logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली मेले के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन अब 23 से 25 तक : अभिषेक गर्ग सुजानपुर सुजानपुर में एक मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। एडीसी एवं होली उत्सव सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इन चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन हेतु अब 23, 24 और 25 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जाएंगे। पहले ये ऑडिशन 20 फरवरी से आरंभ किए जाने थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इनकी तिथि में बदलाव किया गया है। अब 23-24 फरवरी को जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों और 25 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। एडीसी ने सभी कलाकारों से अपील की है कि वे अपने आवेदनों के साथ अपने आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड का सही विवरण अवश्य लिखें। क्योंकि, लोक कलाकारों के मानदेय की अदायगी डीबीटी के माध्यम से ही की जाएगी। लोक कलाकार अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के कमरा नंबर 207 में स्थित एमए ब्रांच में या ऑडिशन के समय मौके पर भी जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।

1 hr ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
e3f17229-2faa-4c94-a936-a583ea1328ce

होली मेले के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन अब 23 से 25 तक : अभिषेक गर्ग सुजानपुर सुजानपुर में एक मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। एडीसी एवं होली उत्सव सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इन चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन हेतु अब 23, 24 और 25 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जाएंगे। पहले ये ऑडिशन 20 फरवरी से आरंभ किए जाने थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इनकी तिथि में बदलाव किया गया

7c5084d3-2d5b-4104-938e-a4f92ee23d2d

है। अब 23-24 फरवरी को जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों और 25 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। एडीसी ने सभी कलाकारों से अपील की है कि वे अपने आवेदनों के साथ अपने आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड का सही विवरण अवश्य लिखें। क्योंकि, लोक कलाकारों के मानदेय की अदायगी डीबीटी के माध्यम से ही की जाएगी। लोक कलाकार अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के कमरा नंबर 207 में स्थित एमए ब्रांच में या ऑडिशन के समय मौके पर भी जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली महोत्सव की तैयारीया शुरू हो गई है यहां मैदान में सजने वाली दुकानदारी के लिए मार्किंग का कार्य सुजानपुर प्रशासन ने शुरू करवाया है बताते चले कि मैदान के भीतर दुकानदारी सजाने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं जिसमें खान-पान की दुकानों के साथ-साथ अन्य फूड स्टॉल कहां लगाए जाएंगे रोजमर्रा की वस्तुएं कहां पर बिक्री होगी अन्य उत्पाद कहां बेचे जाएंगे इसके साथ-साथ दुकानों के मध्य और दुकानदारी के बीच आने-जाने के लिए रास्ता जितना निर्धारित किया गया है उसे हिसाब से यह मार्किंग करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर आपातकाल की स्थिति के दौरान रोगी वाहन दमकल वाहन की बड़ी और छोटी गाड़ियां कूड़ा करकट उठाने वाली गाड़ियां आसानी से प्रवेश कर सके जिस रास्ते से यह गाड़ियां आनी है उन रास्तों की व्यवस्था सही हो उनके मध्य किसी भी तरह की दुकानदारी को ना सजाया जाए किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो तमाम बातों को ध्यान में रखकर तमाम कार्रवाई करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर झूले कहां लगाए जाएंगे डोम बाजार कहां सजेगा अन्य क्राफ्ट मेले कहां लगाए जाएंगे विभागीय प्रदर्शनी कहां लगेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम कहां पर होंगे अन्य क्राकरी बाजार कहां सजेगा पुरानी संस्कृति के तहत बिकने वाले मिट्टी के उत्पाद कहां पर बिक्री होंगे तमाम स्थान मार्क करवाए जा रहे हैं पार्किंग स्थल का एरिया कहां से कहां तक होगा यहां वाहन किस तरफ से आएंगे और किस तरफ से बाहर जाएंगे इसको लेकर भी व्यवस्था करवाई जा रही है मेले के दौरान हर तरफ मोबाइल टॉयलेट स्थापित करवाने की व्यवस्था करवाई जा रही है यह सभी टॉयलेट सीवरेज के साथ कनेक्ट होंगे तमाम बातों को लेकर तैयारियां शुरू की गई है। उधर मेला ग्राउंड की दुकानदारी के लिए प्लाट बेचने का कार्य भी शुरू हो गया है उपमंडल कार्यालय के रूम नंबर 105 में जिस व्यक्ति ने मेला ग्राउंड की बोली को अपने नाम किया है उनके कर्मी वहां पर बैठकर प्लाट आवंटन का कार्य कर रहे हैं
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली महोत्सव की तैयारीया शुरू हो गई है यहां मैदान में सजने वाली दुकानदारी के लिए मार्किंग का कार्य सुजानपुर प्रशासन ने शुरू करवाया है बताते चले कि मैदान के भीतर दुकानदारी सजाने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं जिसमें खान-पान की दुकानों के साथ-साथ अन्य फूड स्टॉल कहां लगाए जाएंगे रोजमर्रा की वस्तुएं कहां पर बिक्री होगी अन्य उत्पाद कहां बेचे जाएंगे इसके साथ-साथ दुकानों के मध्य और दुकानदारी के बीच आने-जाने के लिए रास्ता जितना निर्धारित किया गया है उसे हिसाब से यह मार्किंग करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर आपातकाल की स्थिति के दौरान रोगी वाहन दमकल वाहन की बड़ी और छोटी गाड़ियां कूड़ा करकट उठाने वाली गाड़ियां आसानी से प्रवेश कर सके जिस रास्ते से यह गाड़ियां आनी है उन रास्तों की व्यवस्था सही हो उनके मध्य किसी भी तरह की दुकानदारी को ना सजाया जाए किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो तमाम बातों को ध्यान में रखकर तमाम कार्रवाई करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर झूले कहां लगाए जाएंगे डोम बाजार कहां सजेगा अन्य क्राफ्ट मेले कहां लगाए जाएंगे विभागीय प्रदर्शनी कहां लगेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम कहां पर होंगे अन्य क्राकरी बाजार कहां सजेगा पुरानी संस्कृति के तहत बिकने वाले मिट्टी के उत्पाद कहां पर बिक्री होंगे तमाम स्थान मार्क करवाए जा रहे हैं पार्किंग स्थल का एरिया कहां से कहां तक होगा यहां वाहन किस तरफ से आएंगे और किस तरफ से बाहर जाएंगे इसको लेकर भी व्यवस्था करवाई जा रही है मेले के दौरान हर तरफ मोबाइल टॉयलेट स्थापित करवाने की व्यवस्था करवाई जा रही है यह सभी टॉयलेट सीवरेज के साथ कनेक्ट होंगे तमाम बातों को लेकर तैयारियां शुरू की गई है।
उधर मेला ग्राउंड की दुकानदारी के लिए प्लाट बेचने का कार्य भी शुरू हो गया है उपमंडल कार्यालय के रूम नंबर 105 में जिस व्यक्ति ने मेला ग्राउंड की बोली को अपने नाम किया है उनके कर्मी वहां पर बैठकर प्लाट आवंटन का कार्य कर रहे हैं
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनसे संबंधित अन्य सेवाओं के लिए 21 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
    2
    हमीरपुर
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनसे संबंधित अन्य सेवाओं के लिए 21 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 min ago
  • बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बांगना की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातः स्वच्छता अभियान से किया गया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने “स्वच्छ परिसर–स्वस्थ समाज” का संकल्प भी लिया। दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में संजीव कुमार भाटिया (एडिशनल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, ऊना) ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी तथा रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। मंच संचालन स्वयंसेवियों वदेही शर्मा एवं तनु ठाकुर ने किया। बौद्धिक सत्र का विषय “सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता” रहा। मुख्य वक्ता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को यातायात नियमों का पालन कर समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोपहर पश्चात आयोजित दूसरे बौद्धिक सत्र में जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक आरसेटीआई ऊना, आकाश भारद्वाज ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया। इस सत्र का विषय “डिजिटल इंडिया, ई-बैंकिंग एवं साइबर क्राइम एवं सिक्योरिटी” रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन की सावधानियों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर, एसएचओ, बंगणा रोहित , प्रो. कृष्ण चंद, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. अरविंद रतन, प्रो. मुकेश कुमारी, प्रो. रेणुका, एनएसएस कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर तथा छात्र संघ अध्यक्ष गौरव सहित अनेक प्राध्यापक एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे। शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया। महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे ज्ञानवर्धक सत्रों को समय की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
    1
    बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बांगना की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातः स्वच्छता अभियान से किया गया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने “स्वच्छ परिसर–स्वस्थ समाज” का संकल्प भी लिया।
दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में संजीव कुमार भाटिया (एडिशनल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, ऊना) ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी तथा रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। मंच संचालन स्वयंसेवियों वदेही शर्मा एवं तनु ठाकुर ने किया। बौद्धिक सत्र का विषय “सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता” रहा। मुख्य वक्ता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को यातायात नियमों का पालन कर समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोपहर पश्चात आयोजित दूसरे बौद्धिक सत्र में जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक आरसेटीआई ऊना, आकाश भारद्वाज ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया। इस सत्र का विषय “डिजिटल इंडिया, ई-बैंकिंग एवं साइबर क्राइम एवं सिक्योरिटी” रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन की सावधानियों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर, एसएचओ, बंगणा रोहित , प्रो. कृष्ण चंद, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. अरविंद रतन, प्रो. मुकेश कुमारी, प्रो. रेणुका, एनएसएस कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर तथा छात्र संघ अध्यक्ष गौरव सहित अनेक प्राध्यापक एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे। शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया। महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे ज्ञानवर्धक सत्रों को समय की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रदेश सरकार पर हमलावार हुए भाजपा विधायक प्रकाश राणा, बोले- आप कर्ज लेकर घी पी रहे, हम आपके साथ क्यों चलें?
    1
    प्रदेश सरकार पर हमलावार हुए भाजपा विधायक प्रकाश राणा, बोले- आप कर्ज लेकर घी पी रहे, हम आपके साथ क्यों चलें?
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन भरवाईं:18 कालू की बड़ में उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने दौरे पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबा जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके स्वागत के लिए मौजूद थी।बाबा जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयकारों और श्रद्धा के नारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने उपस्थित संगत को आशीर्वाद देते हुए सेवा, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सेवादारों और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।बाबा जी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन
भरवाईं:18
कालू की बड़ में उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने दौरे पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबा जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके स्वागत के लिए मौजूद थी।बाबा जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयकारों और श्रद्धा के नारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बाबा जी ने उपस्थित संगत को आशीर्वाद देते हुए सेवा, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सेवादारों और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।बाबा जी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Aman Sharma
    Aman Sharma
    ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा की नई पहचान नलवाड़ मेला ! संस्थापक से सीधी बात मार्च 2026 में फिर धूम मचाएगा कोटधार नलवाड़ मेला - अमरनाथ धीमान LIVE समाजसेवी से मेला संस्थापक तकः अमरनाथ धीमान की अनसुनी कहानी #कोटधारनलवाड़मेला #अमरनाथधीमान #झंडूतामेला #बिलासपुरमेला
    1
    झंडूता विधानसभा की नई पहचान
नलवाड़ मेला ! संस्थापक से सीधी बात
मार्च 2026 में फिर धूम मचाएगा कोटधार नलवाड़ मेला - अमरनाथ धीमान LIVE
समाजसेवी से मेला संस्थापक तकः अमरनाथ धीमान की अनसुनी कहानी
#कोटधारनलवाड़मेला
#अमरनाथधीमान
#झंडूतामेला
#बिलासपुरमेला
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    26 min ago
  • Upgrade your kitchen with a sink that blends style and functionality ✨ From sleek stainless steel to modern matte finishes, the right sink can transform your entire space. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Upgrade your kitchen with a sink that blends style and functionality ✨ From sleek stainless steel to modern matte finishes, the right sink can transform your entire space.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    45 min ago
  • उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ की विशेष बैठक शिवालिक होटल बंगाणा में संपन्न हुई जिसमें पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, पंडित राम लोक शर्मा, मेहर सिंह ,प्रकाश चंद, अमृतलाल शर्मा ,सुरजीत सिंह , मेहर सिंह ढटवालिया,अश्विनी कुमार शर्मा , कर्मचंद शर्मा , तिलक राज सेना मेडल अश्वनी कुमार ,विजय कुमार शर्मा,तिलक राज शर्मा, विजय कुमार और कैप्टन चमन लाल शर्मा आदि पूर्व सैनिक शामिल हुए। पूर्व सैनिक सेल के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में  देसराज मोदगिल को राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शॉल टोपी और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन बंगलौर में देसराज मोदगिल राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।  इसी के साथ पूर्व सैनिक सैल ने रामकृष्ण शर्मा  को भी राष्ट्रीय किसान संगठन के हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया। पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ ने दोनों को हार्दिक बधाई दी है।  केवल कृष्ण शर्मा ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की राजस्व घाटा अनुदान को बंद करके हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय किया है उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है की हिमाचल प्रदेश की आर डी जी ग्रांट को पुणे जारी किया जाए
    1
    उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ की विशेष बैठक शिवालिक होटल बंगाणा में संपन्न हुई जिसमें पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, पंडित राम लोक शर्मा, मेहर सिंह ,प्रकाश चंद, अमृतलाल शर्मा ,सुरजीत सिंह , मेहर सिंह ढटवालिया,अश्विनी कुमार शर्मा , कर्मचंद शर्मा , तिलक राज सेना मेडल अश्वनी कुमार ,विजय कुमार शर्मा,तिलक राज शर्मा, विजय कुमार और कैप्टन चमन लाल शर्मा आदि पूर्व सैनिक शामिल हुए। पूर्व सैनिक सेल के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में  देसराज मोदगिल को राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शॉल टोपी और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन बंगलौर में देसराज मोदगिल राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 
इसी के साथ पूर्व सैनिक सैल ने रामकृष्ण शर्मा  को भी राष्ट्रीय किसान संगठन के हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया। पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ ने दोनों को हार्दिक बधाई दी है।  केवल कृष्ण शर्मा ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की राजस्व घाटा अनुदान को बंद करके हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय किया है उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है की हिमाचल प्रदेश की आर डी जी ग्रांट को पुणे जारी किया जाए
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.