logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला जेल बना अस्पताल, बंदियों के लिए स्वास्थ्य व विधिक शिविर का आयोजन, जिला न्यायाधीश ने अध्यक्षता कर किया निरीक्षण दमोह जिला जेल में आज शनिवार दोपहर 1 बजे से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा अधिकरण जबलपुर के निर्देश पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई, जिसमें चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल जुड़े। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने की। जिला अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें अस्थि, नेत्र, महिला रोग, सर्जरी, दंत, ईएनटी व मेडिकल विशेषज्ञ शामिल रहे। जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ ने भी सहयोग दिया। विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी दी गई। लीगल डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता मनीष नगाइच की टीम ने 48 बंदियों से संवाद कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जिला जज सुभाष सोलंकी ने चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने स्वयं भी बीपी व शुगर की जांच कराई। अंत में जेलर मांगीलाल पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। दमोह जिला जेल में आज शनिवार दोपहर वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा अधिकरण जबलपुर के निर्देश पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई, जिसमें चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल जुड़े। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने की। जिला अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें अस्थि, नेत्र, महिला रोग, सर्जरी, दंत, ईएनटी व मेडिकल विशेषज्ञ शामिल रहे। जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ ने भी सहयोग दिया। विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी दी गई। लीगल डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता मनीष नगाइच की टीम ने 48 बंदियों से संवाद कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जिला जज सुभाष सोलंकी ने चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने स्वयं भी बीपी व शुगर की जांच कराई। अंत में जेलर मांगीलाल पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

जिला जेल बना अस्पताल, बंदियों के लिए स्वास्थ्य व विधिक शिविर का आयोजन, जिला न्यायाधीश ने अध्यक्षता कर किया निरीक्षण दमोह जिला जेल में आज शनिवार दोपहर 1 बजे से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा अधिकरण जबलपुर के निर्देश पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई, जिसमें चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल जुड़े। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने की। जिला अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें अस्थि, नेत्र, महिला रोग, सर्जरी, दंत, ईएनटी व मेडिकल विशेषज्ञ शामिल रहे। जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ ने भी सहयोग दिया। विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी दी गई। लीगल डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता मनीष नगाइच की टीम ने 48 बंदियों से संवाद कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जिला जज सुभाष सोलंकी ने चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने स्वयं भी बीपी व शुगर की जांच कराई। अंत में जेलर मांगीलाल पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। दमोह जिला जेल में आज शनिवार दोपहर वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा अधिकरण जबलपुर के निर्देश पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई, जिसमें चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल जुड़े। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने की। जिला अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें अस्थि, नेत्र, महिला रोग, सर्जरी, दंत, ईएनटी व मेडिकल विशेषज्ञ शामिल रहे। जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ ने भी सहयोग दिया। विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी दी गई। लीगल डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता मनीष नगाइच की टीम ने 48 बंदियों से संवाद कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जिला जज सुभाष सोलंकी ने चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने स्वयं भी बीपी व शुगर की जांच कराई। अंत में जेलर मांगीलाल पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह -प्रभारी सागर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला जी पहुंचे दमोह, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक ली सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक में आलाधिकारी पुलिस विभाग के उपस्थित रहे
    1
    दमोह -प्रभारी सागर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला जी पहुंचे दमोह, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक ली सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक में आलाधिकारी पुलिस विभाग के उपस्थित रहे
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वन विभाग की सूझबूझ से दोनों की सुरक्षित जान बची; तेंदुए को गांव से दूर जंगल की राह दिखाकर टाला गया संभावित खतरा_ दक्षिण पन्ना वनमण्डल के अंतर्गत रैपुरा रेंज की अलौनी बीट के पास ग्राम मक्केपाला में एक तेंदुए के रेस्क्यू का कार्य वन विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। सूचना प्राप्त होते ही वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल को सुरक्षित किया, भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया तथा सुविचारित रणनीति के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग ने अत्यंत सूझबूझ एवं तकनीकी समझ का परिचय देते हुए लकड़ी के लट्ठों को आपस में बांधकर तथा उन पर रस्सी लपेटकर एक मजबूत अस्थायी “सीढ़ी” तैयार की। इसे इस प्रकार स्थापित किया गया कि तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकल सके। तेंदुआ गांव की ओर न जाए और केवल जंगल की दिशा में ही अग्रसर हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। गांव की ओर अवरोध के रूप में कई वाहन एवं ग्रामीणों के ट्रैक्टर खड़े किए गए, जबकि जंगल की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया तथा कुछ खेतों की फेंसिंग/बाड़ी को अस्थायी रूप से हटाया गया। साथ ही, पूरे ऑपरेशन के दौरान ऐसी रणनीति अपनाई गई कि तेंदुआ बाहर निकलने के बाद गांव की ओर न जाकर सीधे नजदीकी वन क्षेत्र की ओर अग्रसर हो। विभाग की इस रणनीति के परिणामस्वरूप तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकलकर जंगल की दिशा में चला गया, जिससे किसी भी प्रकार के मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस रेस्क्यू की एक विशेष बात यह भी रही कि तेंदुए के साथ एक बछड़ा भी कुएं में गिर गया था। वन विभाग ने न केवल तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकलने में सहायता की, बल्कि बछड़े को भी सकुशल बचा लिया। इस प्रकार दोनों ही जीवों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित किया गया, जो वन्यजीव प्रबंधन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेस्क्यू के दौरान एक रोचक व्यवहार भी देखने को मिला, जिसमें बछड़ा समय-समय पर तेंदुए के पास जाकर उसे चाटता एवं उसके साथ सहज रूप से रहता देखा गया। आश्चर्यजनक रूप से तेंदुए ने भी बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और पूरी अवधि में आक्रामक व्यवहार नहीं दिखाया। यह घटना वन्यजीवों के व्यवहार के एक अनोखे पक्ष को दर्शाती है, जहां तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शिकारी एवं शिकार के बीच असामान्य सह-अस्तित्व देखने को मिला। इस अभियान में नवागत उपवनमण्डल अधिकारी श्रीमती रचना शर्मा, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक श्री अंकुर गुप्ता, रैपुरा रेंज अधिकारी श्री विवेक जैन एवं रैपुरा वन परिक्षेत्र के समस्त वन अमले की सराहनीय भूमिका रही। वनपाल श्रीमती रंजना नागर, श्री रामप्रताप गौतम तथा वनरक्षक श्री बद्री प्रसाद यादव, श्री अरविंद विश्वकर्मा, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री रजनीश चौरसिया, श्री सतीश द्विवेदी, श्री अरविंद सिंह, श्री प्रकाश प्रजापति, श्री कमल प्यासी, श्री सुमंत सिंह, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी एवं श्री रामकुंवर सिंह ने इस कार्य में सक्रिय योगदान दिया। इसके अतिरिक्त सरपंच ग्राम पंचायत फतेहपुर श्री नित्यपाल सिंह एवं सहायक सचिव श्री जगदीश सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि वनमण्डल द्वारा मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) तथा छतरपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक को स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया, जिसके अनुरूप पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। रेस्क्यू के उपरांत भी रेंज अधिकारी श्री विवेक जैन एवं परिक्षेत्र सहायक श्रीमती रंजना नागर के नेतृत्व में एहतियात के तौर पर निकटवर्ती ग्रामों में मुनादी करवाई गई है। साथ ही, क्षेत्र में निरंतर रात्रि गश्त जारी रखी गई है, ताकि तेंदुआ पुनः भटककर गांव की ओर न आए और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।
    1
    वन विभाग की सूझबूझ से दोनों की सुरक्षित जान बची; तेंदुए को गांव से दूर जंगल की राह दिखाकर टाला गया संभावित खतरा_
दक्षिण पन्ना वनमण्डल के अंतर्गत रैपुरा रेंज की अलौनी बीट के पास ग्राम मक्केपाला में एक तेंदुए के रेस्क्यू का कार्य वन विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। सूचना प्राप्त होते ही वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल को सुरक्षित किया, भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया तथा सुविचारित रणनीति के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया।
रेस्क्यू के दौरान वन विभाग ने अत्यंत सूझबूझ एवं तकनीकी समझ का परिचय देते हुए लकड़ी के लट्ठों को आपस में बांधकर तथा उन पर रस्सी लपेटकर एक मजबूत अस्थायी “सीढ़ी” तैयार की। इसे इस प्रकार स्थापित किया गया कि तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकल सके।
तेंदुआ गांव की ओर न जाए और केवल जंगल की दिशा में ही अग्रसर हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। गांव की ओर अवरोध के रूप में कई वाहन एवं ग्रामीणों के ट्रैक्टर खड़े किए गए, जबकि जंगल की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया तथा कुछ खेतों की फेंसिंग/बाड़ी को अस्थायी रूप से हटाया गया।
साथ ही, पूरे ऑपरेशन के दौरान ऐसी रणनीति अपनाई गई कि तेंदुआ बाहर निकलने के बाद गांव की ओर न जाकर सीधे नजदीकी वन क्षेत्र की ओर अग्रसर हो। विभाग की इस रणनीति के परिणामस्वरूप तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकलकर जंगल की दिशा में चला गया, जिससे किसी भी प्रकार के मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
इस रेस्क्यू की एक विशेष बात यह भी रही कि तेंदुए के साथ एक बछड़ा भी कुएं में गिर गया था। वन विभाग ने न केवल तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकलने में सहायता की, बल्कि बछड़े को भी सकुशल बचा लिया। इस प्रकार दोनों ही जीवों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित किया गया, जो वन्यजीव प्रबंधन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
रेस्क्यू के दौरान एक रोचक व्यवहार भी देखने को मिला, जिसमें बछड़ा समय-समय पर तेंदुए के पास जाकर उसे चाटता एवं उसके साथ सहज रूप से रहता देखा गया। आश्चर्यजनक रूप से तेंदुए ने भी बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और पूरी अवधि में आक्रामक व्यवहार नहीं दिखाया। यह घटना वन्यजीवों के व्यवहार के एक अनोखे पक्ष को दर्शाती है, जहां तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शिकारी एवं शिकार के बीच असामान्य सह-अस्तित्व देखने को मिला।
इस अभियान में नवागत उपवनमण्डल अधिकारी श्रीमती रचना शर्मा, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक श्री अंकुर गुप्ता, रैपुरा रेंज अधिकारी श्री विवेक जैन एवं रैपुरा वन परिक्षेत्र के समस्त वन अमले की सराहनीय भूमिका रही। वनपाल श्रीमती रंजना नागर, श्री रामप्रताप गौतम तथा वनरक्षक श्री बद्री प्रसाद यादव, श्री अरविंद विश्वकर्मा, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री रजनीश चौरसिया, श्री सतीश द्विवेदी, श्री अरविंद सिंह, श्री प्रकाश प्रजापति, श्री कमल प्यासी, श्री सुमंत सिंह, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी एवं श्री रामकुंवर सिंह ने इस कार्य में सक्रिय योगदान दिया। इसके अतिरिक्त सरपंच ग्राम पंचायत फतेहपुर श्री नित्यपाल सिंह एवं सहायक सचिव श्री जगदीश सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि वनमण्डल द्वारा मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) तथा छतरपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक को स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया, जिसके अनुरूप पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
रेस्क्यू के उपरांत भी रेंज अधिकारी श्री विवेक जैन एवं परिक्षेत्र सहायक श्रीमती रंजना नागर के नेतृत्व में एहतियात के तौर पर निकटवर्ती ग्रामों में मुनादी करवाई गई है। साथ ही, क्षेत्र में निरंतर रात्रि गश्त जारी रखी गई है, ताकि तेंदुआ पुनः भटककर गांव की ओर न आए और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जानकी नवमी पर भरभरा आश्रम में 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन कटनी। उमरियापान क्षेत्र अंतर्गत भरभरा आश्रम में जानकी नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत बनवारीदास जी महाराज के सानिध्य में रामायण के सुंदरकांड के 108 पाठ क्षेत्र के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान श्रीराम और माता सीता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बने। अनुष्ठान के उपरांत ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा देकर ससम्मान विदा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आश्रम परिवार एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।
    3
    जानकी नवमी पर भरभरा आश्रम में 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
कटनी।  उमरियापान क्षेत्र अंतर्गत भरभरा आश्रम में जानकी नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत बनवारीदास जी महाराज के सानिध्य में रामायण के सुंदरकांड के 108 पाठ क्षेत्र के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराए गए।
कार्यक्रम के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान श्रीराम और माता सीता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बने।
अनुष्ठान के उपरांत ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा देकर ससम्मान विदा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आश्रम परिवार एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले पार्षद श्रीमति वीनू सक्सेना जी द्वारा "मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026" का भव्य आयोजन किया! भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पार्षद श्रीमति वीनू सक्सेना जी द्वारा क्षेत्र के 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को "मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश छात्रों का उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति प्रेरणा | करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर परम् पूज्य श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज एवं पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी ने अपने कर-कमलों से सभी मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया ! उपस्थित अभिभावकों ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की। उनका कहना था कि "बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए यह बहुत अच्छा प्रयास है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति और लगन बढ़ती है" गुरु जी ने कहा कि आज के मेधावी छात्र ही कल का भविष्य हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है! कार्यक्रम में पार्षद जी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के बच्चों की प्रतिभा को मंच देना उनका संकल्प है। आगे भी शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे ! यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा !
    4
    लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
पार्षद श्रीमति वीनू सक्सेना जी द्वारा "मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026" का भव्य आयोजन किया! 
भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पार्षद श्रीमति वीनू सक्सेना जी द्वारा क्षेत्र के 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को "मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्देश छात्रों का उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति प्रेरणा |
करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर परम् पूज्य श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज एवं पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी ने अपने कर-कमलों से सभी मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया ! 
उपस्थित अभिभावकों ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की। उनका कहना था कि "बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए यह बहुत अच्छा प्रयास है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति और लगन बढ़ती है" 
गुरु जी ने कहा कि आज के मेधावी छात्र ही कल का भविष्य हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है!
कार्यक्रम में पार्षद जी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के बच्चों की प्रतिभा को मंच देना उनका संकल्प है। आगे भी शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे ! 
यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा !
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार* *जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम,रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी* सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। *पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया। *आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी* पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। *इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।* *
    1
    *अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार*
*जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम,रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी*
सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
*पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था।
आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया।
*आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी*
पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
*इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।*
*
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *​अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार* *​जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम, रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी* ​सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। *​घटना का संक्षिप्त विवरण* ​दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। *​पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'* ​घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। ​आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया। *​आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी* ​पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। ​ *​इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।* *​सराहनीय टीम:* ​उनि. सुनील शर्मा (थाना प्रभारी रहली) ​उनि. हरिसिंह तोमर (चौकी प्रभारी बलेह) ​प्रआर अमित चौबे, आर सतीश ​आरक्षक विनय पथरोल, चालक आरक्षक सुनील दुबे *​सागर पुलिस का संकल्प: >* "अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। कानून का हाथ हर अपराधी की गर्दन तक पहुँचेगा। हम जिले में शांति और न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं।" ​
    2
    *​अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार*
*​जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम, रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी*
​सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
*​घटना का संक्षिप्त विवरण*
​दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
*​पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'*
​घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था।
​आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया।
*​आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी*
​पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
​
*​इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।*
*​सराहनीय टीम:*
​उनि. सुनील शर्मा (थाना प्रभारी रहली)
​उनि. हरिसिंह तोमर (चौकी प्रभारी बलेह)
​प्रआर अमित चौबे, आर सतीश 
​आरक्षक विनय पथरोल, चालक आरक्षक सुनील दुबे
*​सागर पुलिस का संकल्प: >* "अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। कानून का हाथ हर अपराधी की गर्दन तक पहुँचेगा। हम जिले में शांति और न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं।"
​
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनका में लगुन समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, एक गंभीर सहित दर्जन भर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के पास मनका गांव के समीप लगुन समारोह से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें धर्मू पिता मुन्ना अहिरवार (35) निवासी मनका की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार समारोह से लौटते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अशोक, गोकूल, संजय, चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू पिता भजनलाल, टुटेली और राजू को मामूली चोटें आई हैं। उनका उपचार ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर चक्रेश चौधरी और डॉक्टर यशपाल ने किया। सूचना मिलते ही इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक जमीर और आरक्षक रवि कटारे मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मनका में लगुन समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, एक गंभीर सहित दर्जन भर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के पास मनका गांव के समीप लगुन समारोह से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें धर्मू पिता मुन्ना अहिरवार (35) निवासी मनका की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार समारोह से लौटते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में अशोक, गोकूल, संजय, चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू पिता भजनलाल, टुटेली और राजू को मामूली चोटें आई हैं। उनका उपचार ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर चक्रेश चौधरी और डॉक्टर यशपाल ने किया।
सूचना मिलते ही इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक जमीर और आरक्षक रवि कटारे मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आगरा-दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दर्जनों घायल* मथुरा - रिफाइनरी :- NH-19 पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज बस, टेम्पो और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए, जबकि रोडवेज बस और टेम्पो के चालक गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस नंबर *HR 55GV 5363* तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास उसने सड़क किनारे चल रहे टेम्पो नंबर *UP85ET3612* को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेम्पो कई पलटी खाकर सड़क पर पलट गया और बस की चपेट में आकर वहां चल रही बोलेरो गाड़ी से भी टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस और टेम्पो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कई अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस, एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आगरा-दिल्ली हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    4
    *आगरा-दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दर्जनों घायल*
मथुरा - रिफाइनरी :- NH-19 पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज बस, टेम्पो और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए, जबकि रोडवेज बस और टेम्पो के चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस नंबर *HR 55GV 5363* तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास उसने सड़क किनारे चल रहे टेम्पो नंबर *UP85ET3612* को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेम्पो कई पलटी खाकर सड़क पर पलट गया और बस की चपेट में आकर वहां चल रही बोलेरो गाड़ी से भी टकरा गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस और टेम्पो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कई अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस, एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आगरा-दिल्ली हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महा विष्णु पुराण महायज्ञ में भक्त जन बड, चढ़ कर हिस्सा लें रहें चार दशक के बाद गूंज।।
    1
    महा विष्णु पुराण महायज्ञ में भक्त जन बड, चढ़ कर हिस्सा लें रहें चार दशक के बाद गूंज।।
    user_एसएन पटेल पत्रकार
    एसएन पटेल पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.