आजादी के बाद बदली तस्वीर, लोगों ने विधायक का जताया आभार योगी सरकार में अमरोहा जनपद के गांव चकनवाला की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। आजादी के बाद पहली बार यहां स्थायी पुल का निर्माण कराया गया है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही आसान हो गई है। पुल बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है और लोग योगी सरकार के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा का आभार जता रहे हैं। अमरोहा जनपद के धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव चकनवाला में विकास की नई तस्वीर सामने आई है। यहां आजादी के बाद पहली बार स्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। यह पुल लंबे समय से ग्रामीणों की बड़ी जरूरत था, जिसके बनने से आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिली है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी, किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत आती थी और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती थी। लेकिन अब पुल बनने से इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव तरारा ने उनकी इस पुरानी समस्या को गंभीरता से लिया और पुल निर्माण का कार्य पूरा कराया। पुल बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग सरकार तथा विधायक का धन्यवाद कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। इससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है बल्कि आसपास के गांवों के बीच संपर्क और व्यापारिक गतिविधियों के बढ़ने की भी उम्मीद है। बाइट: बबलू बाइट: चन्दना बाइट: रामू बाइट: अरुण
आजादी के बाद बदली तस्वीर, लोगों ने विधायक का जताया आभार योगी सरकार में अमरोहा जनपद के गांव चकनवाला की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। आजादी के बाद पहली बार यहां स्थायी पुल का निर्माण कराया गया है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही आसान हो गई है। पुल बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है और लोग योगी सरकार के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा का आभार जता रहे हैं। अमरोहा जनपद के धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव चकनवाला में विकास की नई तस्वीर सामने आई है। यहां आजादी
के बाद पहली बार स्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। यह पुल लंबे समय से ग्रामीणों की बड़ी जरूरत था, जिसके बनने से आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिली है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी, किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत आती थी और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती थी। लेकिन अब पुल बनने से इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल गया
है।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव तरारा ने उनकी इस पुरानी समस्या को गंभीरता से लिया और पुल निर्माण का कार्य पूरा कराया। पुल बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग सरकार तथा विधायक का धन्यवाद कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। इससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है बल्कि आसपास के गांवों के बीच संपर्क और व्यापारिक गतिविधियों के बढ़ने की भी उम्मीद है। बाइट: बबलू बाइट: चन्दना बाइट: रामू बाइट: अरुण
- Post by Jpn7 News1
- अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेवड़ा में बिना अनुमति लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर बढ़ा विवाद, गांव में तनाव, प्रशासन समझाने में जुटा अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेवड़ा में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जाटव समाज के लोगों ने बिना अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। सुबह जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासन को मिली, अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की कि नियम के अनुसार अनुमति लेकर ही मूर्ति स्थापित की जानी चाहिए, लेकिन गांव के लोग और खासकर महिलाएं मूर्ति हटाने को तैयार नहीं हैं। मौके पर महिलाओं और पुलिस के बीच लगातार बातचीत चल रही है, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ सिटी अभिषेक यादव, सीओ शक्ति सिंह और एसडीएम हसनपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।2
- Post by India News1
- कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त ने गढ़ी गांव का दौरा किया सुनीं शिकायतेंः ग्रामीणों ने बिजली पेंशन और जलभराव की समस्या बताई कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने एक विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान गांव के इतिहास और लुप्त होती परंपराओं पर चर्चा हुई, वहीं ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। अभियान के दौरान मंडलायुक्त ने गांव के बुजुर्गों के साथ लगभग दो घंटे तक बातचीत की। उन्होंने गांव के परिवेश में समय के साथ आए बदलावों को जानने का प्रयास किया। बाजार, पुराने हाट, मेलों और तालाबों का जिक्र होने पर कई ग्रामीण भावुक हो उठे। गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग फखरुद्दीन ने बताया कि पहले त्योहारों पर घरों में विशेष पकवान बनते थे और मेलों का भव्य आयोजन होता था, लेकिन अब कई परंपराएं छूटती जा रही हैं। भावुक चर्चाओं के बीच ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। संवाद के दौरान मुख्य रूप से बिजली की अनियमित आपूर्ति, कब्रिस्तान में जलभराव की गंभीर समस्या, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलना, तथा राशन कार्ड में यूनिट कम होने जैसी शिकायतें सामने आईं। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है या नहीं। गढ़ी में बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफ़ी की रिपोर्ट1
- Post by वसीम खान संपादक1
- बरेली रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक से डिलारी थाने के दरोगा की मौत , थाना डिलारी में सबकी आंखें हुई नम शोक की लहर मुरादाबाद डिलारी। स्थानीय थाने में तैनात दरोगा शरद कुमार (55) की बरेली रेलवे स्टेशन पर रविवार को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह जनपद मैनपुरी अंतर्गत थाना भोगांव के वरदनिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली में रहता था। वह प्रयागराज से डिलारी वापस आ रहे थे। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया वह आठ अप्रैल को हाईकोर्ट इलाहाबाद सीए दाखिल करने के लिए गए थे। वहां से वापस आ डिलारी रहे थे। वह 15 जून 1990 को उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। थाने में एक अगस्त 2024 से तैनात थे। बरेली जीआरपी इंस्पेक्टर एसके वर्मा के अनुसार दरोगा शरद कुमार रविवार को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गश खाकर गिर गए थे। उनको तुरंत एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है। औपचारिकताएं पूरी कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। सूचना पर दरोगा के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मौत की सूचना पर पत्नी रेखा भारद्वाज, पुत्र राजन व वंश एवं पुत्री वर्षा व पारूल का रो-रोकर हाल बेहाल था।1
- video banane ke liye what app kare 72480588131
- अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के द्वारा अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की भूड़ चौकी चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित किए गए हैं, Vo अमरोहा में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के द्वारा अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के चलते चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित किए गए हैं, जहां चौकी गूड के प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला मु0अ0सं0 115/26 से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को नामित अभियुक्त के पुत्र को बिना किसी वैधानिक आधार के चौकी लाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बिना उसे अनाधिकृत रूप से चौकी पर रखा गया। प्रारंभिक जांच में यह कृत्य घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला पाया गया, जिसके बाद उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल मोमिन अली और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जनपद पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1