logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार *अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार* *जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम,रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी* सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। *पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया। *आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी* पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। *इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।* *

4 hrs ago
user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
नीरज वैद्यराज पत्रकार
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

*अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार *अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार* *जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम,रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी* सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। *पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया। *आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी* पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। *इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।* *

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सागर - बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ा स्थित तालाब में सात लड़के नहाने के लिए आए थे जिनमें से तीन लड़कों के डूबने की खबर रेस्क्यू जारी
    1
    सागर - बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ा स्थित तालाब में सात लड़के नहाने के लिए आए थे जिनमें से तीन लड़कों के डूबने की खबर रेस्क्यू जारी
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्यारसपुर में गैस सिलेंडर से निकला पानी, उपभोक्ता परेशान – एजेंसी पर लापरवाही के आरोप ग्यारसपुर। क्षेत्र में रसोई गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला Indian Oil Corporation से संबद्ध इंडियन गैस एजेंसी ग्यारसपुर का सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर में पानी निकलने की शिकायत ने हड़कंप मचा दिया है। ग्राम निवासी विनीता बाई कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया था। उन्होंने दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ₹930 में गैस सिलेंडर भरवाया था, लेकिन लगभग 12 दिन बाद अचानक सिलेंडर ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों ने जब सिलेंडर को उठाकर जांच की तो उसमें पानी जैसी आवाज सुनाई दी। सिलेंडर को दबाने पर उसमें से तेज गति से पानी निकलने लगा। इसके बाद रमेश कुशवाहा सिलेंडर को लेकर एजेंसी पहुंचे, जहां जांच में पाया गया कि करीब 4 किलो गैस उपयोग हो चुकी थी, जबकि शेष सिलेंडर में पानी भरा हुआ था। पीड़ित परिवार ने एजेंसी संचालक अभिषेक सुगंधि से शिकायत की, लेकिन उन्होंने सिलेंडर बदलने या वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार नया सिलेंडर भरवाने में असमर्थ है, जबकि अधिकारियों द्वारा दूसरा सिलेंडर लेने की सलाह दी जा रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र तक जाना पड़ता है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
    3
    ग्यारसपुर में गैस सिलेंडर से निकला पानी, उपभोक्ता परेशान – एजेंसी पर लापरवाही के आरोप
ग्यारसपुर। क्षेत्र में रसोई गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला Indian Oil Corporation से संबद्ध इंडियन गैस एजेंसी ग्यारसपुर का सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर में पानी निकलने की शिकायत ने हड़कंप मचा दिया है।
ग्राम निवासी विनीता बाई कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया था। उन्होंने दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ₹930 में गैस सिलेंडर भरवाया था, लेकिन लगभग 12 दिन बाद अचानक सिलेंडर ने काम करना बंद कर दिया।
परिजनों ने जब सिलेंडर को उठाकर जांच की तो उसमें पानी जैसी आवाज सुनाई दी। सिलेंडर को दबाने पर उसमें से तेज गति से पानी निकलने लगा। इसके बाद रमेश कुशवाहा सिलेंडर को लेकर एजेंसी पहुंचे, जहां जांच में पाया गया कि करीब 4 किलो गैस उपयोग हो चुकी थी, जबकि शेष सिलेंडर में पानी भरा हुआ था।
पीड़ित परिवार ने एजेंसी संचालक अभिषेक सुगंधि से शिकायत की, लेकिन उन्होंने सिलेंडर बदलने या वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार नया सिलेंडर भरवाने में असमर्थ है, जबकि अधिकारियों द्वारा दूसरा सिलेंडर लेने की सलाह दी जा रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र तक जाना पड़ता है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। सागर पुलिस (थाना–रहली) ​दिनांक: 25/04/2026 *​अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार* *​जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम, रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी* ​सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। *​घटना का संक्षिप्त विवरण* ​दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। *​पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'* ​घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। ​आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया। *​आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी* ​पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। ​*​इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।* *​सराहनीय टीम:* ​उनि. सुनील शर्मा (थाना प्रभारी रहली) ​उनि. हरिसिंह तोमर (चौकी प्रभारी बलेह) ​प्रआर अमित चौबे, आर सतीश ​आरक्षक विनय पथरोल, चालक आरक्षक सुनील दुबे *​सागर पुलिस का संकल्प: >* "अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। कानून का हाथ हर अपराधी की गर्दन तक पहुँचेगा। हम जिले में शांति और न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं।" ​
    1
    खबर जिला सागर से।
सागर पुलिस (थाना–रहली)
​दिनांक: 25/04/2026
*​अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार*
*​जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम, रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी*
​सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
*​घटना का संक्षिप्त विवरण*
​दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
*​पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'*
​घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था।
​आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया।
*​आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी*
​पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
​*​इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।*
*​सराहनीय टीम:*
​उनि. सुनील शर्मा (थाना प्रभारी रहली)
​उनि. हरिसिंह तोमर (चौकी प्रभारी बलेह)
​प्रआर अमित चौबे, आर सतीश 
​आरक्षक विनय पथरोल, चालक आरक्षक सुनील दुबे
*​सागर पुलिस का संकल्प: >* "अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। कानून का हाथ हर अपराधी की गर्दन तक पहुँचेगा। हम जिले में शांति और न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं।"
​
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सागर जिले के बीना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश और गवाही के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    सागर जिले के बीना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश और गवाही के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​सागर | 25 अप्रैल, 2026 मध्यप्रदेश के छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने आज सागर में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों का वित्तीय रूप से सशक्त होना ही 'आत्मनिर्भर भारत' की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पंचायतें और नगर निगम आर्थिक रूप से स्वायत्त नहीं होंगे, तब तक विकास की किरण अंतिम छोर तक पहुँचाना चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। ​संवैधानिक ढांचे पर मंथन ​बैठक के दौरान राज्य वित्त आयोग की भूमिका और इसकी संवैधानिक शक्तियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि आयोग संविधान के अनुच्छेद 243-I और 243-Y के तहत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करता है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करना और राज्य के करों में उनकी उचित हिस्सेदारी तय करना है। ​बैठक के मुख्य बिंदु और एजेंडा ​सागर संभाग के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हुए इस संवाद में निम्नलिखित विषयों पर गंभीरता से विचार किया गया: ​राजस्व संग्रहण: स्थानीय स्तर पर कर (Taxes) वसूली की वर्तमान स्थिति और संग्रहण में आने वाली बाधाओं की पहचान। ​बुनियादी सेवाएँ: स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management), पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसे मूलभूत कार्यों के लिए बजट का प्रावधान। ​स्थापना व्यय बनाम विकास: निकायों के प्रशासनिक खर्चों (वेतन-भत्ते) और विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के बीच संतुलन बनाना। ​सीधा संवाद: बैठक में सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों ने जमीनी स्तर की वित्तीय समस्याओं को सीधे आयोग के समक्ष रखा।
    2
    ​सागर | 25 अप्रैल, 2026 मध्यप्रदेश के छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने आज सागर में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों का वित्तीय रूप से सशक्त होना ही 'आत्मनिर्भर भारत' की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पंचायतें और नगर निगम आर्थिक रूप से स्वायत्त नहीं होंगे, तब तक विकास की किरण अंतिम छोर तक पहुँचाना चुनौतीपूर्ण बना रहेगा।
​संवैधानिक ढांचे पर मंथन
​बैठक के दौरान राज्य वित्त आयोग की भूमिका और इसकी संवैधानिक शक्तियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि आयोग संविधान के अनुच्छेद 243-I और 243-Y के तहत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करता है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करना और राज्य के करों में उनकी उचित हिस्सेदारी तय करना है।
​बैठक के मुख्य बिंदु और एजेंडा
​सागर संभाग के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हुए इस संवाद में निम्नलिखित विषयों पर गंभीरता से विचार किया गया:
​राजस्व संग्रहण: स्थानीय स्तर पर कर (Taxes) वसूली की वर्तमान स्थिति और संग्रहण में आने वाली बाधाओं की पहचान।
​बुनियादी सेवाएँ: स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management), पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसे मूलभूत कार्यों के लिए बजट का प्रावधान।
​स्थापना व्यय बनाम विकास: निकायों के प्रशासनिक खर्चों (वेतन-भत्ते) और विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के बीच संतुलन बनाना।
​सीधा संवाद: बैठक में सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों ने जमीनी स्तर की वित्तीय समस्याओं को सीधे आयोग के समक्ष रखा।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रेलवे स्टेशन पर आरक्षक से मारपीट के बाद एक्शन मोड में कोतवाली पुलिस, मनचलों और असामाजिक तत्वों को दी हिदायत दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षक से मारपीट की घटना के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे कोतवाली टीआई मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। अचानक पुलिस बल के पहुंचने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। दो दिन पूर्व स्टेशन परिसर में विवाद के बाद सीएसपी एचआर पांडे के ड्राइवर आरक्षक रवेंद्र अहिरवार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे पुलिस तैनाती और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने आवारा घूम रहे युवकों, मनचलों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा अनावश्यक स्टेशन परिसर में न घूमने की हिदायत दी। साथ ही ऑटो चालकों और दुकानदारों से भीड़ जमा न करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    1
    रेलवे स्टेशन पर आरक्षक से मारपीट के बाद एक्शन मोड में कोतवाली पुलिस, मनचलों और असामाजिक तत्वों को दी हिदायत
दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षक से मारपीट की घटना के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे कोतवाली टीआई मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। अचानक पुलिस बल के पहुंचने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।
दो दिन पूर्व स्टेशन परिसर में विवाद के बाद सीएसपी एचआर पांडे के ड्राइवर आरक्षक रवेंद्र अहिरवार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे पुलिस तैनाती और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने आवारा घूम रहे युवकों, मनचलों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा अनावश्यक स्टेशन परिसर में न घूमने की हिदायत दी। साथ ही ऑटो चालकों और दुकानदारों से भीड़ जमा न करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन युवकों ने रोका रास्ता रोककर बाइकसवार को परासरी नदी पुल पर मारी गोली: एक ने किया कट्टे से फायर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। *कंजिया चौकी प्रभारी कमलेश धुर्वे* राजेश बबेले बीना।भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन युवकों ने रोका रास्ता रोककर बाइकसवार को परासरी नदी पुल पर मारी गोली: एक ने किया कट्टे से फायर।मिली जानकारी अनुसार बीना ब्लॉक के ग्राम भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परासरी नदी के पुल पर एक बाइक सवार युवक पर गोली चला दी गई। हमले में युवक के हाथ में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *अपने गांव से कंजिया जा रहे थे* मिली जानकारी के अनुसार, देवराजी निवासी चैन सिंह लोधी (35) शनिवार को अपने गांव से कंजिया जा रहे थे। परासरी नदी के पुल पर बाइक सवार रामराजा लोधी, हजरत लोधी (दोनों देवराजी निवासी) और लहरावदा निवासी लक्ष्मन लोधी ने उनकी बाइक रोक दी। आरोपियों ने चैन सिंह को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब चैन सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी रामराजा लोधी ने कट्टे से उन पर हमला कर दिया। गोली चैन सिंह के बाएं हाथ की हांथ में लगी। *पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था* बताया गया है कि रामराजा लोधी और चैन सिंह लोधी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद रामराजा लोधी ने चैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते शनिवार को यह विवाद फिर से बढ़ गया। *इनका कहना है* दोनों परिवारिक सदस्य हैं और उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। *कंजिया चौकी प्रभारी कमलेश धुर्वे*
    4
    लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन युवकों ने रोका रास्ता रोककर बाइकसवार को परासरी नदी पुल पर मारी गोली: एक ने किया कट्टे से फायर
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
*कंजिया चौकी प्रभारी कमलेश धुर्वे*
राजेश बबेले 
बीना।भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन युवकों ने रोका रास्ता रोककर बाइकसवार को परासरी नदी पुल पर मारी गोली: एक ने किया कट्टे से फायर।मिली जानकारी अनुसार बीना ब्लॉक के ग्राम भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परासरी नदी के पुल पर एक बाइक सवार युवक पर गोली चला दी गई। हमले में युवक के हाथ में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*अपने गांव से कंजिया जा रहे थे*
मिली जानकारी के अनुसार, देवराजी निवासी चैन सिंह लोधी (35) शनिवार को अपने गांव से कंजिया जा रहे थे। परासरी नदी के पुल पर बाइक सवार रामराजा लोधी, हजरत लोधी (दोनों देवराजी निवासी) और लहरावदा निवासी लक्ष्मन लोधी ने उनकी बाइक रोक दी।
आरोपियों ने चैन सिंह को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब चैन सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी रामराजा लोधी ने कट्टे से उन पर हमला कर दिया। गोली चैन सिंह के बाएं हाथ की हांथ में लगी।
*पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था*
बताया गया है कि रामराजा लोधी और चैन सिंह लोधी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद रामराजा लोधी ने चैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते शनिवार को यह विवाद फिर से बढ़ गया।
*इनका कहना है* 
दोनों परिवारिक सदस्य हैं और उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
फरियादी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
*कंजिया चौकी प्रभारी कमलेश धुर्वे*
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सागर - रहली के बलेह में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारी की हत्या पुलिस जांच में जुटी।
    1
    सागर - रहली के बलेह में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारी की हत्या पुलिस जांच में जुटी।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खबर जिला सागर से लोकेशन,, बीना से देवराजी ग्राम में आपसी रंजिश को लेकर चली गोली, एक व्यक्ति हुआ घायल, मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और गवाही न देने को लेकर चैन सिंह, और रामराजा के बीच गाली गलौच हुई। इसके बाद रामराजा, ने अपने साथियों लक्ष्मण और हजरत के साथ मिल कर चैन सिंह को गोली मारी गोली बांए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल का इलाज़ स्वास्थ्य केंद्र बीना में कराया जा रहा है।
    1
    खबर जिला सागर से 
लोकेशन,, बीना से 
देवराजी ग्राम में आपसी रंजिश को लेकर चली गोली, एक व्यक्ति हुआ घायल,
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और गवाही न देने को लेकर चैन सिंह, और रामराजा के बीच गाली गलौच हुई। इसके बाद रामराजा, ने अपने साथियों लक्ष्मण और हजरत के साथ मिल कर चैन सिंह को गोली मारी गोली बांए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल का इलाज़ स्वास्थ्य केंद्र बीना में कराया जा रहा है।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.