Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर जिला सागर से लोकेशन,, बीना से देवराजी ग्राम में आपसी रंजिश को लेकर चली गोली, एक व्यक्ति हुआ घायल, मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और गवाही न देने को लेकर चैन सिंह, और रामराजा के बीच गाली गलौच हुई। इसके बाद रामराजा, ने अपने साथियों लक्ष्मण और हजरत के साथ मिल कर चैन सिंह को गोली मारी गोली बांए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल का इलाज़ स्वास्थ्य केंद्र बीना में कराया जा रहा है।
हरिकृष्ण सोनी
खबर जिला सागर से लोकेशन,, बीना से देवराजी ग्राम में आपसी रंजिश को लेकर चली गोली, एक व्यक्ति हुआ घायल, मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और गवाही न देने को लेकर चैन सिंह, और रामराजा के बीच गाली गलौच हुई। इसके बाद रामराजा, ने अपने साथियों लक्ष्मण और हजरत के साथ मिल कर चैन सिंह को गोली मारी गोली बांए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल का इलाज़ स्वास्थ्य केंद्र बीना में कराया जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर | 25 अप्रैल, 2026 मध्यप्रदेश के छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने आज सागर में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों का वित्तीय रूप से सशक्त होना ही 'आत्मनिर्भर भारत' की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पंचायतें और नगर निगम आर्थिक रूप से स्वायत्त नहीं होंगे, तब तक विकास की किरण अंतिम छोर तक पहुँचाना चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। संवैधानिक ढांचे पर मंथन बैठक के दौरान राज्य वित्त आयोग की भूमिका और इसकी संवैधानिक शक्तियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि आयोग संविधान के अनुच्छेद 243-I और 243-Y के तहत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करता है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करना और राज्य के करों में उनकी उचित हिस्सेदारी तय करना है। बैठक के मुख्य बिंदु और एजेंडा सागर संभाग के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हुए इस संवाद में निम्नलिखित विषयों पर गंभीरता से विचार किया गया: राजस्व संग्रहण: स्थानीय स्तर पर कर (Taxes) वसूली की वर्तमान स्थिति और संग्रहण में आने वाली बाधाओं की पहचान। बुनियादी सेवाएँ: स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management), पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसे मूलभूत कार्यों के लिए बजट का प्रावधान। स्थापना व्यय बनाम विकास: निकायों के प्रशासनिक खर्चों (वेतन-भत्ते) और विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के बीच संतुलन बनाना। सीधा संवाद: बैठक में सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों ने जमीनी स्तर की वित्तीय समस्याओं को सीधे आयोग के समक्ष रखा।2
- ग्यारसपुर में गैस सिलेंडर से निकला पानी, उपभोक्ता परेशान – एजेंसी पर लापरवाही के आरोप ग्यारसपुर। क्षेत्र में रसोई गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला Indian Oil Corporation से संबद्ध इंडियन गैस एजेंसी ग्यारसपुर का सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर में पानी निकलने की शिकायत ने हड़कंप मचा दिया है। ग्राम निवासी विनीता बाई कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया था। उन्होंने दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ₹930 में गैस सिलेंडर भरवाया था, लेकिन लगभग 12 दिन बाद अचानक सिलेंडर ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों ने जब सिलेंडर को उठाकर जांच की तो उसमें पानी जैसी आवाज सुनाई दी। सिलेंडर को दबाने पर उसमें से तेज गति से पानी निकलने लगा। इसके बाद रमेश कुशवाहा सिलेंडर को लेकर एजेंसी पहुंचे, जहां जांच में पाया गया कि करीब 4 किलो गैस उपयोग हो चुकी थी, जबकि शेष सिलेंडर में पानी भरा हुआ था। पीड़ित परिवार ने एजेंसी संचालक अभिषेक सुगंधि से शिकायत की, लेकिन उन्होंने सिलेंडर बदलने या वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार नया सिलेंडर भरवाने में असमर्थ है, जबकि अधिकारियों द्वारा दूसरा सिलेंडर लेने की सलाह दी जा रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र तक जाना पड़ता है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।3
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले पार्षद श्रीमति वीनू सक्सेना जी द्वारा "मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026" का भव्य आयोजन किया! भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पार्षद श्रीमति वीनू सक्सेना जी द्वारा क्षेत्र के 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को "मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश छात्रों का उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति प्रेरणा | करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर परम् पूज्य श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज एवं पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी ने अपने कर-कमलों से सभी मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया ! उपस्थित अभिभावकों ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की। उनका कहना था कि "बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए यह बहुत अच्छा प्रयास है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति और लगन बढ़ती है" गुरु जी ने कहा कि आज के मेधावी छात्र ही कल का भविष्य हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है! कार्यक्रम में पार्षद जी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के बच्चों की प्रतिभा को मंच देना उनका संकल्प है। आगे भी शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे ! यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा !4
- *अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार* *जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम,रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी* सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। *पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया। *आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी* पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। *इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।* *1
- *अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला क्रूर हत्यारा गिरफ्तार* *जंगलों में छुपकर पुलिस को छकाने की कोशिश हुई नाकाम, रहली पुलिस के बिछाए जाल में फंसा आरोपी* सागर: सागर पुलिस ने हत्या के एक वीभत्स मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली श्री प्रकाश मिश्रा के सटीक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 23.04.2026 को ग्राम बोमा खजूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर लगभग 03:00 बजे आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। *पुलिस की घेराबंदी और 'ऑपरेशन विजयपुरा'* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला। मामला पेचीदा था क्योंकि आरोपी स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित था और पुलिस को चकमा देने के लिए बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की 'सर्चिंग' और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया। *आरोपी का कबूलनामा और बरामदगी* पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। *इस अंधे कत्ल को सुलझाने और फरार अपराधी को 24 घंटे के भीतर दबोचने में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा की रणनीतिक सूझबूझ और अदम्य साहस की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बिना सोए लगातार सर्चिंग की, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।* *सराहनीय टीम:* उनि. सुनील शर्मा (थाना प्रभारी रहली) उनि. हरिसिंह तोमर (चौकी प्रभारी बलेह) प्रआर अमित चौबे, आर सतीश आरक्षक विनय पथरोल, चालक आरक्षक सुनील दुबे *सागर पुलिस का संकल्प: >* "अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। कानून का हाथ हर अपराधी की गर्दन तक पहुँचेगा। हम जिले में शांति और न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं।" 2
- महा विष्णु पुराण महायज्ञ में भक्त जन बड, चढ़ कर हिस्सा लें रहें चार दशक के बाद गूंज।।1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा में क्रेशर खदान के गहरे पानी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। करीब 16 घंटे तक चले भारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तीनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। दोस्त को बचाने के चक्कर में डूबे तीनों साथी जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सात दोस्त खदान में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान तनिश कोरी (19) अचानक गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अभिषेक उर्फ अध्धा (20) ने पानी में छलांग लगा दी। जब दोनों संघर्ष करने लगे, तो उन्हें बचाने के लिए तीसरा दोस्त तेजराम पटेल (20) भी कूद गया। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गए। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। SDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त गोताखोरों और SDRF की टीमों को बुलाया गया। रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पहले अभिषेक का शव मिला, और रविवार सुबह बाकी दो अन्य युवकों के शव भी बरामद कर लिए गए। CM ने जताया शोक, 4-4 लाख की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "सागर जिले के बहेरिया क्षेत्र में युवकों के डूबने की खबर अत्यंत दुखद है।" मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए। क्षेत्र में मातम का माहौल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे कैंट और बहेरिया क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।4
- *आगरा-दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दर्जनों घायल* मथुरा - रिफाइनरी :- NH-19 पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज बस, टेम्पो और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए, जबकि रोडवेज बस और टेम्पो के चालक गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस नंबर *HR 55GV 5363* तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास उसने सड़क किनारे चल रहे टेम्पो नंबर *UP85ET3612* को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेम्पो कई पलटी खाकर सड़क पर पलट गया और बस की चपेट में आकर वहां चल रही बोलेरो गाड़ी से भी टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस और टेम्पो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कई अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस, एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आगरा-दिल्ली हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- वीडियो पूरा सुने विचार करें समस्या का संपूर्ण समाधान1