी जिला सायबर सेल की तकनीकी दक्षता एवं टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इसी तारतम्य में रक्षा बंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में, खोए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर फिर एक बार मुस्कान लौट आई। इन मोबाइल धारकों में शासकीय सेवक, शिक्षक, अधिवक्ता, प्राइवेट कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, आर्मी मेन, व्यापारी, दुकानदार, छात्र, ऑटो ट्रैक्टर चालक, श्रमिक, गृहिणी किसान और अन्य शामिल हैं। इनका रहा विशेष योगदान - उपरोक्त मोबाईल को बरामद करने में सायबर सेल टीम से आर. आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर, राहुल डडोरे, अंकित शर्मा एवं मोहित चन्द्रवंशी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सायबर फ्रॉड से बचने का संकल्प, ना ओटीपी साझा करेंगे, ना अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स पर भरोसा करेंगे और ना ही अनजान अंबर से आये लिंक/एपीके (.APK) फाइल्स डाउनलोड करेंगे। सहयोगी जनता सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज4
- हर्रई: जादू-टोने के शक में 23 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार,अमरवाड़ा: सुरलाखापा गांव में अंधविश्वास के चलते खून, कुल्हाड़ी के वार से गई युवक की जान,सुरलाखापा में सनसनी: जादू-टोना करने के शक में युवक की हत्या, पूर्व में भी दर्ज हैं आरोपी पर मामले* अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम सुरलाखापा में जादू-टोना करने के शक में 23 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या* कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चन्दरसी धुर्वे है। गांव के कुछ लोगों को उस पर *जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद के दौरान आरोपी ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी और हर्रई थाना पुलिस* मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी *संत कुमार मर्सकोले भी सुरलाखापा गांव का ही निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी हर्रई थाने में मामले दर्ज हैं। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। हर्रई: जादू-टोने के शक में 23 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार,अमरवाड़ा: सुरलाखापा गांव में अंधविश्वास के चलते खून, कुल्हाड़ी के वार से गई युवक की जान,सुरलाखापा में सनसनी: जादू-टोना करने के शक में युवक की हत्या, पूर्व में भी दर्ज हैं आरोपी पर मामले* अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम सुरलाखापा में जादू-टोना करने के शक में 23 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या* कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चन्दरसी धुर्वे है। गांव के कुछ लोगों को उस पर *जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद के दौरान आरोपी ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी और हर्रई थाना पुलिस* मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी *संत कुमार मर्सकोले भी सुरलाखापा गांव का ही निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी हर्रई थाने में मामले दर्ज हैं। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।1