Shuru
Apke Nagar Ki App…
BJP par sawal hai ki student par palet gun aur ak47 chalane ko kisne bola
Bhupendra Kumar
BJP par sawal hai ki student par palet gun aur ak47 chalane ko kisne bola
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक बड़ा डेलीगेशन रविवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पासिन मजरे बेवल पहुंचा रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक बड़ा डेलीगेशन रविवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पासिन मजरे बेवल पहुंचा। डेलीगेशन में सपा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सीएल वर्मा, पासी जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, सलोन विधानसभा से पुत्तन सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श यादव, विनोद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। डेलीगेशन ने रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उनकी समस्या को ध्यान से सुना। परिवार के सदस्यों ने घटना का विवरण बताया तथा प्रशासन व पुलिस की ओर से हो रही कार्रवाई की जानकारी दी। सपा नेताओं ने पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। नेताओं ने प्रशासन से शीघ्र और निष्पक्ष जांच की मांग की तथा पीड़िता को उचित सुरक्षा व मुआवजा दिए जाने की बात कही। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।1
- NEET परीक्षा के साथ साथ और भी कई सारे पेपर लगातार लीक हुए है1
- फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन अमेठी। जिले के जंगल रामनगर क्षेत्र में शनिवार को रिक्शा चालकों ने कथित अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराज चालकों ने अपने रिक्शे सड़क किनारे खड़े कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे रिक्शा चालकों का आरोप है कि उनसे फर्जी पर्ची काटकर जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। उनका कहना है कि रोजी-रोटी चलाना पहले ही मुश्किल हो गया है, ऐसे में इस तरह की अवैध वसूली से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। चालकों का यह भी आरोप है कि जब कुछ लोगों ने इस वसूली का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उनमें भय और आक्रोश का माहौल है। रिक्शा चालकों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रिक्शा चालक मौजूद रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।1
- अधिवक्ता लोकतंत्र के सच्चे रक्षक, न्याय के मंदिर के पुजारी हैं: मंत्री मनोज कुमार पांडेय रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के सच्चे रक्षक और न्याय के मंदिर के पुजारी हैं, जिनकी भूमिका समाज में न्याय और संविधान की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म, भारतीय शास्त्रों और भगवा का लगातार विरोध कर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा देश की पहचान है, जिसका सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता समाज के कमजोर और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।1
- अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद अमेठी के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीमों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सम्मेलन में साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस हेल्पलाइन और नजदीकी थाने से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।1
- वलीपुर बाजार में ईज़ टूर एंड ट्रैवल्स की नई शाखा का शुभारंभ, हज-उमराह सहित कई सेवाएं होंगी उपलब्ध वलीपुर बाजार में ईज़ टूर एंड ट्रैवल्स की नई शाखा का शुभारंभ, हज-उमराह सहित कई सेवाएं होंगी उपलब्ध सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के इब्राहिमपुर, वलीपुर बाजार में रविवार को ईज़ टूर एंड ट्रैवल्स (Ease Tour & Travels) की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह संस्थान की दूसरी शाखा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को हज, उमराह और अन्य यात्रा संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, गणमान्य लोग तथा शुभचिंतक उपस्थित रहे। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर, पारदर्शी और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ईज़ टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा हज एवं उमराह पैकेज, अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू एयर टिकट बुकिंग, उमराह, टूरिस्ट एवं बिजनेस वीजा प्रोसेसिंग, विभिन्न देशों की स्टैम्पिंग सुविधा तथा इमिग्रेशन से संबंधित परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान का मुख्य कार्यालय गभड़िया चौराहा, जेल रोड, सुल्तानपुर में संचालित है, जबकि नई शाखा इब्राहिमपुर, वलीपुर बाजार में शुरू की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से नई शाखा का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद यात्रा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े गुड्डू चौधरी (वलीपुर) एवं एडवोकेट मोहम्मद आसिफ सहित अन्य लोगों ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। संस्थान का संदेश रहा—"आपकी ख़िदमत, हमारी ज़िम्मेदारी।"1