Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। SSP अंकिता शर्मा ने थाना बिनावर के इंस्पेक्टर को हटाते हुए निरीक्षक नीरज कुमार को थाना बिनावर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। #BadaunPolice #BreakingNews
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। SSP अंकिता शर्मा ने थाना बिनावर के इंस्पेक्टर को हटाते हुए निरीक्षक नीरज कुमार को थाना बिनावर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। #BadaunPolice #BreakingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 16 साल... सच की आवाज़, भरोसे की पहचान..! 🇮🇳📺 आज "आज की खबर" ने अपने गौरवशाली सफर के 16 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह सिर्फ एक सालगिरह नहीं, बल्कि सच्ची, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का उत्सव है। यह मुकाम हमारे अकेले का नहीं, बल्कि उन लाखों दर्शकों, शुभचिंतकों, रिपोर्टर्स, कैमरा टीम, संपादकीय टीम, सहयोगियों और हर उस साथी का है जिन्होंने हर कदम पर हम पर विश्वास जताया। आपके भरोसे, प्यार और समर्थन ने हमें हर चुनौती से लड़ने का हौसला दिया। यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमें हर दिन सच को सबसे पहले और बेबाकी से आपके सामने लाने की प्रेरणा देता है। हमारा संकल्प अटल है— ✅ सच सबसे पहले ✅ निष्पक्ष पत्रकारिता ✅ जनहित सर्वोपरि दिल से धन्यवाद! 🙏 आने वाले वर्षों में भी हम आपकी आवाज़ बनकर, सच के साथ, हर मोर्चे पर मजबूती से खड़े रहेंगे। 16 साल आपके भरोसे के... और यह सफर अभी जारी है। ❤️ #AajKiKhabar #16YearsOfAajKiKhabar #16Years #Anniversary #TruthFirst #VoiceOfThePeople #Journalism #BreakingNews #HindiNews #NewsMedia #DigitalMedia #NewsUpdate #MediaJourney #Trust #ThankYou #IndiaNews Chandrasen Verma Aaj Ki Khabar1
- सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर हुकुम सिंह संवादाता दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।4
- बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे। गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।1
- सहसवान की थाना मु जरिया में पेट्रोल Hp गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B L वर्मा के जूते चाटती है1
- यज्ञ उपासना, संस्कार, परिवार सद्भाव, समृद्धि और नैतिक चेतना का प्रतीक : संजीव शर्मा गायत्री महायज्ञ से आलोकित हुआ गांव चमारी, लोक मंगल के लिए गूंजे वैदिक मंत्र - उझानी : नगर के समीपवर्ती ग्राम चमारी स्थित प्राचीन ग्राम देवता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री महायज्ञ में ग्राम की समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। वेदमंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ से पूर्व देवकन्याओं ने हाथों में कलश एवं दुग्धधारा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धर्ममय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और जीवन में संस्कारों का जागरण होता है। जब समाज यज्ञ, उपासना और सत्संस्कारों से जुड़ता है तो परिवारों में सद्भाव, गांव में समृद्धि और राष्ट्र में नैतिक चेतना का विस्तार होता है। भारतीय संस्कृति का पुर्न जागरण यज्ञीय जीवनशैली अपनाने से ही संभव है। उपाचार्य रामवीर ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस मौके पर धनपाल, राजीव, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में युवाशक्ति ने समाज में सदाचार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार संवर्धन का संकल्प लिया।1
- मोबाइल विवाद में खूनी संघर्ष ! बदायूॅं के इंटर कॉलेज में लंच ब्रेक के दौरान छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले चाकू और डंडे, कई छात्र घायल, पुलिस जांच में जुटी बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह लंच ब्रेक के दौरान मोबाइल को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट में चाकू और डंडे चलने से कई छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों में भविष्य माथुर, आर्यन सोलंकी, सूर्य सोलंकी और समर्थ शामिल हैं। इनमें भविष्य, आर्यन और सूर्य को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आरोपित छात्रों ने गाली-गलौज की थी जिसकी शिकायत उन्होंने अपनी क्लास के क्लास टीचर से की थी। लेकिन शिकायत करने के बाबजूद क्लास टीचर ने गाली देने वाले छात्रों से कुछ नहीं कहा ना हीं उन पर कोई कार्रवाई की गई शायद यही वजह रही कि आरोपित छात्रों के हौंसले हद से ज्यादा बढ़ गये थे। जिसका नतीजा आज काॅलेज में खूनी संघर्ष के रुप में सामने आया। घटना की सूचना पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी शहर राहुल पांडे जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।2