logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कजली तीज मेले में जूनियर अनिल कपूर-सनी देओल की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक बूंदी, कजली तीज मेले के तहत गुरुवार रात सांस्कृतिक मंच पर सुर, संगीत, नृत्य और रोमांच का शानदार संगम देखने को मिला। नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आयुक्त ब्रजेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खास आकर्षण जूनियर अनिल कपूर और जूनियर सनी देओल की प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने अपने सिनेमा अंदाज, संवादों और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को खूब उत्साहित किया। फिल्मी गीतों और संवादों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। सांस्कृतिक संध्या में फायर एक्ट और मॉडर्न डांस ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पार्श्व गायन एवं लाइव म्यूजिक के साथ कलाकारों ने मंच पर शानदार माहौल बनाया। वहीं इंडियाज गॉट टैलेंट फेम जिम्नास्टिक एवं मल्लखंभ ग्रुप ने संतुलन, शारीरिक कौशल और मल्लखंभ की रोमांचक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके साथ ही राजस्थानी एवं पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम में कोटा के कलाकारों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया। कजली तीज मेले की यह सांस्कृतिक शाम लोक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन के अनूठे संगम के रूप में यादगार रही। देर रात तक दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।

4 hrs ago
user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
4 hrs ago

कजली तीज मेले में जूनियर अनिल कपूर-सनी देओल की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक बूंदी, कजली तीज मेले के तहत गुरुवार रात सांस्कृतिक मंच पर सुर, संगीत, नृत्य और रोमांच का शानदार संगम देखने को मिला। नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आयुक्त ब्रजेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खास आकर्षण जूनियर अनिल कपूर और जूनियर सनी देओल की प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने अपने सिनेमा अंदाज, संवादों और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को खूब उत्साहित किया। फिल्मी गीतों और संवादों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। सांस्कृतिक संध्या में फायर एक्ट और मॉडर्न डांस ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पार्श्व गायन एवं लाइव म्यूजिक के साथ कलाकारों ने मंच पर शानदार माहौल बनाया। वहीं इंडियाज गॉट टैलेंट फेम जिम्नास्टिक एवं मल्लखंभ ग्रुप ने संतुलन, शारीरिक कौशल और मल्लखंभ की रोमांचक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके साथ ही राजस्थानी एवं पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम में कोटा के कलाकारों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया। कजली तीज मेले की यह सांस्कृतिक शाम लोक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन के अनूठे संगम के रूप में यादगार रही। देर रात तक दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कजली तीज मेले में जूनियर अनिल कपूर-सनी देओल की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक बूंदी, कजली तीज मेले के तहत गुरुवार रात सांस्कृतिक मंच पर सुर, संगीत, नृत्य और रोमांच का शानदार संगम देखने को मिला। नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आयुक्त ब्रजेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खास आकर्षण जूनियर अनिल कपूर और जूनियर सनी देओल की प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने अपने सिनेमा अंदाज, संवादों और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को खूब उत्साहित किया। फिल्मी गीतों और संवादों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। सांस्कृतिक संध्या में फायर एक्ट और मॉडर्न डांस ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पार्श्व गायन एवं लाइव म्यूजिक के साथ कलाकारों ने मंच पर शानदार माहौल बनाया। वहीं इंडियाज गॉट टैलेंट फेम जिम्नास्टिक एवं मल्लखंभ ग्रुप ने संतुलन, शारीरिक कौशल और मल्लखंभ की रोमांचक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके साथ ही राजस्थानी एवं पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम में कोटा के कलाकारों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया। कजली तीज मेले की यह सांस्कृतिक शाम लोक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन के अनूठे संगम के रूप में यादगार रही। देर रात तक दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
    1
    कजली तीज मेले में जूनियर अनिल कपूर-सनी देओल की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
बूंदी, कजली तीज मेले के तहत गुरुवार रात सांस्कृतिक मंच पर सुर, संगीत, नृत्य और रोमांच का शानदार संगम देखने को मिला। नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आयुक्त ब्रजेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खास आकर्षण जूनियर अनिल कपूर और जूनियर सनी देओल की प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने अपने सिनेमा अंदाज, संवादों और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को खूब उत्साहित किया। फिल्मी गीतों और संवादों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
सांस्कृतिक संध्या में फायर एक्ट और मॉडर्न डांस ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पार्श्व गायन एवं लाइव म्यूजिक के साथ कलाकारों ने मंच पर शानदार माहौल बनाया। वहीं इंडियाज गॉट टैलेंट फेम जिम्नास्टिक एवं मल्लखंभ ग्रुप ने संतुलन, शारीरिक कौशल और मल्लखंभ की रोमांचक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को हैरान कर दिया।
इसके साथ ही राजस्थानी एवं पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम में कोटा के कलाकारों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
कजली तीज मेले की यह सांस्कृतिक शाम लोक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन के अनूठे संगम के रूप में यादगार रही। देर रात तक दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम ने रचा इतिहास, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इंदौर! जो दशकों से बीजेपी और आरएसएस का गढ़ और प्रयोगशाला रहा है, गुजरात से भी पहले से वहां ये नजारा अविश्वसनीय, अकल्पनीय और अपने आप में अद्भुत है: ये नजारा है राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जिसकी सड़कों पर हर तरफ जनसैलाब उमड़ा हुआ था: इंदौर को इस पर गर्व हो सकता है तो कोटा को भी, क्योंकि इसकी शुरुआत कोटा से ही हुई थी: सरकार ने कार्यक्रम को रोकने के लिए तमाम तरह की अड़चनें डालीं, पहले परमिशन नहीं मिली, फिर 31 शर्तों के साथ परमिशन मिली तो 10 लाख तय होने के बाद जगह के 4 लाख और मांगे गए: फिर पूरे शहर में बीजेपी ने झूठ की गूंज के पोस्टर लगा दिए: इतने पर भी इंदौर ने इतिहास रच दिया...
    1
    इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम ने रचा इतिहास, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब 
इंदौर! जो दशकों से बीजेपी और आरएसएस का गढ़ और प्रयोगशाला रहा है, गुजरात से भी पहले से वहां ये नजारा अविश्वसनीय, अकल्पनीय और अपने आप में अद्भुत है: ये नजारा है राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जिसकी सड़कों पर हर तरफ जनसैलाब उमड़ा हुआ था: इंदौर को इस पर गर्व हो सकता है तो कोटा को भी, क्योंकि इसकी शुरुआत कोटा से ही हुई थी: सरकार ने कार्यक्रम को रोकने के लिए तमाम तरह की अड़चनें डालीं, पहले परमिशन नहीं मिली, फिर 31 शर्तों के साथ परमिशन मिली तो 10 लाख तय होने के बाद जगह के 4 लाख और मांगे गए: फिर पूरे शहर में बीजेपी ने झूठ की गूंज के पोस्टर लगा दिए: इतने पर भी इंदौर ने इतिहास रच दिया...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अंधेरी में स्पॉट हुईं ‘स्प्लिट्सविला’ फेम निहारिका तिवारी मुंबई, महाराष्ट्र ; ‘स्प्लिट्सविला’ फेम अभिनेत्री और मॉडल निहारिका तिवारी को आज मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कैजुअल अंदाज में नजर आईं।
    1
    अंधेरी में स्पॉट हुईं ‘स्प्लिट्सविला’ फेम निहारिका तिवारी

मुंबई, महाराष्ट्र ; ‘स्प्लिट्सविला’ फेम अभिनेत्री और मॉडल निहारिका तिवारी को आज मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कैजुअल अंदाज में नजर आईं।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोटा में मेयर पद के लिए आज दाखिल हुए नामांकन BJP से महापौर प्रत्याशी के लिये अनुसुइया गौस्वामी का प्रस्तावक द्वारा दाखिल किया गया नामांकन बगावत के डर से चितौड़गढ़ भेजे गए थे सभी पार्षद कॉंग्रेस की वार्ड नंबर 17 से जीती पार्षद सुनीता कुमारी सुमन ने मेयर के लिए भरा नामांकन, किया जीत का दावा। कोटा में बीते 24 घंटे से मेयर प्रत्याशी के लिए घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने एन वक्त पर अपने पत्ते खोलकर प्रतावक द्वारा अनुसुइया गौस्वामी का नॉमिनेशन दाख़िल किया गया। इससे पहले शुक्रवार को मेयर की रेस से नाम कटने व डिप्टी मेयर के नाम को लेकर सहमति नहीं बनने से पार्टी को बगावत का डर सता रहा था। रातों रात पार्षदों की बाड़ाबंदी की गई। पार्षदों को चित्तौड़गढ़ ले जाया गया। पार्टी के नेता इतने डरे हुए हैं कि सभी पार्षदों के मोबाइल भी बंद करवाकर लिफाफों में रखवा दिए गए थे। भाजपा के 57 पार्षद चुनाव जीते हैं। इनमें लाडपुरा से 14, दक्षिण से 28 व उत्तर से 12 पार्षद हैं, जबकि 3 रामगंजमंडी क्षेत्र से जीते हैं। इधर, कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार रात को मेयर प्रत्याशी के लिए नाम फाइनल कर दिया गया था। कोटा उत्तर के वार्ड से जीती सुनीता कुमारी सुमन को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है जिसने आज मेयर पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल कर जीत का दावा किया है। अब आज नामांकन के साथ ही मेयर पद के दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई। कोटा नगर निगम में मेयर पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। मेयर पद के नामांकन के लिए कमरा नंबर 102 में तैयारियां की गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन दाखिल हुए। 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। मेयर के लिए मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। राकेश जैन (जिलाध्यक्ष, भाजपा शहर)
    4
    कोटा में मेयर पद के लिए आज दाखिल हुए नामांकन
BJP से महापौर प्रत्याशी के लिये अनुसुइया गौस्वामी का प्रस्तावक द्वारा दाखिल किया गया नामांकन
बगावत के डर से चितौड़गढ़ भेजे गए थे सभी पार्षद
कॉंग्रेस की वार्ड नंबर 17 से जीती पार्षद सुनीता कुमारी सुमन ने मेयर के लिए भरा नामांकन, किया जीत का दावा।
कोटा में बीते 24 घंटे से मेयर प्रत्याशी के लिए घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने एन वक्त पर अपने पत्ते खोलकर प्रतावक द्वारा अनुसुइया गौस्वामी का नॉमिनेशन दाख़िल किया गया। इससे पहले शुक्रवार को मेयर की रेस से नाम कटने व डिप्टी मेयर के नाम को लेकर सहमति नहीं बनने से पार्टी को बगावत का डर सता रहा था। रातों रात पार्षदों की बाड़ाबंदी की गई। पार्षदों को चित्तौड़गढ़ ले जाया गया। पार्टी के नेता इतने डरे हुए हैं कि सभी पार्षदों के मोबाइल भी बंद करवाकर लिफाफों में रखवा दिए गए थे। भाजपा के 57 पार्षद चुनाव जीते हैं। इनमें लाडपुरा से 14, दक्षिण से 28 व उत्तर से 12 पार्षद हैं, जबकि 3 रामगंजमंडी क्षेत्र से जीते हैं। इधर, कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार रात को मेयर प्रत्याशी के लिए नाम फाइनल कर दिया गया था। कोटा उत्तर के वार्ड से जीती सुनीता कुमारी सुमन को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है जिसने आज मेयर पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल कर जीत का दावा किया है। अब आज नामांकन के साथ ही मेयर पद के दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई। कोटा नगर निगम में मेयर पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। मेयर पद के नामांकन के लिए कमरा नंबर 102 में तैयारियां की गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन दाखिल हुए। 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। मेयर के लिए मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
राकेश जैन (जिलाध्यक्ष, भाजपा शहर)
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटा मेयर चुनाव: भाजपा ने अनुसुइया गोस्वामी को बनाया प्रत्याशी, दो सेट में दाखिल हुआ नामांकन कोटा मेयर चुनाव: भाजपा ने अनुसुइया गोस्वामी को बनाया प्रत्याशी, दो सेट में दाखिल हुआ नामांकन
    1
    कोटा मेयर चुनाव: भाजपा ने अनुसुइया गोस्वामी को बनाया प्रत्याशी, दो सेट में दाखिल हुआ नामांकन
कोटा मेयर चुनाव: भाजपा ने अनुसुइया गोस्वामी को बनाया प्रत्याशी, दो सेट में दाखिल हुआ नामांकन
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रामपुरा के गणेश पांडाल में हथियार लहराते गुण्डे घुसे,50 हजार की मांग कोटा। शहर के बीचो-बीच स्थित रामपुरा बाजार में नगर सेठ श्री गणेश जी की प्रतिमा गणेश चतुर्थी से विराजमान है ,जिसे अनन्त चतुर्दशी को विसर्जन किया जायेगा। आस्था पर वार करते हुए बदमाश तलवार और पिस्टल लहराते हुए 50 हजार की रंगदारी करने पहुंच गये जो दुर्भाग्यपूर्ण और निन्दनीय है। इस घटना से नाराज होलसेल व्यापार महासंघ (हाड़ौती संभाग)अध्यक्ष पंकज बांगडी व्यापारियों एवं आमजन के साथ उ धरने पर बैठ गये। बांगडी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि गणेश पांडाल पर खुलेआम बदमाश तलवारे और पिस्टल लहरा रहे हैं और 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे और उन्हें गिरफ्तार कर सड़क पर परेड कराई जाये।
    1
    रामपुरा के गणेश पांडाल में हथियार लहराते गुण्डे घुसे,50 हजार की मांग 
कोटा। शहर के बीचो-बीच स्थित रामपुरा बाजार में नगर सेठ श्री गणेश जी की प्रतिमा गणेश चतुर्थी से विराजमान है ,जिसे अनन्त चतुर्दशी को विसर्जन किया जायेगा। 
आस्था पर वार करते हुए बदमाश तलवार और पिस्टल लहराते हुए 50 हजार की रंगदारी करने पहुंच गये जो दुर्भाग्यपूर्ण और निन्दनीय है। 
इस घटना से नाराज होलसेल व्यापार महासंघ (हाड़ौती संभाग)अध्यक्ष पंकज बांगडी व्यापारियों एवं आमजन के साथ उ
धरने पर बैठ गये। 
बांगडी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है
कि गणेश पांडाल पर खुलेआम बदमाश तलवारे और पिस्टल लहरा रहे हैं और 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे और उन्हें गिरफ्तार कर सड़क पर परेड कराई जाये।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    17 hrs ago
  • रामपुरा के राजा के चोक पर भव्य आरती दर्शन और भक्तजनों का जमावड़ा देखने को मिला रामपुरा के राजा के चोक पर भव्य आरती दर्शन और भक्तजनों का जमावड़ा देखने को मिला यहां पर रोज सुबह शाम आरती की जाती है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती के दर्शन करने आते हैं इसके पास ही नगर सेठ है जिनका पूरा शृंगार चांदी की आभूषणों से किया गया है जैसे कि मुकुट चांदी का है कान चांदी के हैं हाथ में मोदक चांदी का है कड़े चांदी के हैं यह कई स्थान जो की कोटा में प्रसिद्ध है उनमें से नगर सेठ और रामपुर के राजा सर्वोपरि
    1
    रामपुरा के राजा के चोक पर भव्य आरती दर्शन और भक्तजनों का जमावड़ा देखने को मिला
रामपुरा के राजा के चोक पर भव्य आरती दर्शन और भक्तजनों का जमावड़ा देखने को मिला 
यहां पर रोज सुबह शाम आरती की जाती है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती के दर्शन करने आते हैं 
इसके पास ही नगर सेठ है जिनका पूरा शृंगार चांदी की आभूषणों से किया गया है 
जैसे कि मुकुट चांदी का है 
कान चांदी के हैं 
हाथ में मोदक चांदी का है 
कड़े चांदी के हैं यह कई स्थान जो की कोटा में प्रसिद्ध है उनमें से नगर सेठ और रामपुर के राजा सर्वोपरि
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    59 min ago
  • संगरिया में नव-निर्वाचित पार्षदों पर FIR के बाद गरमाई राजनीति: अभिमन्यु पूनिया बोले- "कायर सरकार से डरने वाले नहीं" ​संगरिया/जयपुर: राजस्थान के संगरिया में देर रात नव-निर्वाचित पार्षदों के खिलाफ दर्ज हुए अपहरण के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में नया उबाल आ गया है। इस घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाते हुए अभिमन्यु पूनिया ने भजनलाल सरकार और स्थानीय प्रशासन पर लोकतंत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। ​पूनिया ने सोशल मीडिया और मीडिया बयानों के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने और उन पर झूठे मुकदमे थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी, "कायर भजनलाल सरकार से अभिमन्यु पूनिया डरने वाला नहीं है... देर रात्रि संगरिया में नव-निर्वाचित पार्षद साथियों पर झूठे अपहरण के मुकदमे लगाकर सरकार और प्रशासन खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।" ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देर रात हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद से ही जन-प्रतिनिधियों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। विपक्ष ने इसे राजनैतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार देते हुए दर्ज मामलों को तुरंत वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    संगरिया में नव-निर्वाचित पार्षदों पर FIR के बाद गरमाई राजनीति: अभिमन्यु पूनिया बोले- "कायर सरकार से डरने वाले नहीं"
​संगरिया/जयपुर:
राजस्थान के संगरिया में देर रात नव-निर्वाचित पार्षदों के खिलाफ दर्ज हुए अपहरण के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में नया उबाल आ गया है। इस घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाते हुए अभिमन्यु पूनिया ने भजनलाल सरकार और स्थानीय प्रशासन पर लोकतंत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
​पूनिया ने सोशल मीडिया और मीडिया बयानों के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने और उन पर झूठे मुकदमे थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी, "कायर भजनलाल सरकार से अभिमन्यु पूनिया डरने वाला नहीं है... देर रात्रि संगरिया में नव-निर्वाचित पार्षद साथियों पर झूठे अपहरण के मुकदमे लगाकर सरकार और प्रशासन खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।"
​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देर रात हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद से ही जन-प्रतिनिधियों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। विपक्ष ने इसे राजनैतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार देते हुए दर्ज मामलों को तुरंत वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.