आगजनी से बचाव का सशक्त माध्यम है जागरूकता सीआईएसएफ ने आग पर नियंत्रण के उपायों का दिया प्रशिक्षण सिंगरौली - महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं सीआईएसएफ शक्तिनगर के संयुक्त तत्वावधान में 15 सितंबर 2026 को अग्निशमन दल द्वारा आगजनी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अरुण दत्त ने स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को दीपावली के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर इंस्पेक्टर फायर अजीत आनंद एवं सब इंस्पेक्टर फायर पवन मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से आग पर नियंत्रण के उपायों का डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की और अग्निशमन से जुड़े व्यावहारिक उपायों को समझा।परिसर प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि आए दिन आगजनी की घटनाओं से जान-माल की क्षति होती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अरविंद कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें सीआईएसएफ अग्निशमन दल के सभी सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटे लाल प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय, डॉ. मानिक चंद पाण्डेय, डॉ. प्रभाकर लाल, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डॉ. आनंद प्रिया सिंह, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. रजनीकांत, नीरज, हिमांशु, आयशा, शाहीन, विवेक पाण्डेय, आंचल, उज्जवल, समीर आदि का सहयोग सराहनीय रहा। ........

- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक1
- ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे नागरिकों से संवाद सिंगरौली। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत द्वारा ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का आगमन होगा। कार्यक्रम 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से होटल सत्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक दायित्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शुक्ला तथा सह संयोजक पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इसी संबंध में आज भारत विकास परिषद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उनके आगमन को लेकर चर्चाएं की गई1
- UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली1
- सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।1
- देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई।1
- महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं1
- ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए1
- बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में रामरेखा नामदेव एवं बसंतलाल नामदेव को चोटें आई थीं। बसंतलाल नामदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव एवं अमन नामदेव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। घायल रामरेखा नामदेव की चोट को डॉक्टर द्वारा गंभीर एवं प्राणघातक प्रकृति का बताए जाने पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव (49 वर्ष) और अंकित नामदेव (25 वर्ष), दोनों निवासी बड़ोखर, थाना बरगवां, को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। वहीं तीसरा आरोपी अमन नामदेव फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक श्याम विहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, आरक्षक श्यामलाल प्रजापति और आरक्षक राजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1