कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त ने गढ़ी गांव का दौरा किया सुनीं शिकायतेंः ग्रामीणों ने बिजली पेंशन और जलभराव की समस्या बताई कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त ने गढ़ी गांव का दौरा किया सुनीं शिकायतेंः ग्रामीणों ने बिजली पेंशन और जलभराव की समस्या बताई कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने एक विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान गांव के इतिहास और लुप्त होती परंपराओं पर चर्चा हुई, वहीं ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। अभियान के दौरान मंडलायुक्त ने गांव के बुजुर्गों के साथ लगभग दो घंटे तक बातचीत की। उन्होंने गांव के परिवेश में समय के साथ आए बदलावों को जानने का प्रयास किया। बाजार, पुराने हाट, मेलों और तालाबों का जिक्र होने पर कई ग्रामीण भावुक हो उठे। गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग फखरुद्दीन ने बताया कि पहले त्योहारों पर घरों में विशेष पकवान बनते थे और मेलों का भव्य आयोजन होता था, लेकिन अब कई परंपराएं छूटती जा रही हैं। भावुक चर्चाओं के बीच ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। संवाद के दौरान मुख्य रूप से बिजली की अनियमित आपूर्ति, कब्रिस्तान में जलभराव की गंभीर समस्या, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलना, तथा राशन कार्ड में यूनिट कम होने जैसी शिकायतें सामने आईं। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है या नहीं। गढ़ी में बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफ़ी की रिपोर्ट

- अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के द्वारा अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की भूड़ चौकी चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित किए गए हैं, Vo अमरोहा में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के द्वारा अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के चलते चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित किए गए हैं, जहां चौकी गूड के प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला मु0अ0सं0 115/26 से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को नामित अभियुक्त के पुत्र को बिना किसी वैधानिक आधार के चौकी लाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बिना उसे अनाधिकृत रूप से चौकी पर रखा गया। प्रारंभिक जांच में यह कृत्य घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला पाया गया, जिसके बाद उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल मोमिन अली और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जनपद पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by Jpn7 News1
- Post by नीरज कुमार1
- दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी1
- मुजफ्फरनगर में आज मुख्यमंत्री योगी जी का कार्यक्रम हुआ नुमाइश ग्राउंड, में खचाखच कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं जनता ने मैदान भर दिया, मुख्यमंत्री ने जनहित में भाषण दिए, वही मंत्री जी ने भी मीडिया से बात रखी,1
- 🔥 एलआईसी में हवन-यज्ञ के साथ नए वित्तीय वर्ष का शुभारंभ, अभिकर्ताओं का भव्य सम्मान 🔥 बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बिजनौर। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुभारंभ पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) मिनी शाखा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसबीआई कार्यालय परिसर में विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ हुई, जिसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ विकास अधिकारी एवं एसबीआई श्री मुकेश कुमार बिश्नोई ने लगभग 20 अभिकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में डीएम क्लब सदस्य एवं अभिकर्ता पंकज कुमार दक्ष को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके कार्य की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी। श्री मुकेश कुमार बिश्नोई ने कहा कि नया वित्तीय वर्ष नई ऊर्जा और नई संभावनाओं का संदेश लेकर आया है। उन्होंने अभिकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एलआईसी की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर समाज के हर वर्ग को सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि अभिकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही एलआईसी की असली ताकत है, जिससे संस्था लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिकर्ताओं ने एकजुट होकर नए वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने और अधिक से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। 👉 हवन-यज्ञ से शुरुआत और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को बनाया यादगार।3
- योगी सरकार में अमरोहा जनपद के गांव चकनवाला की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। आजादी के बाद पहली बार यहां स्थायी पुल का निर्माण कराया गया है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही आसान हो गई है। पुल बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है और लोग योगी सरकार के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा का आभार जता रहे हैं। अमरोहा जनपद के धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव चकनवाला में विकास की नई तस्वीर सामने आई है। यहां आजादी के बाद पहली बार स्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। यह पुल लंबे समय से ग्रामीणों की बड़ी जरूरत था, जिसके बनने से आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिली है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी, किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत आती थी और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती थी। लेकिन अब पुल बनने से इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव तरारा ने उनकी इस पुरानी समस्या को गंभीरता से लिया और पुल निर्माण का कार्य पूरा कराया। पुल बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग सरकार तथा विधायक का धन्यवाद कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। इससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है बल्कि आसपास के गांवों के बीच संपर्क और व्यापारिक गतिविधियों के बढ़ने की भी उम्मीद है। बाइट: बबलू बाइट: चन्दना बाइट: रामू बाइट: अरुण3
- मैं यहां घूम रही थी तो सभी गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के साथ आ रहे थे फिर मैंने अपने दो बटन खोल दिए अब सभी के बॉयफ्रेंड मेरी और ही देख रहे हैं #viralvideo1
- Post by Jpn7 News1