logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुई जिले के सोनो प्रखंड में चरकापत्थर–डुमरजोरा–टपकी होते हुए चरैया तक जाने वाली लगभग 4 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मरीज, व्यापारी और आम लोग गुजरते हैं। सड़क की इस बदहाली के कारण आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर अब लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

1 day ago
user_Pinkey Kumari
Pinkey Kumari
Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
1 day ago

जमुई जिले के सोनो प्रखंड में चरकापत्थर–डुमरजोरा–टपकी होते हुए चरैया तक जाने वाली लगभग 4 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मरीज, व्यापारी और आम लोग गुजरते हैं। सड़क की इस बदहाली के कारण आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर अब लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई के बरहट में 200 लीटर के ड्रम में जैविक विधि से OWDC बेस्ट डी-कंपोजर तैयार किया जा रहा है। यह खास घोल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ अपघटन की प्रक्रिया को तेज करने का काम करता है।
    1
    जमुई के बरहट में 200 लीटर के ड्रम में जैविक विधि से OWDC बेस्ट डी-कंपोजर तैयार किया जा रहा है। यह खास घोल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ अपघटन की प्रक्रिया को तेज करने का काम करता है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    8 hrs ago
  • लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर इंग्लिश टोला में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर इंग्लिश टोला निवासी गाजो यादव के पुत्र बालेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बालेश्वर यादव अपने मवेशियों को चारा दे रहे थे, तभी एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मवेशी को टक्कर मारते हुए उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालेश्वर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    1
    लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर इंग्लिश टोला में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर इंग्लिश टोला निवासी गाजो यादव के पुत्र बालेश्वर यादव के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि बालेश्वर यादव अपने मवेशियों को चारा दे रहे थे, तभी एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मवेशी को टक्कर मारते हुए उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालेश्वर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।
    1
    शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित मध्य विद्यालय-2 परिसर में मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर का नेतृत्व नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं। शिविर के दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से अधिकतर मामले नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था से जुड़े हुए थे। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने स्वयं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाना तथा उनकी शिकायतों का पारदर्शिता के साथ शीघ्र समाधान करना है। इस आयोजन में कई स्थानीय प्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    1
    तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित मध्य विद्यालय-2 परिसर में मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर का नेतृत्व नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं। शिविर के दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में से अधिकतर मामले नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था से जुड़े हुए थे। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने स्वयं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाना तथा उनकी शिकायतों का पारदर्शिता के साथ शीघ्र समाधान करना है। इस आयोजन में कई स्थानीय प्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गिरिडीह जिले के तिसरी स्थित प्लस टू अग्रवाला विद्यालय परिसर में बुधवार को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण और चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रैनियर खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी चुनावी प्रक्रियाओं, मतदाता सूची को अद्यतन करने, 18 से अधिक आयु वर्ग के छूटे हुए नए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा होना चाहिए, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तिसरी बीडीओ मनीष कुमार और सीओ सह एईआरओ अखिलेश प्रसाद को पूरी प्रक्रिया का निरंतर अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बीएलओ पर्यवेक्षक सह राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार केशरी को जमीनी स्तर पर बीएलओ के कार्यों का सत्यापन करने और काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया। बैठक में तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव ने जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया और आम जनता से सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। इस प्रशासनिक बैठक में बीएलए 2 अनुज कुमार साहा, सत्यम उपाध्याय, बीरेंद्र बरनवाल, अनूप साहा व शाहबुद्दीन के अलावा बीएलओ निरंजन कुमार, नलिनी हांसदा, पंकज सिन्हा, राकेश कुमार, राजेंद्र राम, प्रवीण सिंह, सविता कुमारी और संजीव कुमार शामिल रहे।
    1
    गिरिडीह जिले के तिसरी स्थित प्लस टू अग्रवाला विद्यालय परिसर में बुधवार को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण और चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रैनियर खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी चुनावी प्रक्रियाओं, मतदाता सूची को अद्यतन करने, 18 से अधिक आयु वर्ग के छूटे हुए नए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा होना चाहिए, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तिसरी बीडीओ मनीष कुमार और सीओ सह एईआरओ अखिलेश प्रसाद को पूरी प्रक्रिया का निरंतर अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बीएलओ पर्यवेक्षक सह राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार केशरी को जमीनी स्तर पर बीएलओ के कार्यों का सत्यापन करने और काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया।

बैठक में तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव ने जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया और आम जनता से सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। इस प्रशासनिक बैठक में बीएलए 2 अनुज कुमार साहा, सत्यम उपाध्याय, बीरेंद्र बरनवाल, अनूप साहा व शाहबुद्दीन के अलावा बीएलओ निरंजन कुमार, नलिनी हांसदा, पंकज सिन्हा, राकेश कुमार, राजेंद्र राम, प्रवीण सिंह, सविता कुमारी और संजीव कुमार शामिल रहे।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करते हुए हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सभी नगर निकायों का ज़ोन निर्धारण करने और ई-रिक्शा (टोटो) के अनियंत्रित परिचालन को रोकने के लिए अलग-अलग रूट तय करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए गए। फुटपाथों पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेताओं व ठेलों को हटाने और सड़क किनारे बाधक बन रहे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों के समीप अनिवार्य रूप से स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करने, सड़क किनारे के अवैध पेड़-पौधों को हटाने, स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और 'राउंड द टेप' लगाने का निर्देश जारी किया गया है। दुर्घटना संवेदनशील चेवाड़ा चौक पर विशेष निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एकसरीबीघा के पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में सघन और निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश मिला है। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आम जनता को सुगम व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
    3
    शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करते हुए हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सभी नगर निकायों का ज़ोन निर्धारण करने और ई-रिक्शा (टोटो) के अनियंत्रित परिचालन को रोकने के लिए अलग-अलग रूट तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए गए। फुटपाथों पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेताओं व ठेलों को हटाने और सड़क किनारे बाधक बन रहे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों के समीप अनिवार्य रूप से स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करने, सड़क किनारे के अवैध पेड़-पौधों को हटाने, स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और 'राउंड द टेप' लगाने का निर्देश जारी किया गया है। दुर्घटना संवेदनशील चेवाड़ा चौक पर विशेष निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एकसरीबीघा के पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में सघन और निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश मिला है। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आम जनता को सुगम व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    9 hrs ago
  • जमुई पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया 623 किलोग्राम गांजा नष्ट कर दिया है। यह मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमों के तहत पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि 20 जुलाई को भागलपुर में जिला ड्रग डिस्पोजल कमिटी की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए गांजे को नष्ट किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी नशा कारोबारियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    जमुई पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया 623 किलोग्राम गांजा नष्ट कर दिया है। यह मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमों के तहत पुलिस द्वारा बरामद किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि 20 जुलाई को भागलपुर में जिला ड्रग डिस्पोजल कमिटी की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए गांजे को नष्ट किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी नशा कारोबारियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार में सीएम हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं और पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर, एक कमरे में रसोइया के साथ पकड़े गए प्रिंसिपल को लेकर भी भारी बवाल मचा हुआ है। इसके अलावा गद्दों के भीतर नर्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। राज्य में अपराध, राजनीति, शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण और ताजा अपडेट भी सामने आ रही हैं।
    1
    बिहार में सीएम हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं और पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर, एक कमरे में रसोइया के साथ पकड़े गए प्रिंसिपल को लेकर भी भारी बवाल मचा हुआ है।

इसके अलावा गद्दों के भीतर नर्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। राज्य में अपराध, राजनीति, शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण और ताजा अपडेट भी सामने आ रही हैं।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.