Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली के त्यौहार को देखते हुए
Ranjay Chaturvedi
होली के त्यौहार को देखते हुए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज दिनांक 28-02-2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय चित्रकूट द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय चित्रकूट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा संचालित प्रेरणा मिलेट्स कैंटीन का उद्घाटन किया गया. कैंटीन में नाश्ते में मिलेट्स उत्पाद बनाये जायेंगे जिसका फायदा चिकित्सालय में आये मरीजों एवं अन्य समस्त नागरिकों को मिल सकेगा. इस उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चित्रकूट, DC NRLM /NREGA चित्रकूट, NRLM DMM, BMM एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।1
- होली के त्यौहार को देखते हुए1
- चित्रकूट में पाठा मुक्ति मोर्चा संगठन के संस्थापक लवकुश कुमार भारती ने गांवों की मूल भूत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी चित्रकूट को सौंपा ज्ञापन3
- मूलभूत समस्याओं,जैसे स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टरों की कमी को देखते पाठा मुक्ति मोर्चा संगठन के संस्थापक सदस्य ,कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी चित्रकूट को ज्ञापन सौंपा विगत दिनों जनता मार्च पैदल यात्रा संपूर्ण कर लवकुश भारती ने जनता के बीच गांव गांव जाकर समस्याएं देखी जिनकी वह आज जिला अधिकारी चित्रकूट से समाधान कराए जाने की मांग रही जो मांगे निम्न प्रकार है 10 सूत्रीय मांगों में महत्वपूर्ण मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौबरा में डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति किए जाने की मांग रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो फार्मासिस्टों के भरोसे चल रहा हैं 9 अन्य मांगों में हर घर नल जो सरकार की योजना है वह धरातल पर गायब है उसे भी कागजों से उठाकर धरातल पर लाने की मांग रखी लवकुश भारती कई अन्य जो गांव संपर्क मार्ग से नहीं जुड़े उनकी भी निर्माण कराए जाने की मांग जिला अधिकारी चित्रकूट से की हैं सबका साथ सबका विकाश की मंशा पर काम कर रही उत्तर प्रदेश सरकार इन मांगों पर कितनी कामगार साबित हो रही हैं यह देखे स्वतंत्र भारत संदेश जनहित कि आवाज1
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट राजापुर के रगौली में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव का बीते शनिवार की शाम लगभग 4 बजे का है जहां अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक 22 वर्षीय युवक दिनेश उर्फ राजा के पिता भोला ने बताया कि वह पत्नी की दवा करवाने राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चले गए थे घर पर मृतक दिनेश और उसकी पत्नी ते तभी पत्नी पास के ही गांव अपने मायके चली गई और दिनेश घर पर अकेले था और शाम लगभग 4:00 बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था काफी देर प्रयास करने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पिता घर के खपरैल से चढ़कर घर के अंदर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई उन्होंने देखा की दिनेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ है और उसकी मौत हो चुकी थी वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज रविवार की दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम1
- रैपुरा थाना क्षेत्र की पीड़ित आदिवासी महिला अपने बच्चे की गुमशुदगी पर पुलिस प्रशासन से लगा रही न्याय की गुहार... ध्यान नहीं दे रहे ज़िम्मेदार...1
- #चित्रकूट- अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा नवनिर्मित थाना प्रशासनिक भवन भरतकूप का लोकार्पण किया गया शुक्रवार को श्री ज्योति नारायण अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा श्री राजेश एस0 पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा, श्री अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की उपस्थिति में जनपद चित्रकूट के नवनिर्मित थाना प्रशासनिक भवन भरतकूप का विधिवत फीता काटकर भव्य समारोह पूर्वक शिलापट्ट के माध्यम से लोकार्पण किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज महोदय ने नवीन थाना प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करते हुए कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेख कक्ष, मालखाना, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन पुलिस कार्यों की दक्षता एवं पारदर्शिता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा तथा आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तत्पश्चात महोदय सहित पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना भरतकूप परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखें, अभिलेखों का रख-रखाव अद्यतन रखें तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण,महिला एवं बाल सुरक्षा तथा जनसहयोग आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस द्वारा शासन की मंशानुसार आमजन को बेहतर सुरक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जाता रहेगा। उद्घाटन समारोह में सासंद चित्रकूटधाम बांदा श्रीमती कृष्णा पटेल, पूर्व सांसद श्री आर0के0 सिंह पटेल,पूर्व सांसद श्री भैरो प्रसाद मिश्रा,पूर्व राज्यमंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,जिलाध्यक्ष श्री अशोक जाटव,को-ऑपरेटिव बैंक चेयर मैन बांदा श्री पंकज अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक श्री रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1