Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस महिला का नाम रखी है, और ये अपने ससुराल वालों से पीड़ित हो कर यह वीडियो बनाई है, इनका कहना है, इनके मायके में कोई नहीं है जो इनकी मदद कर सके, कहती है आज मेरे साथ कोई नहीं है, उस राक्षस ने मुझे बहुत मारा! @DelhiPolice
Times Update
इस महिला का नाम रखी है, और ये अपने ससुराल वालों से पीड़ित हो कर यह वीडियो बनाई है, इनका कहना है, इनके मायके में कोई नहीं है जो इनकी मदद कर सके, कहती है आज मेरे साथ कोई नहीं है, उस राक्षस ने मुझे बहुत मारा! @DelhiPolice
- Shivnath RajputHata, Kushi Nagarथाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है थाने में करो मैडम2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- UP के हमीरपुर में सुहागरात पर उस समय बखेड़ा हो गया जब दुल्हन मिथलेश ने दूल्हे धर्म सिंह के कमरे में जाने से इंकार कर दिया। उसने कह दिया की वह किसी और की अमानत है। जिससे मुहब्बत करती है सुहागरात भी उसी के साथ मनाएगी। बस क्या था सास को गुस्सा आया और कई चांटे रसीद किए। सास बोली :- अगर ब्याह किसी और से करना था, तो मेरे बेटे की जिंदगी क्यों खराब की.. रात भर यही कशमकश.. दुल्हन को समझने का दौर चलता रहा। सवेरे केस थाने पहुंच गया.. जहाँ दुल्हन ने साफ इंकार कर दिया ... अपने पहले वाले साथी के घर जाने की इच्छा जताई। थाने में ही तलाक पर मोहर लग गई। #viralvideo |1
- ढाढा, कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन गुरुवार को उत्साह और संकल्प के साथ हुआ। 26 फरवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने कला, नुक्कड़ नाटक, गीत और प्रस्तुति के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। शिविर की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी। 21 फरवरी को बलडीहा गांव में चौपाल लगाकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश घर-घर पहुंचाया गया। 22 फरवरी को पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली गई, तो 23 फरवरी को मछुआरी चौराहे तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक ने लोगों का ध्यान खींचा। 24 फरवरी को सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर प्रस्तुति दी गई। 25 फरवरी को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया गया। प्रतिदिन योग-प्राणायाम और पांच दिनों तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।1
- सुकरौली विकासखंड के पिडरा भेडियारी गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र के ठीक सामने गंदे पानी का जमाव पिछले कई वर्षों से गंभीर समस्या बना हुआ है। वर्ष 2020 से चली आ रही इस परेशानी से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को रोजाना जूझना पड़ रहा है। आरोग्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की कर्मी प्रीति सिंह ने बताया कि जब से वह यहां कार्यरत हैं, तब से यह समस्या बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं। मरीजों को गंदे पानी से होकर केंद्र तक पहुंचना पड़ता है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। इलाज कराने आए ग्रामीण जितेंद्र, फुलवंती और उषा ने बताया कि केंद्र के सामने भरे गंदे पानी से गुजरना मजबूरी बन गई है। उन्होंने कहा कि कई बार पैर फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। बदबू और मच्छरों के कारण बैठना तक मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के सामने इस तरह की स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एमवाईसी हेमंत वर्मा ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्वास्थ्य विभाग की नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत से जुड़ी समस्या है। वहीं ग्राम सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि इस मुद्दे पर ग्राम प्रधान से कई बार बातचीत की गई है। मामला एसडीएम स्तर तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र के बगल में स्थित एक पोखरी पर कुछ ग्रामीणों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और पानी का जमाव बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।1
- 52 का लालच देकर चाचा ने अपने हिसाब से भतीजे के साथ किया दुष्कर्म और उसके बाद मौत के घाट उतार दिया यह पूरा मामला है कुशीनगर के जताहा बाजार का #kushinagar #hatakushingar #न्यूज24 #newsupdate #newsfeed1
- देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मजदूर सऊदी अरब में जेल में बंद होने पर सरकार से वापस बुलाने के लिए गुहार लगाते हुए।1
- कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा में कोटवा स्थित खुशी हॉस्पिटल में बच्चादानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल संचालक ने ऑपरेशन के दौरान महिला की दोनों किडनी निकाल लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर खड्डा–पनियहवा मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव का बताया जा रहा है, जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।2
- वन स्टॉप सेंटर से युवती फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल देवरिया। जनपद के वन स्टॉप सेंटर से एक युवती के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, उक्त युवती को तरकुलवा थाना क्षेत्र से मेडिकल परीक्षण और बयान की प्रक्रिया के लिए वन स्टॉप सेंटर को सुपुर्द किया गया था। बताया जा रहा है कि युवती वन स्टॉप सेंटर की निगरानी में रह रही थी, इसी दौरान वह वहां से निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है और युवती की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस युवती को कब तक बरामद कर पाती है और इस मामले में जिम्मेदारी तय होती है या नहीं। एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई के लिए डीपीओ को निर्देशित कर दिया गया है। युवती की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।1
- इस महिला का नाम रखी है, और ये अपने ससुराल वालों से पीड़ित हो कर यह वीडियो बनाई है, इनका कहना है, इनके मायके में कोई नहीं है जो इनकी मदद कर सके, कहती है आज मेरे साथ कोई नहीं है, उस राक्षस ने मुझे बहुत मारा! @DelhiPolice1