भोरंज में “पोषण भी पढ़ाई भी” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भोरंज में तीन दिवसीय “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार ने किया । बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दिन के प्रशिक्षण का मुख्य विषय “नवचेतना आधारशिला” रहा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र मानसिक एवं शारीरिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा इसके माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखाने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड समन्वयक अक्षय महाजन, वृत्त पर्यवेक्षक रवि कुमार, सुनील नड्डा, आशा रानी, सरोज देवी, कुंन्ता राणा तथा कनिष्ठ कार्यालय सहायक सुनीता धीमान भी उपस्थित रहीं।
भोरंज में “पोषण भी पढ़ाई भी” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भोरंज में तीन दिवसीय “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार ने किया । बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दिन के प्रशिक्षण का मुख्य विषय “नवचेतना आधारशिला” रहा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र मानसिक एवं शारीरिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा इसके माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखाने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड समन्वयक अक्षय महाजन, वृत्त पर्यवेक्षक रवि कुमार, सुनील नड्डा, आशा रानी, सरोज देवी, कुंन्ता राणा तथा कनिष्ठ कार्यालय सहायक सुनीता धीमान भी उपस्थित रहीं।
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से तेंदुए के आठ नाखून बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को बरमाणा थाना की पुलिस टीम एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर स्कूटी चालक की पहचान कशमीरी देवी पत्नी गुरुदेव सिंह, निवासी गांव लगट डाकघर बरमाणा, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी के आगे हैंडल के नीचे बने खाने में एक सफेद और हल्के हरे रंग का लिफाफा मिला। लिफाफे के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथीन में भूरे रंग के बाल और चमड़ी सहित आठ जानवरों के नाखून बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद नाखूनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) मंडी भेज दिया। फॉरेंसिक लैब से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बरामद किए गए सभी आठ नाखून तेंदुए के हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कशमीरी देवी के खिलाफ अभियोग संख्या 35/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Himachal Update 24 News1
- Another beautiful space, another happy client! Decoory Interiors has successfully completed another stunning interior design project where style meets functionality. From concept to completion, every detail was designed to create a modern, comfortable, and elegant home. If you're planning to transform your space, let Decoory Interiors bring your vision to life. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Himachal Road Transport Corporation ने गगल एयरपोर्ट से धर्मशाला व मैकलोडगंज तक पर्यटकों के लिए टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू की है। इसका शुभारंभ निगम के उपाध्यक्ष Ajay Verma ने किया। उन्होंने बताया कि यह सेवा हर फ्लाइट के समय के अनुसार चलाई जाएगी, जिससे पर्यटकों को सीधा धर्मशाला व मैकलोडगंज पहुंचने में सुविधा मिलेगी। धर्मशाला का किराया 60 रुपये और मैकलोडगंज का 100 रुपये तय किया गया है। इस सुविधा से कांगड़ा आने वाले पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा।1
- Post by Krishana1
- सुजानपुर सुजानपुर बस स्टैंड एक शिफ्ट कर दिया गया है जिसके चलते व्यापार मंडल सुजानपुर के तमाम पदाधिकारी एवं स्थानीय दुकानदार प्रशासन के इस फैसले के विरोध में सचिवालय परिसर पहुंचे उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला को एक मांग पत्र दिया व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड शिफ्ट क्यों किया गया इससे पहले प्रतिवर्ष होली मेला संपन्न होने के बाद बस स्टैंड पुराने स्थान पर आ जाता था लेकिन इस बार ऐसा क्यों हुआ कि एक महीने के लिए बस स्टैंड को होली मेला ग्राउंड शिफ्ट किया गया उन्होंने बताया कि छोटे दुकानदारों का व्यापार बस स्टैंड के कारण चलता है लेकिन बसें यहां नहीं पहुंच रही जिससे स्थानीय दुकानदारों को धंधा चौपट हो गया ऐसे में प्रशासन अपने फरमान को बदले और बस स्टैंड को पुराने स्थान पर लाने के निर्देश दें संबंधित विषय पर उपमंडल अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सात बसे बस स्टैंड पर प्रतिदिन खड़ी हुआ करेंगे जिसमें चार प्राइवेट और तीन सरकारी बस हैं इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं समय सारणी अनुसार बसें यहां पहुंचेंगे व्यापारी वर्ग की हर बात को ध्यान से सुनने के बाद उन्होंने निर्देश दिए हैं इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां बैरिकेडिंग गलत तरीके से की गई है उसे खोलने के निर्देश भी दिए हैं आम जनता को किसी भी तरह की और असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है इससे पहले व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों में एक मांग पत्र उपमंडल अधिकारी को दिया3
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को अनुप कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दगड़ाहन, डाकघर जगातखाना, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि राकेश कुमार पुत्र धीरजु राम निवासी वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत चौपाल, जिला शिमला ने उसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन तथा गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा दिया। आरोप है कि राकेश कुमार ने दोनों युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपये, कुल एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद न तो उन्हें कोई नौकरी दिलवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 20/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ इससे पहले भी ठगी का मामला दर्ज हो चुका है। उसके खिलाफ थाना कोट कैहलूर में मुकदमा संख्या 14/26 दिनांक 24 फरवरी 2026 को धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।1