जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को अनुप कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दगड़ाहन, डाकघर जगातखाना, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि राकेश कुमार पुत्र धीरजु राम निवासी वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत चौपाल, जिला शिमला ने उसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन तथा गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा दिया। आरोप है कि राकेश कुमार ने दोनों युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपये, कुल एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद न तो उन्हें कोई नौकरी दिलवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 20/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ इससे पहले भी ठगी का मामला दर्ज हो चुका है। उसके खिलाफ थाना कोट कैहलूर में मुकदमा संख्या 14/26 दिनांक 24 फरवरी 2026 को धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को अनुप कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दगड़ाहन, डाकघर जगातखाना, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि राकेश कुमार पुत्र धीरजु राम निवासी वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत चौपाल, जिला शिमला ने उसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन तथा गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा दिया। आरोप है कि राकेश कुमार ने दोनों युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपये, कुल एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद न तो उन्हें कोई नौकरी दिलवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 20/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ इससे पहले भी ठगी का मामला दर्ज हो चुका है। उसके खिलाफ थाना कोट कैहलूर में मुकदमा संख्या 14/26 दिनांक 24 फरवरी 2026 को धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
- जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से तेंदुए के आठ नाखून बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को बरमाणा थाना की पुलिस टीम एसीसी चौक पर यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर स्कूटी चालक की पहचान कशमीरी देवी पत्नी गुरुदेव सिंह, निवासी गांव लगट डाकघर बरमाणा, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी के आगे हैंडल के नीचे बने खाने में एक सफेद और हल्के हरे रंग का लिफाफा मिला। लिफाफे के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथीन में भूरे रंग के बाल और चमड़ी सहित आठ जानवरों के नाखून बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद नाखूनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) मंडी भेज दिया। फॉरेंसिक लैब से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बरामद किए गए सभी आठ नाखून तेंदुए के हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कशमीरी देवी के खिलाफ अभियोग संख्या 35/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Dinesh Kumar1
- story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।1
- हैरानी की बात है कि जहाँ मरीजों की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए, वहाँ पूरा स्टाफ विधायक जी की अगवानी में व्यस्त है। दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार लाइन में हैं, लेकिन पूरा अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है। X Ray वाले बोल रहे स्वागत के बाद होगा x Ray क्या नेताओं का स्वागत मरीजों की जान से ज्यादा कीमती है? मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सिविल अस्पताल बंगाणा का है। #HealthSystem #Governance #PatientSafety #HospitalChaos #PublicService #Ethics #कुटलैहड़ #बंगाणा_अस्पताल1
- हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता, CJ गुरमीत सिंह संधावलिया ने दिलवाई शपथ हिमाचल प्रदेश को कविंद्र गुप्ता के रूप में अपना नया राज्यपाल मिल गया है. कविंद्र गुप्ता हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने हैं. उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया ने उन्हें संविधान और विधि के संरक्षण की शपथ दिलवाई. शिमला स्थित लोकभवन में राष्ट्रीय गीत के सभी 6 छंदों के गायन के बाद कविंद्र गुप्ता ने शपथ ली. इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ मौजूद रहे. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई गणमान्य मौजूद रहे. राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लद्दाख से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उन्हें करीब से काम करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहाँ विकास की गति तेज हुई है. उन्होंने बताया कि लद्दाख में रहते हुए उन्होंने 10 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर किया और क्षेत्र के विकास को नज़दीक से देखा. अब उन्हें हिमाचल प्रदेश में सेवाएं देने का अवसर मिला है. इस पहाड़ी प्रदेश को उन्हें पहले भी करीब से देखने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन, आतिथ्य और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं. इस विषय पर उन्होंने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार महीनों में वह प्रदेश के सभी 12 जिलों का दौरा करेंगे और राज्य के विकास के लिए सरकार को हर संभव योगदान देंगे. कविंदर गुप्ता ने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है. ऐसे में युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाने पर बल देना होगा. राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना होगा. इसके अलावा पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजेंद्र आर्लेकर और शिव प्रताप शुक्ल द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बतौर चांसलर प्रदेश के विश्वविद्यालयों पर भी उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक नासूर बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल सरकार के प्रयासों से खत्म नहीं होगी, बल्कि समाज को भी इसमें भागीदारी निभानी होगी। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें केंद्र में बैठे अधिकांश मंत्रियों के साथ काम करने का अवसर मिला है. इसका लाभ पहले लद्दाख को मिला, अब हिमाचल प्रदेश को भी मिल सकता है. उन्होंने कहा कि इन सभी विषयों पर मिलकर बैठकर काम किया जा सकता है. उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री भी यही चाहते होंगे.उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. बाइट,,कविंदर गुप्ता राज्यपाल3
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।2
- जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को अनुप कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दगड़ाहन, डाकघर जगातखाना, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि राकेश कुमार पुत्र धीरजु राम निवासी वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत चौपाल, जिला शिमला ने उसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन तथा गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा दिया। आरोप है कि राकेश कुमार ने दोनों युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपये, कुल एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद न तो उन्हें कोई नौकरी दिलवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 20/26 दिनांक 10 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ इससे पहले भी ठगी का मामला दर्ज हो चुका है। उसके खिलाफ थाना कोट कैहलूर में मुकदमा संख्या 14/26 दिनांक 24 फरवरी 2026 को धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।1