***शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो खैर नहीं, डीएम ने अफसरों को दी कड़ी चेतावनी**** शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद में शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पुलिस की 9, समाज कल्याण की 2, नगर निकाय की 8, राजस्व की 14 और विकास विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों में स्थलीय जांच की जरूरत है, अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जांच करें। आईजीआरएस और समाधान दिवस समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता व निस्तारणकर्ता अधिकारी की उपस्थिति के साथ मौके का जियो-टैग फोटो भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजी औपचारिकता न बने। कार्रवाई तथ्यों और नियमों के आधार पर हो तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने दो टूक कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों में अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को एक ही समस्या लेकर बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, प्रभारी एसडीएम जलालाबाद प्रियंका चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश राम, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे हूं।

- मदनापुर में दलित व्यक्ति की मौत पर फर्जी मुकदमे का आरोप, विधायक आवास पर पहुंचे सैकड़ो लोग मदनापुर में दलित व्यक्ति की मौत पर फर्जी मुकदमे का आरोप, विधायक आवास पर पहुंचे सैकड़ो लोग1
- शाहजहांपुर गणेश महोत्सव में नन्हे-मुन्नों का धमाल! देखिए पूरी रिपोर्ट शाहजहांपुर गणेश महोत्सव में नन्हे-मुन्नों का धमाल! देखिए पूरी रिपोर्ट1
- शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़! जानलेवा हमले का वांछित आरोपी घायल, गिरफ्तार शाहजहांपुर। रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित शीबू उर्फ आजम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को नीरज पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। मामले में शीबू,नईम और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।1
- ****शादी का झांसा देकर चार साल शोषण का आरोप, रोजा पुलिस ने वांछित युवक दबोचा*** शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित चल रहे 22 वर्षीय रोबिन पुत्र कमलेश, निवासी हथौड़ा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर रोबिन समेत उसके माता-पिता व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे लिटिल स्टेट कॉलोनी के पास से रोबिन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रोजा थाने में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सागर और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, थाना रोजा।1
- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन यूपीआई पर 0.4 प्रतिशत टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन शाहजहांपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार एक ओर डिजिटल इंडिया अभियान के तहत कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दे रही है, वहीं यूपीआई पर किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लगाने से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की नीति पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। महानगर महामंत्री श्याम मोहन मिश्रा ने कहा कि पहले से ही मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों पर यूपीआई टैक्स का अतिरिक्त भार पड़ने से व्यापार प्रभावित होगा और व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। महानगर संरक्षक आशीष वर्मा ने कहा कि यूपीआई पर टैक्स लगाए जाने से नगद लेनदेन बढ़ने की आशंका है। इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बैंक से नकदी निकालने के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जलाल नगर इकाई अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी ने कहा कि व्यापारियों का कहना है कि एक ओर विदेशी निवेशकों को कर संबंधी छूट दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर छोटे घरेलू व्यापारियों पर यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान माध्यम पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का प्रस्ताव उचित नहीं है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, महानगर महामंत्री श्याम मोहन मिश्रा, महानगर संरक्षक आशीष वर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष चमन तिवारी, बहादुरगंज इकाई अध्यक्ष रईस, मशीनरी मार्केट इकाई अध्यक्ष वाजिद अली, जलाल नगर इकाई अध्यक्ष इरफान अली, मिश्रीपुर इकाई अध्यक्ष वीरू राठौर, सदर बाजार इकाई अध्यक्ष मनोज वर्मा, आलोक तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष आगमन द्विवेदी, मुनेश्वर सिंह, हिमांशु, मुकेश, चंदन, अजय गुप्ता, गौरव सक्सेना, गौरव राठौर, अनुज गुप्ता, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।2
- केक काटकर और आईफ़ोन 18 का बॉक्स अनबॉक्स करके जिले में इस नए स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जिले में आईफ़ोन 18 की हुई लॉन्चिंग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम बने पहले खरीदार शाहजहाँपुर। वैश्विक स्तर पर बहुप्रतीक्षित आईफ़ोन 18 की लॉन्चिंग के साथ ही शाहजहाँपुर के स्थानीय बाजार में भी इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में सदरबाज़ार (कैनरा बैंक के पास) स्थित ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर 'अल्फ़ाटेक मोबाइल' पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस विशेष अवसर पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने केक काटकर और आईफ़ोन 18 का बॉक्स अनबॉक्स करके जिले में इस नए स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इसके साथ ही सचिन बाथम आईफ़ोन 18 को खरीदने वाले शाहजहाँपुर के प्रथम ग्राहक भी बन गए हैं।आईफ़ोन 18 की इस पहली सेल के दौरान अल्फ़ाटेक मोबाइल फर्म के स्वामी विनीत मिश्रा समेत क्षेत्र के कई स्थानीय संभ्रांत नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नए आईफ़ोन की लॉन्चिंग और जिले के पहले ग्राहक बनने पर सचिन बाथम को बधाई दी।2
- हेडलाइन जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार हैंडलाइन रामचंद्र मिशन पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा और बाइक बरामद करने का दावा हैशटैग #शाहजहांपुर #रामचंद्रमिशन #पुलिसमुठभेड़ #मुठभेड़ #गिरफ्तार #जानलेवाहमला #क्राइम_न्यूज #शाहजहांपुर_पुलिस #यूपीपुलिस #BreakingNews #CrimeNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हेडलाइन जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार हैंडलाइन रामचंद्र मिशन पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा और बाइक बरामद करने का दावा हैशटैग #शाहजहांपुर #रामचंद्रमिशन #पुलिसमुठभेड़ #मुठभेड़ #गिरफ्तार #जानलेवाहमला #क्राइम_न्यूज #शाहजहांपुर_पुलिस #यूपीपुलिस #BreakingNews #CrimeNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- Shahjahanpur DM ने की जिला पोषण समिति की बैठक, दिए सख्त निर्देश | Birismal Sabhaagar Shahjahanpur 18 september 2026 को कलेक्ट्रेट के बिरिसमल सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं महिला कल्याण विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य बिंदु: - संभव अभियान के तहत ANC, THR वितरण और PM Matru Vandana Yojana में शत प्रतिशत प्रगति के निर्देश - पोषण ट्रैकर पर 3 से 6 साल के बच्चों का आधार और अपार ID बनाने के निर्देश - सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का शत-प्रतिशत संचालन और FRS से पुष्टाहार वितरण की समीक्षा - 1 अक्टूबर 2026 से जन्म प्रमाण पत्र की नई व्यवस्था - 1-2 साल तक SDM और 2 साल से अधिक पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति - सखी वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की समीक्षा बैठक में CDO उत्कर्ष द्विवेदी, DDO ऋषिपाल सिंह, DPO उत्तम कुमार सहित सभी CDPO और अधिकारी1