स्थायी वारंटियो की धरपकङ मे रैपुरा पुलिस को मिली बङी सफलता 05 स्थायी वारंटियो को किया गिरफ्तार पन्ना_पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार पन्ना जिले में स्थाई, साक्षी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रैपुरा पुलिस 05 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकियों में थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में अधिक से अधिक वारंटों की तामीली हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी रैपुरा सावित्री राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर माननीय जेएमएफसी महोदय जबलपुर के प्रक्र. 703/22,1150/23,549/24,406/22 धारा 138 एनआई एक्ट के आरोपी क्रमशःबालचन्द लोधी पिता हरिप्रसाद लोधी नि जरगवा,अमर सिह लोधी पिता रामकृपाल लोधी नि जरगवा, मिलन लोधी पिता हीरालाल लोधी नि कजगवा व पन्ना लाल लोधी पिता हगुआ लोधी नि कजगवा तथा माननीय जेएमएफसी महोदय कटनी के प्रक्र. 325/19 धारा 138 एनआई एक्ट के आरोपी पप्पू यादव पिता बृजलाल यादव नि सगोनी थाना रैपुरा जिला पन्ना (मप्र) को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त वारण्टियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रैपुरा सावित्री राजपूत, प्रआर 343 मनीष सिह,आर 618 राजेश पटेल,आर 123 राहुल सिह,आर 687 अतुल मेहरा,आर 851 अभिषेक वर्धन राही, आर 821 नितेश असाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही
स्थायी वारंटियो की धरपकङ मे रैपुरा पुलिस को मिली बङी सफलता 05 स्थायी वारंटियो को किया गिरफ्तार पन्ना_पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार पन्ना जिले में स्थाई, साक्षी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रैपुरा पुलिस 05 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक पन्ना के
निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकियों में थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में अधिक से अधिक वारंटों की तामीली हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी रैपुरा सावित्री राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरूप पुलिस
टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर माननीय जेएमएफसी महोदय जबलपुर के प्रक्र. 703/22,1150/23,549/24,406/22 धारा 138 एनआई एक्ट के आरोपी क्रमशःबालचन्द लोधी पिता हरिप्रसाद लोधी नि जरगवा,अमर सिह लोधी पिता रामकृपाल लोधी नि जरगवा, मिलन लोधी पिता हीरालाल लोधी नि कजगवा व पन्ना लाल लोधी पिता हगुआ लोधी नि कजगवा तथा माननीय जेएमएफसी महोदय कटनी के प्रक्र. 325/19 धारा 138 एनआई एक्ट के आरोपी पप्पू यादव पिता बृजलाल
यादव नि सगोनी थाना रैपुरा जिला पन्ना (मप्र) को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त वारण्टियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रैपुरा सावित्री राजपूत, प्रआर 343 मनीष सिह,आर 618 राजेश पटेल,आर 123 राहुल सिह,आर 687 अतुल मेहरा,आर 851 अभिषेक वर्धन राही, आर 821 नितेश असाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही
- दमोह हिंडोरिया पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग ट्रैकों की चेकिंग चलाई जा रही है1
- पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन दमोह । बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी पटेरा द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितिन ताम्रकार, जिला महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नवाब सिंह, चंदाबाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार सहित वैभव ताम्रकार, रामस्वरूप असाटी, मुकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, दीपक चौधरी, निखिल जैन, यशु सोनी, मनोज सोनी, राजा कुमार, कृष्ण ताम्रकार, मुन्ना बंसल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल पटेरा में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों पर जताया आक्रोश, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी पटेरा। बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी पटेरा ने बुधवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई को आम जनता की कमर तोड़ने वाला मुद्दा बताते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की रसोई तथा घरेलू बजट पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो रहा है, वहीं रसोई गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों ने आम आदमी की परेशानी और बढ़ा दी है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार महोदया मानसी अग्रवाल को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की गई। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितिन ताम्रकार ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर आम परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक खाद्य सामग्री के दामों में राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी द्वारा आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नवाब सिंह, चंदाबाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार, वैभव ताम्रकार, रामस्वरूप असाटी, मुकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, दीपक चौधरी, निखिल जैन, यशु सोनी, मनोज सोनी, राजा कुमार, कृष्ण ताम्रकार, मुन्ना बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को तत्काल राहत देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के साथ ही कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि जनता से जुड़े इस मुद्दे को लेकर पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।2
- दमोह/जबेरा। फरार आरोपी पुलिस अफसरों के साथ! कानून व्यवस्था पर उठे सवाल... तेंदूखेड़ा एसडीओपी और जबेरा टीआई के साथ नजर आए... फरारी के बीच पुलिस अधिकारियों से मेलजोल ने खड़े किए संरक्षण को लेकर तीखे सवाल !1
- दमोह ,,तारादेही पुलिस की बड़ी कामयाबी: शासकीय स्कूल में 5 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार - 10 कंप्यूटर बरामद* *दमोह / तारादेही,, दमोह ब्रेकिंग: स्कूल की कंप्यूटर लैब से 10 मॉनिटर-CPU और प्रिंटर चुराने वाले 2 आरोपी दबोचे, SP आनंद कलादगि के निर्देशन में कार्रवाई* *तारादेही: हायर सेकेंडरी स्कूल में चोरी करने वाले अनारी और सुरेश गौड़ गिरफ्तार, 5.04 लाख का मसरूका 100% बरामद* दमोह के थाना तारादेही में *अपराध क्रमांक: 90/2026 धारा: 305(E) BNS* *तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद* *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थी *स्वदेश कुमार नेमा (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारादेही)* ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.08.2026 से 31.08.2026 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कंप्यूटर लैब से *10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस (कुल कीमत करीब 5,04,000/- रुपये)* चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा SDOP तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में* त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 02 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी स्वीकार की। आरोपियों की निशादेही पर शत-प्रतिशत मसरूका बरामद कर गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपी -* 1. अनारी गौड़ पिता रामप्रसाद गौड़ उम्र 28 वर्ष 2. सुरेश गौड़ पिता तुलसीराम गौड़ उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम तारादेही, जिला दमोह *जब्त सामग्री -* 10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, की-बोर्ड एवं माउस (कुल कीमत ₹5,04,000/-) *सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक तिरपुडे, उपनिरीक्षक रमेश मुडरया, प्र.आर. 64 भगत सिंह, प्र.आर. 413 राजेश सिंह, प्र.आर. 282 तुलसीराम, आरक्षक 102 पंकज प्यासी, आर. 375 बलराम सिंह, आर. 780 राजेन्द्र लोधी, आर. 835 आकाश पटेल, आर. 721 हार्दिक शुक्ला, महिला आरक्षक 603 दिव्या, म.आर. 617 लक्ष्मी, आर. 113 विवेक गोस्वामी (रक्षित केंद्र) एवं आर. 37 मयंक (साइबर सेल) की रही।1
- रास्ते की मांग को लेकर बोरीखुर्द-बोरीकलां के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन.. एंकर/- हटा तहसील मुख्यालय से लगे बोरीखुर्द एवं बोरीकलां गांव के ग्रामीणों ने आवागमन के लिए आम रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर हटा तहसीलदार को आवेदन सौंपा है।ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 131 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बोरीकलां एवं बोरीखुर्द में आवागमन के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ते की समस्या के चलते स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है,1
- तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दमोह शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद1
- कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा। कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा। दमोह पटेरा। जनपद पंचायत पटेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रामपुरा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। गांव में सड़क और अंतिम संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रामपुरा निवासी गुलाब भाई के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ा। बारिश के कारण रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में चबूतरा भी नहीं बना है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाना अत्यंत कठिन हो जाता है और उन्हें मजबूरी में कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पूर्व में कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर सड़क और अंतिम संस्कार स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत से शीघ्र गांव में श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग बनवाने तथा अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के दौरान इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।1
- यह दृष्य विचलित कर सकता है *नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बघवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा । बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर।*1