धामपुर पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार धामपुर। क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की शुरुआत उस समय हुई जब 8 मार्च 2026 को नूरपुर निवासी इसरार के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना थाना धामपुर में दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान सामने आया कि युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की गई। आरोपियों ने पहले युवक को अपने कब्जे में लिया और फिर उसकी हत्या कर दी । ओर आरोपियों ने शव को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी पहचान और सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आसिफ उर्फ आकिब, शाहनवाज अहमद और जावेद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामग्री रस्सी, पेट्रोल रखने का कैन, मृतक की चप्पल, हाथ का ब्रेसलेट तथा मोबाइल फोन आदि बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

- जनपद के धामपुर थाना अंतर्गतपुलिस द्वारा मु0अ0सं0 122/2026 धारा 103(1)/238/3(5)/140(1) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त सामान सहित किया गया गिरफ्तार । इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) जनपद बिजनौर घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुये।1
- Post by Bijnor Super News1
- कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त ने गढ़ी गांव का दौरा किया सुनीं शिकायतेंः ग्रामीणों ने बिजली पेंशन और जलभराव की समस्या बताई कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने एक विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान गांव के इतिहास और लुप्त होती परंपराओं पर चर्चा हुई, वहीं ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। अभियान के दौरान मंडलायुक्त ने गांव के बुजुर्गों के साथ लगभग दो घंटे तक बातचीत की। उन्होंने गांव के परिवेश में समय के साथ आए बदलावों को जानने का प्रयास किया। बाजार, पुराने हाट, मेलों और तालाबों का जिक्र होने पर कई ग्रामीण भावुक हो उठे। गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग फखरुद्दीन ने बताया कि पहले त्योहारों पर घरों में विशेष पकवान बनते थे और मेलों का भव्य आयोजन होता था, लेकिन अब कई परंपराएं छूटती जा रही हैं। भावुक चर्चाओं के बीच ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। संवाद के दौरान मुख्य रूप से बिजली की अनियमित आपूर्ति, कब्रिस्तान में जलभराव की गंभीर समस्या, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलना, तथा राशन कार्ड में यूनिट कम होने जैसी शिकायतें सामने आईं। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है या नहीं। गढ़ी में बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफ़ी की रिपोर्ट1
- रामा एफएम 90.0 टीम ने सैदपुरी में स्वास्थ जागरूकता शिविर लगाया स्मार्ट एनजीओ के मार्गदर्शन में. जनहितकारी अभियान "सेहत सही, लाभ कई "के अंतर्गत रामा एफएम 90.0 टीम द्वारा ग्राम सदैपुरी में एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था | शिविर में ग्रामीण जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। शिवर में उपस्थित ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम, समय-समय पर जांच तथा सामान्य बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपना सकें। इस अवसर पर रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों आंचल , रंजना ,राज ,नितिन ,सौरभ , अजय ,नितिन कुमार , अयाजुद्दीन ,सौरभ सिंह आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिस अनम द्वारा शिविर में ग्रामवासियों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई, जिससे लोगों को अपने ब्लड प्रेशर व शुगर की जानकारी प्राप्त हुई।रामा एफएम 90.0 कोर्डिनेटर श्रीमती नीलम वर्मा ने बताया कि यह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।यह जानकारी रामा एफएम 90.0 के मीडिया प्रभारी डॉ.रवीश कुमार ने दी |1
- gram jawabi Lala se gaon ke nale ki Safai abhiyan karvate hue main Javed bhajpa adhyaksh like comment support Karen please1
- Post by Rajat Raj1
- Post by Bijnor Super News1
- बिजनौर खेत पर बनी किसान की झोपड़ी में लगाई आग। ट्रक्टर भी जलकर हुआ राख झोपड़ी में रखा हजारों का माल जलकर हुई खाक । खेत पर जाकर देखा तो किसान के उड़े होश। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण हुए जमा। बिजनौर के थाना नांगल के गांव दिनोड़ा का पूरा मामला1
- adhyaksh ji ke sath kuchh baten kam ki kuchh Hansi majak bita Diya humne aaj ka pura din ka sath1