पाईप पेयजल परियोजना बालासराय का डीएम ने किया निरीक्षण आर.आर.सी. सेन्टर एवं विद्यालय भवन का किया अवलोकन इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्पों क्रियाशील कराने के दिये निर्देश मनरेगा योजना से खेल मैदान विकसित करने के दिये निर्देश बहराइच जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालासरांय पाईप पेयजल योजना, प्राथमिक विद्यालय मेलापुरवा व शुक्लनपुरवा तथा मेलापुरवा में निर्मित आर.आर.सी. सेन्टर का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा ग्रामवासियों से संवाद करते हुए विभिन्न योजनाओं का फीड बैक भी प्राप्त किया। पाईप पेयजल परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधि.अभि. जल निगम सूरज वर्मा ने बताया कि पाइप पेयजल योजना अन्तर्गत 651 परिवार के सापेक्ष 535 हाउस कनेक्शन कराए गए थे। श्री वर्मा ने बताया कि यह योजना वर्ष 2023 से बन्द थी। वर्तमान समय में जिला प्रशासन के निर्देश पर योजना को चालू कराते हुए 250 कलेक्शन में पानी की सप्लाई की जा रही है। श्री वर्मा ने बताया कि शेष कनेक्शन में एम.डी.पी.ई. पाईप कट जाने एवं जी.आई. पाईप की अनुपलब्धता के कारण एंड कैप के द्वारा बन्द करा दिया गया है। उन्होंने डीएम को बताया कि शेष कनेक्शन को भी शीघ्र ही क्रियाशील करा दिया जायेगा। डीएम ने ग्राम का भ्रमण कर कनेक्शनों के माध्यम से जलापूर्ति का सत्यापन करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक के अनुसार पेयजल परियोजना का संचालन करते हुए ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाय। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि परियोजना अन्तर्गत आच्छादित ग्रामवासियों को पाईप लाइन परियोजना के माध्यम से आपूर्ति स्वच्छ पेयजल को खाने-पीने में उपयोग के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों द्वारा मेलापुरवा से खसहा मोहम्मदपुर के बल्दूपुरवा तक सम्पर्क मार्ग बनवाये की मांग पर डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद गौतम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। डीएम श्री त्रिपाठी ने मेलापुरवा के प्राथमिक विद्यालय व आर.आर.सी. सेन्टर तथा प्राथमिक विद्यालय शुक्लनपुरवा का निरीक्षण किया। एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र (आर.आर.सी.) का निरीक्षण करने पर केन्द्र को क्रियाशील न पाये जाने पर डीएम ने अप्रसन्नता जताते हुए बीडीओ को तत्काल केन्द्र को क्रियाशील करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे महिला स्वयं सहायता समूह को जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि गांव से निकलने वाले कूड़े को यहां पर एकत्र करें। ग्रामवासियों द्वारा बताया कि ग्राम के कुछ हैण्डपम्प क्रियाशील नहीं हैं। इस सम्बन्ध में डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि आसन्न ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए समस्त खराब हैण्डपम्पों की आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रिबोर कराकर उन्हें क्रियाशील रखा जाय जिससे ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या न हो। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि मेलापुरवा में मनरेगा योजना के तहत खेल का मैदान विकसित किया जाय तथा प्राथमिक विद्यालय शुक्लनपुरवा के शौचालय को दुरूस्त कराने का भी निर्देश दिया। ग्रामवासियों द्वारा बताया कि मेलापुरवा को लखनऊ-सीतापुर मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग की पुलिया के निकट रोड खराब है। इस सम्बन्ध में डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि मार्ग को दुरूस्त करा दें। इस अवसर पर अवर अभि. जल निगम संदीप जायसवाल, प्रभारी एडीओ पंचायत पाटेश्वर प्रसाद, ग्राम सचिव मनीष अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

- पाईप पेयजल परियोजना बालासराय का डीएम ने किया निरीक्षण आर.आर.सी. सेन्टर एवं विद्यालय भवन का किया अवलोकन इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्पों क्रियाशील कराने के दिये निर्देश मनरेगा योजना से खेल मैदान विकसित करने के दिये निर्देश बहराइच जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालासरांय पाईप पेयजल योजना, प्राथमिक विद्यालय मेलापुरवा व शुक्लनपुरवा तथा मेलापुरवा में निर्मित आर.आर.सी. सेन्टर का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा ग्रामवासियों से संवाद करते हुए विभिन्न योजनाओं का फीड बैक भी प्राप्त किया। पाईप पेयजल परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधि.अभि. जल निगम सूरज वर्मा ने बताया कि पाइप पेयजल योजना अन्तर्गत 651 परिवार के सापेक्ष 535 हाउस कनेक्शन कराए गए थे। श्री वर्मा ने बताया कि यह योजना वर्ष 2023 से बन्द थी। वर्तमान समय में जिला प्रशासन के निर्देश पर योजना को चालू कराते हुए 250 कलेक्शन में पानी की सप्लाई की जा रही है। श्री वर्मा ने बताया कि शेष कनेक्शन में एम.डी.पी.ई. पाईप कट जाने एवं जी.आई. पाईप की अनुपलब्धता के कारण एंड कैप के द्वारा बन्द करा दिया गया है। उन्होंने डीएम को बताया कि शेष कनेक्शन को भी शीघ्र ही क्रियाशील करा दिया जायेगा। डीएम ने ग्राम का भ्रमण कर कनेक्शनों के माध्यम से जलापूर्ति का सत्यापन करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक के अनुसार पेयजल परियोजना का संचालन करते हुए ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाय। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि परियोजना अन्तर्गत आच्छादित ग्रामवासियों को पाईप लाइन परियोजना के माध्यम से आपूर्ति स्वच्छ पेयजल को खाने-पीने में उपयोग के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों द्वारा मेलापुरवा से खसहा मोहम्मदपुर के बल्दूपुरवा तक सम्पर्क मार्ग बनवाये की मांग पर डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद गौतम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। डीएम श्री त्रिपाठी ने मेलापुरवा के प्राथमिक विद्यालय व आर.आर.सी. सेन्टर तथा प्राथमिक विद्यालय शुक्लनपुरवा का निरीक्षण किया। एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र (आर.आर.सी.) का निरीक्षण करने पर केन्द्र को क्रियाशील न पाये जाने पर डीएम ने अप्रसन्नता जताते हुए बीडीओ को तत्काल केन्द्र को क्रियाशील करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे महिला स्वयं सहायता समूह को जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि गांव से निकलने वाले कूड़े को यहां पर एकत्र करें। ग्रामवासियों द्वारा बताया कि ग्राम के कुछ हैण्डपम्प क्रियाशील नहीं हैं। इस सम्बन्ध में डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि आसन्न ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए समस्त खराब हैण्डपम्पों की आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रिबोर कराकर उन्हें क्रियाशील रखा जाय जिससे ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या न हो। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि मेलापुरवा में मनरेगा योजना के तहत खेल का मैदान विकसित किया जाय तथा प्राथमिक विद्यालय शुक्लनपुरवा के शौचालय को दुरूस्त कराने का भी निर्देश दिया। ग्रामवासियों द्वारा बताया कि मेलापुरवा को लखनऊ-सीतापुर मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग की पुलिया के निकट रोड खराब है। इस सम्बन्ध में डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि मार्ग को दुरूस्त करा दें। इस अवसर पर अवर अभि. जल निगम संदीप जायसवाल, प्रभारी एडीओ पंचायत पाटेश्वर प्रसाद, ग्राम सचिव मनीष अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।1
- Mohit tent and flower decoration khempur nasirpur jila gonda booking ke liye sampark kare 95180 155521
- Post by Waseem Ah1
- बहराइच में महा शिवरात्रि के अवसर पर शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के शिवनगर बस्थन्वा गांव स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर मे रविवार शाम शिव बारात और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शाम करीब 6 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई । शोभायात्रा में भगवान शिव-शंकर और माता पार्वती की झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ निकली इस बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क किनारे एकत्रित हुए| ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्ष वर्षा कर और आरती उतारकर बारात का स्वागत किया। शिव-पार्वती की झांकी देखकर श्रद्धालुओं भावविभोर हो गए और उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरेगांव में देर रात तक धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा। वही बहराइच के तेज़ तर्रार पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उनके साथ एडिशनल एसपी नानपारा कोतवाली की पुलिस मटेरा थाना प्रभारी सहित भारी भरकम पुलिस मौजूद रही। बाइट - पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ,बहराइच3
- Post by Harish Soni4
- Post by शहनवाज असलम4
- रास्ता भटकर आई 07 वर्षीय बच्ची को मिशन शक्ति केन्द्र थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त टीम द्वारा 04 घण्टे के अन्दर परिजनों का पता लगाकर सकुशल परिजनों के किया गया सुपुर्द आज दिनांक 15.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पर एक 07 वर्षीय बच्ची के रास्ता भटकर आने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर मिशन शक्ति टीम थाना कोतवाली नगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त बच्ची को संरक्षण में लिया गया तथा थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के अथक प्रयास कर बच्ची के परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तत्पश्चात ज्ञात हुआ कि उक्त बच्ची थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सरथरा की रहने वाली है। परिजनों से सम्पर्क कर बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर कुमार सिंह व मिशन शक्ति टीम का आभार प्रकट किया गया।1
- महाशिवरात्रि पर कैसरगंज में हाई अलर्ट, पुलिस का सख़्त पहरा कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कस्बा कैसरगंज में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) किया गया।फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल द्वारा सघन निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा ड्रोन निगरानी एवं अतिरिक्त गश्त के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। पुलिस की सख़्त मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया।कैसरगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।3