Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनूपशहर में श्री श्याम संकीर्तन धूमधाम से संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
UJALA SPEED NEWS
अनूपशहर में श्री श्याम संकीर्तन धूमधाम से संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शराब के नशे में धुत कर्मचारियों ने नाली का जाल और बिगाड़ा मौहल्लेवासियों में भारी आक्रोश शिकारपुर : नगर के मौहल्ला गंज सादात में पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है नाली पर लगे लोहे के जाल को ठीक करने या उखाड़ने आए ठेकेदार व कर्मचारियों की मनमानी से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है मौहल्ला गंज सादात के निवासियों के अनुसार नाली के ऊपर लोहे का एक जाल लगा हुआ था जिसे हटाने या दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका अथवा ठेकेदार द्वारा कुछ कर्मचारियों को भेजा गया था आरोप है कि जो कर्मचारी काम करने पहुंचे थे वे अत्यधिक शराब के नशे में धुत थे शराब के नशे में काम करने के कारण कर्मचारी ना तो जाल को पूरी तरह उखाड़ सके और ना ही उसे ठीक कर पाए इसके विपरीत उन्होंने नाली पर पड़े जाल को पहले से भी अधिक खराब और खतरनाक अवस्था में छोड़ दिया जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है मौहल्ले वासियों का आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि काम पर आए लोगों की लापरवाही के कारण अब राहगीरों और बच्चों के नाली में गिरने का डर बना हुआ है नशे में धुत कर्मचारियों ने काम संवारने के बजाय और बिगाड़ दिया जो लोग काम करने आए थे वे शराब के नशे में धुत थे उन्होंने जाल ठीक तो किया नहीं बल्कि उसे और ज्यादा खराब करके चले गए स्थानीय निवासी गंज सादात प्रशासनिक पक्ष ईओ का वक्तव्य जब इस पूरे प्रकरण के सम्बन्ध में नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, से बात की गई तो उन्होंने बताया मेरे संज्ञान में अभी ऐसा कोई मामला नहीं आया है यदि ऐसा कोई मामला है या कर्मचारियों द्वारा लापरवाही की गई है तो मैं तुरन्त इसकी जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई करवाती हूँ मौहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले की तुरन्त जांच कराई जाए और जाल को जल्द से जल्द दुरुस्त करवा कर राहगीरों को राहत दी जाए ।1
- लखनऊ: 3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र। सत्र से पहले अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। लखनऊ: 3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र। सत्र से पहले अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवपाल यादव समेत सभी विधायक मौजूद। सपा सदन में जनता के मुद्दे उठाएगी- अखिलेश। 26 हजार से ज्यादा स्कूल बंद करने का आरोप- अखिलेश। 'पीडीए ऑडिट अंक-4' जारी, शिक्षा पर सवाल- अखिलेश। स्कूल मर्जर से 28 लाख बच्चों का नामांकन घटा- अखिलेश। दलित, पिछड़े और आदिवासी बच्चों पर सबसे ज्यादा असर- अखिलेश। स्कूल बंद होने से गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित- अखिलेश। सरकार ने सरकारी नौकरियां खत्म कीं- अखिलेश। 62 हजार से ज्यादा शिक्षकों की संख्या घटी- अखिलेश। 81 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली- अखिलेश। भर्ती नहीं कर रही सरकार- अखिलेश का आरोप। शिक्षा की बदहाली का दस्तावेज है 'पीडीए ऑडिट'- अखिलेश। किसानों की हालत लगातार खराब हो रही- अखिलेश। खाद की पूरी बोरी गायब होने का आरोप- अखिलेश। डीजल-पेट्रोल महंगा, खेती की लागत बढ़ी- अखिलेश। किसानों की कर्ज माफी की मांग- अखिलेश। आलू किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा- अखिलेश। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सरकार से जवाब मांगेगी सपा। एक्सप्रेस-वे और बिजली दरों का मुद्दा उठाएगी सपा। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला भी उठेगा- अखिलेश। जौहर विश्वविद्यालय पर सरकार को घेरा- अखिलेश। सरकार बनी तो बेहतर JPNIC बनाएंगे- अखिलेश। सदन में सरकार-विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार।1
- वार्ड नंबर 11 में युवा समाजसेवी सुमित बिघूड़ी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, मासिक बैठक के बाद समर्थकों ने दी शुभकामनाएं बुलंदशहर। वार्ड नंबर 11 के लोकप्रिय युवा समाजसेवी एवं भावी प्रत्याशी सुमित बिघूड़ी का जन्मदिन क्षेत्रवासियों, ग्राम प्रधानों और समर्थकों ने बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 11 के अधिकांश ग्राम प्रधान, समाजसेवी, सम्मानित नागरिक और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह से पहले आयोजित मासिक बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद समर्थकों ने केक काटकर, फूल-मालाओं से स्वागत कर और जोरदार नारों के साथ सुमित बिघूड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सुमित बिघूड़ी ने कम समय में अपनी मेहनत, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने और हर वर्ग की आवाज़ उठाने के कारण उन्हें जनता का लगातार स्नेह और विश्वास मिल रहा है। अपने संबोधन में सुमित बिघूड़ी ने सभी ग्राम प्रधानों, वरिष्ठजनों, युवाओं और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी बिना किसी भेदभाव के वार्ड नंबर 11 के विकास, जनहित और समाजसेवा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सुमित बिघूड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे1
- मंडी धनोरा में किसान यूनियन के आठ संगठन एक साथ आए राजीव तारा विधायक को गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में ज्ञापन सोफा1
- काला नगला गांव में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) की अहम बैठक संपन्न बुलंदशहर के काला नगला गांव में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी, मेरठ मंडल अध्यक्ष विजय तेवतिया तथा हापुड़ जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी ने किसानों को एकता की ताकत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसान जब संगठित होकर अपनी बात रखते हैं, तब उनकी आवाज़ अधिक मजबूती से उठती है। उन्होंने किसानों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद किसानों ने भी संगठन की एकजुटता पर विश्वास जताया। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए मिलकर संघर्ष करने की बात कही कार्यक्रम के दौरान संजय सोलंकी के नेतृत्व और किसानों को संगठित करने के प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित किसानों ने कहा कि संगठन लगातार किसानों के मुद्दों को उठाने का प्रयास कर रहा है और भविष्य में भी किसानों की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करेगा। बैठक का समापन किसान एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।1
- ग्राम जोशिया में कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह ग्राम जोशिया में कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह ग्राम जोशिया में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ठा. तेजवीर सिंह (रिंकू भैया), मूसेपुर द्वारा फीता काटकर विधिवत किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ठा. तेजवीर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन करने का अवसर देते हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पवन कुमार दक्ष (मंडल अध्यक्ष, व्यापार मोर्चा), शिवा ठाकुर (मंडल अध्यक्ष), शेर खान (महानगर अध्यक्ष), शिव कुमार (मंडल उपाध्यक्ष), एदल सिंह, श्याम बाबू (मंडल उपाध्यक्ष, व्यापार मोर्चा), योगेश तौमर (मंडल उपाध्यक्ष), मोहम्मद हासिम अहमद (मंडल संगठन मंत्री), समीर (मंडल संगठन मंत्री), वशीम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1