logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिपराव ग्राम सभा में जर्जर तार गिरा बिजली विभाग के अधिकारी कान में तेल डाल कर सो रहे है सूचना फोन पर दिया गया परंतु कोई फर्क नहीं स्थानीय पावर हाउस के je और sdo फोन ही नहीं उठते कभी भी हो सकता है कोई बड़ी दुर्घटना।

22 hrs ago
user_आलोक कुमार मिश्र
आलोक कुमार मिश्र
करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

पिपराव ग्राम सभा में जर्जर तार गिरा बिजली विभाग के अधिकारी कान में तेल डाल कर सो रहे है सूचना फोन पर दिया गया परंतु कोई फर्क नहीं स्थानीय पावर हाउस के je और sdo फोन ही नहीं उठते कभी भी हो सकता है कोई बड़ी दुर्घटना।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    2
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • यूपी के तीन जिलों में हुए सड़क हादसों में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 5 परीक्षार्थियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हैं। पहली घटना रामपुर की है। यहां दो बाइकों से जा रहे चार परीक्षार्थी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। दूसरी घटना लखीमपुर खीरी में हुई। मैजिक गाड़ी से 16 छात्र परीक्षा केंद्र जा रहे थे। मैजिक और ट्रक की टक्कर में एक परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 15 छात्र घायल हो गए। तीसरी घटना प्रयागराज की है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देने तीन छात्र एक बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।
    1
    यूपी के तीन जिलों में हुए सड़क हादसों में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 5 परीक्षार्थियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हैं।
पहली घटना रामपुर की है। यहां दो बाइकों से जा रहे चार परीक्षार्थी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
दूसरी घटना लखीमपुर खीरी में हुई। मैजिक गाड़ी से 16 छात्र परीक्षा केंद्र जा रहे थे। मैजिक और ट्रक की टक्कर में एक परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 15 छात्र घायल हो गए।
तीसरी घटना प्रयागराज की है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देने तीन छात्र एक बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *सीएम योगी एवं मंत्री नन्दी का सिंगापुर दौरा* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ITE College Central, सिंगापुर में ITE द्वारा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विषयक विस्तृत प्रस्तुति का अवलोकन किया एवं कॉलेज के अत्याधुनिक प्रशिक्षण परिसरों का भ्रमण किया। इस अवसर पर तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, एविएशन स्किल्स एवं उद्योग-संरेखित प्रशिक्षण के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर संपन्न हुए। यह पहल उत्तर प्रदेश में तीव्र गति से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे एवं रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त समर्थन प्रदान करेगी। इस दौरान इन समझौतों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए उनके शीघ्र एवं सफल क्रियान्वयन का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत परिसर एवं एविएशन हब की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कर उद्योग-एकीकृत कौशल विकास के उन्नत एवं व्यवहारिक मॉडलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। *सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू* *जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र, कानपुर-लखनऊ हाईवे और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में विकसित होंगी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली है। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने प्रदेश में कुल 6,650 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में होंगे। इन तीनों परियोजनाओं से 20 हजार से अधिक रोजगार भी सृजित होंगे। सिंगापुर दौरे के पहले दिन हुए ये तीन एमओयू प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, शहरी विकास को नई दिशा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माने जा रहे हैं। * यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के करीब 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित टाउनशिप विकसित की जाएगी। इस परियोजना में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इसके धरातल पर उतरने के साथ ही लगभग 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस परियोजना को 2027 में शुरू किए जाने की योजना है। यह परियोजना जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र को नई पहचान देगी। दूसरी परियोजना कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ भूमि में लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास से संबंधित है। इस परियोजना में 650 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 7,500 रोजगार सृजित होने का अनुमान है। इसको भी 2027 में शुरू किए जाने की योजना है। तीसरी परियोजना के तहत नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर 40 मेगावाट आईटी पावर क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 1,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमओयू के अनुसार प्रोजेक्ट को वर्ष 2028 में शुरू करने की योजना है। यह निवेश उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
    4
    *सीएम योगी एवं मंत्री नन्दी का सिंगापुर दौरा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ITE College Central, सिंगापुर में ITE द्वारा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विषयक विस्तृत प्रस्तुति का अवलोकन किया एवं कॉलेज के अत्याधुनिक प्रशिक्षण परिसरों का भ्रमण किया।
इस अवसर पर तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, एविएशन स्किल्स एवं उद्योग-संरेखित प्रशिक्षण के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर संपन्न हुए। यह पहल उत्तर प्रदेश में तीव्र गति से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे एवं रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त समर्थन प्रदान करेगी।
इस दौरान इन समझौतों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए उनके शीघ्र एवं सफल क्रियान्वयन का आश्वासन दिया गया।
इसके उपरांत परिसर एवं एविएशन हब की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कर उद्योग-एकीकृत कौशल विकास के उन्नत एवं व्यवहारिक मॉडलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
*सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू*
*जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र, कानपुर-लखनऊ हाईवे और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में विकसित होंगी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली है। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने प्रदेश में कुल 6,650 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में होंगे। इन तीनों परियोजनाओं से 20 हजार से अधिक रोजगार भी सृजित होंगे।
सिंगापुर दौरे के पहले दिन हुए ये तीन एमओयू प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, शहरी विकास को नई दिशा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माने जा रहे हैं।
* यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के करीब 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित टाउनशिप विकसित की जाएगी। इस परियोजना में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इसके धरातल पर उतरने के साथ ही लगभग 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस परियोजना को 2027 में शुरू किए जाने की योजना है। यह परियोजना जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र को नई पहचान देगी।
दूसरी परियोजना कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ भूमि में लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास से संबंधित है। इस परियोजना में 650 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 7,500 रोजगार सृजित होने का अनुमान है। इसको भी 2027 में शुरू किए जाने की योजना है।
तीसरी परियोजना के तहत नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर 40 मेगावाट आईटी पावर क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 1,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमओयू के अनुसार प्रोजेक्ट को वर्ष 2028 में शुरू करने की योजना है। यह निवेश उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हाथ मे मेंहंदी मांग सेनुरवा बरबादी कजरवा हो गईला #viral video #trending
    1
    हाथ मे मेंहंदी मांग सेनुरवा 
बरबादी कजरवा हो गईला 
#viral video #trending
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    सच को साबित करना जिंदगी है मेरी Allahabad, Prayagraj•
    22 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा क्षेत्र के सोरांव गांव से रेलवे स्टेशन मार्ग पर बकचूंदा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय से आवागमन बाधित था। पुलिया के धंसने से सड़क पर भारी भरकम गड्ढा बन गया था, जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बरसात के दिनों में पुलिया छोटी पड़ जाने से पानी ऊपर से बहता था, जिससे सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग उठाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने बड़ी पुलिया निर्माण के लिए आदेश पारित कर दिया है। ठेकेदार पुष्कर तिवारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुलिया बनने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा क्षेत्र के सोरांव गांव से रेलवे स्टेशन मार्ग पर बकचूंदा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय से आवागमन बाधित था। पुलिया के धंसने से सड़क पर भारी भरकम गड्ढा बन गया था, जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
बरसात के दिनों में पुलिया छोटी पड़ जाने से पानी ऊपर से बहता था, जिससे सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग उठाई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने बड़ी पुलिया निर्माण के लिए आदेश पारित कर दिया है। ठेकेदार पुष्कर तिवारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुलिया बनने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा कोतवाली क्षेत्र के मेजारोड बाजार में बेखौफ चोरों ने फिर ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रयागराज–मिर्जापुर राजमार्ग के बगल स्थित दुकान में हुई इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार ग्राम पांती निवासी राहुल वर्मा पुत्र रमेश सेठ ने मेजारोड में मुख्य मार्ग किनारे ‘आरबी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान खोल रखी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर रखी आलमारी का ताला तोड़कर करीब 200 ग्राम पुराने चांदी के आभूषण पार कर दिए। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित के मुताबिक इसी दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं मेजा क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी पर मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की किया है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा कोतवाली क्षेत्र के मेजारोड बाजार में बेखौफ चोरों ने फिर ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रयागराज–मिर्जापुर राजमार्ग के बगल स्थित दुकान में हुई इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पांती निवासी राहुल वर्मा पुत्र रमेश सेठ ने मेजारोड में मुख्य मार्ग किनारे ‘आरबी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान खोल रखी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर रखी आलमारी का ताला तोड़कर करीब 200 ग्राम पुराने चांदी के आभूषण पार कर दिए। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित के मुताबिक इसी दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं मेजा क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।
घटना की जानकारी पर मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की किया है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *ट्रक ने खड़ी ट्रेलर में सामने से मारी जोरदार टक्कर ड्राइवर और खलासी की मौके पर हुई मौत* *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र में दिनांक 23 2 2026 को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है रात में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    *ट्रक ने खड़ी ट्रेलर में सामने से मारी जोरदार टक्कर ड्राइवर और खलासी की मौके पर हुई मौत*
*विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662*
जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र में दिनांक 23 2 2026 को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है रात में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया।
घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.