पटना मेट्रो कॉरिडोर-2 का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी पटना: राजधानी में निर्माणाधीन पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 का काम तेजी से जारी है। यह कॉरिडोर कुल 12 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ता है। एलिवेटेड स्टेशनों के बाद अब अंडरग्राउंड स्टेशनों पर भी तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मोइनुल हक स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो साइट पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीबीएम (टनेल बोरिंग मशीन) से बन रही सुरंगों की प्रगति की समीक्षा की और टीम के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मीठापुर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर प्रगति का आकलन किया। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

- Post by Spiderman1
- #Cm सम्राट चौधरी पहुँचे सोनपुर बाबा हरिहर नाथ मंदिर पूजा अर्चना करने #SmratChodhri #Mukhymntri #Bjp #Sonpur #BabaHrihrNath #Mandir1
- यह कुर्ता है या नहीं है सरकार को इस पर शक्ति से पेश आना चाहिए कि नहीं जानवरों को लेकर कानून में संशोधन करना चाहिए या नहीं क्या सिर्फ वीडियो देखने से काम चल जाएगा सरकार को कुच्छ करना चाहिए1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- पटना: गौरीचक थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना दो दिन पहले अलावलपुर गांव में हुई थी, जब पुलिस एक वारंटी को पकड़ने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब आरोपी को गिरफ्तार करने गई, तभी कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। गौरीचक थाना प्रभारी एसपी सुभमा सागर ने बताया कि 15 अप्रैल की रात पंचखड़िया थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने गौरीचक थाना से सहयोग मांगा था। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस टीम अलावलपुर गांव पहुंची, जहां वारंट के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1
- सम्राट चौधरी कैसे बिहार का मुख्यमंत्री बने हैं आपको क्या लगता है अच्छा चलाएंगे1
- भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी फतुहा (पटना), संवाददाता: खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था। बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है। इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।3
- Post by Spiderman1