सोनभद्र में ट्रांसफॉर्मर बदलते समय लाइनमैन जिंदा जला, मौत सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू हो गई, जिससे उसे जोरदार झटका लगा। झटके के बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते बिजलीकर्मी आग का गोला बन गया। हेल्पर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफॉर्मर लगा रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले विभाग से शटडाउन लिया गया था, फिर भी कार्य के दौरान सप्लाई बहाल कर दी गई। यह हादसा घोरावल थाना क्षेत्र के लोढ़टा गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। गुरुवार को वे लोहाटा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे वे गांव पहुंचे। सहकर्मियों के अनुसार उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने से पहले बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन भी मांगा गया था, ताकि काम के दौरान करंट न आए। लेकिन जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, उसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई। अचानक सप्लाई चालू होते ही संतोष को जोरदार करंट लगा और वे खंभे से ही चिपक गए। शॉर्ट सर्किट होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही देर में लाइनमैन आग की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद हेल्पर मटरलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने की सूचना दी। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

- कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में तैनात बीडीओ आर.के. सेठ की निजी और सरकारी गाड़ियों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल छिड़क कर दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलती रहीं और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गईं। जलती हुई गाड़ियों का वीडियो भी सामने आया है। बीडीओ राम खेलावन राम ब्लॉक से थोड़ी दूर रामपुर खुर्द गांव में एक निजी आवास में रहते हैं। मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- AIMIM BJP की B-Team? ओवैसी पर ज़फर अमीन डक्कू का बड़ा हमला | सियासी घमासान1
- दहेज लोभियों ने नव विवाहिता की ले लिया जान, लड़की के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल फरियाद लेकर पहुंचे एसएसपी कार्यालय #crime #गोरखपुर1
- रूपेश कुमार श्रीवास्तव राज कर्मचारी अध्यक्ष काफी दिन से संघर्ष कर रहे हैं संघर्ष की लड़ाई लड़ रहे हैं रूपेश कुमार श्रीवास्तव जी7
- CM योगी ने देखी जापान की ट्रेन की स्पीड1
- 🥋 Self Defence से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें 1. आत्मरक्षा का अर्थ – किसी भी खतरे या हमले की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखना ही सेल्फ डिफेंस है। 2. सतर्कता सबसे बड़ा हथियार – आसपास के माहौल पर ध्यान रखना कई खतरों से पहले ही बचा सकता है। 3. आवाज़ उठाना जरूरी – खतरे में जोर से चिल्लाना या लोगों को बुलाना हमलावर को डरा सकता है। 4. शारीरिक फिटनेस जरूरी – ताकत, संतुलन और फुर्ती आत्मरक्षा में बहुत मदद करते हैं। 5. कमजोर हिस्सों पर वार – आंख, नाक, गला, घुटना जैसे हिस्से पर वार कर बचाव किया जा सकता है। 6. बचाव पहले, हमला बाद में – सेल्फ डिफेंस का उद्देश्य भागकर सुरक्षित होना है, लड़ाई करना नहीं। 7. ट्रेनिंग का महत्व – नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास और प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ती है। 8. मानसिक मजबूती – घबराहट पर काबू रखना और तुरंत निर्णय लेना जरूरी है। 9. महिलाओं और बच्चों के लिए जरूरी – आज के समय में सभी को बेसिक सेल्फ डिफेंस आना चाहिए। 10. कराटे व अन्य मार्शल आर्ट्स सहायक – कराटे, ताइक्वांडो, जूडो जैसी विधाएं आत्मरक्षा में प्रभावी हैं।1
- इस महिला का नाम रखी है, और ये अपने ससुराल वालों से पीड़ित हो कर यह वीडियो बनाई है, इनका कहना है, इनके मायके में कोई नहीं है जो इनकी मदद कर सके, कहती है आज मेरे साथ कोई नहीं है, उस राक्षस ने मुझे बहुत मारा! @DelhiPolice1
- कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में तैनात बीडीओ आर.के. सेठ की निजी और सरकारी गाड़ियों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल छिड़क कर दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलती रहीं और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गईं। जलती हुई गाड़ियों का वीडियो भी सामने आया है। बीडीओ राम खेलावन राम ब्लॉक से थोड़ी दूर रामपुर खुर्द गांव में एक निजी आवास में रहते हैं। मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- 2027 चुनाव पर सपा का बड़ा दावा: "अबकी बार 300 पार" | ज़फर अमीन डक्कू का AIMIM पर हमला1