Shuru
Apke Nagar Ki App…
आंधी-तूफान में डटा रहा वीर… औरंगाबाद का लाल हुआ शहीद सश्रद्धांजलि 😭😭😭😭
NAITIK BIHAR NEWS
आंधी-तूफान में डटा रहा वीर… औरंगाबाद का लाल हुआ शहीद सश्रद्धांजलि 😭😭😭😭
- User3916Daudnagar, Aurangabad💣6 hrs ago
More news from Patna and nearby areas
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- गुरुवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे रफीगंज–गुरारू पथ पर गोरडिहा चकलदह के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिला के गुरारू महुली से औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धंधवां गांव के लिए स्कॉर्पियो में सवार होकर लोग बारात में जा रहे थे। इसी दौरान चकलदह के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घायलों की स्थिति को देखते हुए कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- भाजपा के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' का आयोजन, कार्यकर्ताओं को दी गई पंचनिष्ठा की सीख कोंच प्रखंड के ददरेजी बाजार स्थित एक निजी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गया जी पश्चिमी कोंच उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा, संजय कुमार उर्फ बबलू, उपेंद्र पाठक, मिथलेश पाठक, डॉ. शालिनी कुमारी और जिला महामंत्री संजीव पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विशेष रूप से 'पंचनिष्ठा' शब्द के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा में इसका विशेष स्थान है और हर कार्यकर्ता को इसे आत्मसात करना चाहिए।इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला प्रवक्ता राजीव कुमार उर्फ पिंटू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, देवेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल देवी और अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान प्रमुख थे।इसके अलावा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, बबन सिंह, मनोज पाठक, सुधीर सिंह, सुधीर प्रसाद शर्मा, टिकारी महामंत्री शिवबल्लभ मिश्रा, राजकुमार यादव, राजदेव यादव, भरत सिंह भारती, सत्येंद्र शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष हरे राम कुमार अवधेश यादव, विनय सिंह और संजू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।1
- नौगांव नगर को मिली सर्व-सुविधा युक्त नवीन सिविल हॉस्पिटल की सौगातनौगांव नगरवासियों के1
- शहर तेलपा थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत स्थित सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। घटना के समय थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहले से ही मौके पर मौजूद थे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए थे। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने अपने घरों के टूल पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। आखिरकार आग ने पूरी सब्जी मंडी को जलाकर राख कर दिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दे दी गई थी, लेकिन आग काफी तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।1
- अरवल। स्काउट गाइड के बच्चों को पुरस्कार देते पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी में साथ में मुख्यालय डीएसपी हरीश कुमार सिंहा1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1